कैंसर का कारण बन सकता है कई बार गर्म हुआ तेल, एम्स की डॉक्टर ने बताया कितनी बार करें यूज Reheated oil can cause cancer and heart disease AIIMS doctor explains how often to use, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

कैंसर का कारण बन सकता है कई बार गर्म हुआ तेल, एम्स की डॉक्टर ने बताया कितनी बार करें यूज

फ्राइंग के लिए तेल का इस्तेमाल किया जाता है और अक्सर करके ये बच जाता है। जिसका इस्तेमाल फिर से फ्राई करने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तेल दोबारा गर्म करने पर कैंसर समेत दिल की बीमारियों का खतरा रहता है।

Mon, 2 March 2026 11:57 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
कैंसर का कारण बन सकता है कई बार गर्म हुआ तेल, एम्स की डॉक्टर ने बताया कितनी बार करें यूज

भारतीय खाने में बहुत सी चीजें ऐसी हैं जो तेल में फ्राई करके तैयार की जाती हैं। खासतौर से त्योहार के आते ही घरो में तरह-तरह के पकवान बनना शुरू हो जाते हैं। गुझिया, नमकपारे से लेकर शक्करपारे तक सभी चीजों को फ्राई करके बनाया जाता है। जब भी किसी चीज को फ्राई करके बनाया जाता है तो तेल बच ही जाता है। इससे बचे हुए तेल को बहुत से लोग दोबारा फ्राइंग के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तेल को दोबारा गर्म करके इस्तेमाल करने से कई बीमारियों का खतरा रहता है, खासतौर से कैंसर और दिल संबंधी बीमारियों का। एम्स की डॉक्टर ने बताया कि तेल दोबारा गर्म करने पर क्या होता है और इसे कितनी बार गर्म करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हेल्दी हार्मोन के लिए महिलाएं खाएं ये 10 आयुर्वेदिक चीजें, एक्सपर्ट ने दी सलाह

क्या कहती हैं डॉक्टर

एम्स की जनरल फिजिशियन और न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत गुरुग्राम के न्यूरोमेड क्लिनिक से भी जुड़ी हैं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खाना पकाने के तेल को बार-बार गर्म करने के अनदेखे खतरों के बारे में बताया है। इस वीडियो में एक्सपर्ट कहती हैं कि अगर आप तेल को दोबारा गर्म करके यूज करते हैं और ये आदत लंबे समय तक रहती है तो इससे हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। जिनमें मेटाबॉलिज्म संबंधी गड़बड़ी से लेकर हार्ट हेल्थ और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां शामिल हैं।

तेल को बार-बार गर्म करने से क्या होता है?

डॉ. सहरावत कहती हैं कि खाना पकाने के लिए तेल को बार-बार गर्म करना कैंसर का एक गंभीर और अक्सर अनदेखा किया जाने वाला खतरा है। अपनी इस वीडियो में उन्होंने जयपुर के एक फास्ट फूड आउटलेट में किए गए लेटेस्ट रिसर्च का हवाला देकर कहती हैं कि इस वीडियो में तेल के एक ही बैच को कई बार तब तक गर्म किया गया जब तक कि वह पूरी तरह से काला नहीं हो गया, अगर तेल काला दिख रहा है तो ये खराब होने का स्पष्ट संकेत है। न्यूरोलॉजिस्ट बताती हैं कि जब तलने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला तेल बार-बार गर्म किया जाता है, तो वह टूट जाता है और कैंसर पैदा करने वाले यौगिकों और अन्य हानिकारक पदार्थों को छोड़ता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घंटों तक सोचते हैं? ओवरथिंकिंग से निपटने के लिए न्यूरोसर्जन ने बताए 2 स्टेप

कैंसर का प्रमुख कारण

एक्सपर्ट कहती हैं कि तेल को बार-बार गर्म करना कैंसर का एक कारण है। जब आप तेल को दोबारा गर्म करते हैं, तो वह काला हो जाता है। चाहे वह किसी भी प्रकार का तेल हो तलने के बाद और फिर से तलने के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो बार-बार गर्म करने से कैंसरकारी यौगिक, कार्सिनोजेनिक यौगिक, पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन, ट्रांस फैट और फ्री कण निकलते हैं। ऐसे में बार-बार गर्म करने से निकलने वाले टॉक्सिन न केवल कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं, बल्कि हार्ट हेल्थ पर भी गंभीर असर होता है। इस तेल में पकाए गए खाने से दिल की बीमारियों के बढ़ते खतरे से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा, दोबारा गर्म किया गया तेल रक्त में खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाता है, जिससे प्लाक जमने की संभावना और बढ़ जाती है।

बचे हुए तेल को कितनी बार करें यूज

अगर आपको इसे दोबारा इस्तेमाल करना ही है, तो इसे छानकर ठीक से स्टोर करें और फिर एक-दो दिनों के अंदर तड़का लगाने में इस्तेमाल करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गट हेल्थ हमेशा रहेगी जबरदस्त, बस दिनभर के लिए ऐसे करें मील प्लान

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।