हुमा कुरैशी ने 28 दिन में कम कर लिया था वजन, फैट से फिट होने के लिए जिम बहाया पसीना और खाना छोड़ी ये चीजें Huma Qureshi fitness and diet plan: actress loose weight in 28 days leave all these foods and doing workout daily, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

हुमा कुरैशी ने 28 दिन में कम कर लिया था वजन, फैट से फिट होने के लिए जिम बहाया पसीना और खाना छोड़ी ये चीजें

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने वजन कम करने के लिए 28 दिनों तक डिटॉक्स डायट ली और जमकर वर्कआउट किया। चलिए आपको एक्ट्रेस का डेली रूटीन प्लान बताते हैं, जिससे उनका वजन आसानी से कम हुआ।

Mon, 29 Dec 2025 08:04 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
हुमा कुरैशी ने 28 दिन में कम कर लिया था वजन, फैट से फिट होने के लिए जिम बहाया पसीना और खाना छोड़ी ये चीजें

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह लगातार अच्छी फिल्में और सीरीज में काम कर रही हैं और अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रही हैं। हुमा कुरैशी ने फिल्म डबल एक्स एल के लिए काफी ज्यादा वजन गेन कर लिया था। फिल्म खत्म होने के बाद इस वजन को उन्हें कम भी करना था, वरना आगे फिल्मों के रोल्स नहीं मिलते। वजन कम करने के लिए हुमा ने कड़ी मेहनत की और घंटों जिम में पसीना बहाया, आखिरकार उन्होंने 28 दिनों में अपना वेट लॉस किया। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या चीजें खाना छोड़ दी और कौन सी एक्सरसाइज की।

28 डेज डिटॉक्स डायट

सबसे पहले तो हुमा की डिटॉक्स डायट के बारे में बात करते हैं। उन्होंने 28 दिनों के लिए इस डायट को पूरी तरह से अपनाया। इसमें उन्होंने अपने दिन की शुरुआत नींबू-अदरक पानी से की और शुगर, रिफाइंड, सोडा, ग्लूटेन, गेहूं, पैकेट्स फूड्स, शराब को बिल्कुल भी खाना-पीना छोड़ दिया। ये चीजें तेजी से वजन बढ़ाती हैं। इनकी जगह एक्ट्रेस ने मूसली, ओट्स, फल, अंडा, बादाम, अंगूर, कीवी, 1 गिलास लेमन जूस, मछली, ब्रोकली, पालक, चेरी टमाटर, हरी सब्जियां, चिकन और दालें खाना शुरू किया।

योगा से होगा

हुमा कुरैशी नींबू पानी पीने के बाद सुबह योगा करती थीं। योगा करने से मेटॉबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है और शरीर में लचीलापन आता है। उन्होंने उल्टा लटककर और कई अलग योगा करने शुरू कर दिए थे।

Huma Qureshi

हार्ड वर्कआउट

हुमा ने सिंपल एक्सरसाइज से शुरू किया और फिर हार्ड वर्कआउट करने लगीं। उन्होंने स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से लेकर वेट ट्रेनिंग तक किया और शरीर को फिट रखा। शरीर को फिट करने और फैट को कम करने के लिए वह 1 दिन में 4 घंटे कार्डियो एक्सरसाइज करती थीं। इसी से उनका वजन तेजी से कम हुआ। इसके अलावा वह पिलेट्स,बॉडी स्ट्रेस और रनिंग भी करती थीं।

खान-पान

हुमा ने बिरयानी खाना बिल्कुल बंद कर दी थी, बल्कि चावल ही खाना छोड़ दिया था। वह 6 बार में थोड़ा-थोड़ा खाना खाती थीं, जैसे लंच में 1 कटोरी सब्जी, सलाद, चिकन, फिर डिनर में लाइट फूड। स्नैक्स में सफेद अंडा, दही, मशरूम, पालक और शिमला मिर्च खाना शुरू किया। साढ़े 7 बजे से पहले ही हुमा अपना डिनर कर लेती थीं, इसके बाद वह कुछ भी नहीं खाती थीं। बस पानी खूब पीती रहती थीं।

फैट से हुए फिट

आज हुमा का टोन्ड फिगर और फिट बॉडी उनकी मेहनत का फल है। हुमा अब रेगुलर एक्सरसाइज करती हैं और बैलेंस डायट लेती हैं। उनका कहना है कि शरीर को मेंटेन करना है, तो आपको हेल्दी खाना होगा और एक्टिविटीज करनी होंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डायबिटीज का लक्षण ब्लड शुगर लेवल नहीं बल्कि ये समस्या होती है, डॉक्टर ने बताया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।