मच्छर काटने से ज्यादा भारी पड़ेगा मॉस्किटो भगाने वाला उपाय! डॉक्टर ने बताया बचाव के लिए क्या करें
मानसून आते ही मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है। यही वजह है कि इस मौसम में ज्यादातर पेरेंट्स बच्चों को प्रोटेक्ट करने के लिए डाक्टर से सलाह मांगते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में डॉक्टर जानिए की बच्चों के लिए मच्छरों के काटने से ज्यादा बुरा क्या है और कैसे उनका बचाव करें।

मानसून आते ही मौसम तो मजेदार हो जाता है लेकिन बीमारियों का खतरा भी उतना ही ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में चारों तरफ हरियाली छा जाती है, जिसकी वजह से मच्छर भी तेजी से बढ़ते हैं। वहीं बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भर जाता है जिसकी वजह से मच्छर पनपने लगते हैं। यही वजह है कि इस मौसम में मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। इस मौसम में पनपने वाले कुछ मच्छर तो डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार जैसी बीमारियां फैला सकते हैं। यही वजह है कि हर कोई मच्छर भगाने के तरीकों को खोजता है। बहुत से लोग मच्छर भगाने के लिए मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल करते हैं तो वहीं कुछ लोग घरेलू उपाय आजमाते हैं। अगर बच्चों को मच्छर से बचाने के लिए आप भी मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल करते हैं तो डॉक्टर इमरान पटेल की बात सुनें।
क्या कहते हैं डॉक्टर
डॉक्टर कहते हैं कि मौसम बदलते ही पेरेंट्स परेशान हो जाते हैं और अक्सर ये सवाल करते हैं कि कहीं उनके बच्चे को डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारी तो नहीं हो गई है। ऐसे में वह हमेशा ये जानना चाहते हैं कि क्या यूज किया जाए और क्या एहतियात बरते जाएं जिससे मच्छरों से बचा जा सके। इस बात पर डॉक्टर कहते हैं कि वह मार्केट में अक्सर देखते हैं कि हर्बल/नेचुरस कहकर सस्ती अगरबत्तियां बहुत बिक रही हैं। इन अगरबत्तियों का रंग भी हरा होता है जिससे हमे लगता है नेचुरल हैं। लेकिन ये सेफ नहीं हैं। इनमें हानिकारक केमिकल होते हैं और ये सरकार द्वारा अप्रूव भी नहीं हैं। इससे आप आपके बच्चे को नुकसान पहुंचता है और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
खतरनाक मच्छरों से बचने के लिए क्या करें?
एक्सपर्ट ने खतरनाक मच्छरों से बचने के लिए कुछ तरीकों के बारे में बताया है।
1) फुल स्लीव्स के कपड़े बच्चों को पहनाएं।
2) जिस समय पर मच्छर सबसे ज्यादा होते हैं उस समय खिड़की-दरवाजों को बंद रखें।
3)सरकार द्वारा अप्रूव मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल करें। वो भी जिसमें सीआईआर नंबर लिखा हो।
क्या होता है सीआईआर नंबर?
सीआईआर यानी सेंट्रल इंसेक्टिसाइड रजिस्ट्रेशन नंबर। ये नंबर सरकार द्वारा दिया जाता है, वो भी प्रोडक्ट कि क्वालिटी टेस्ट करने के बाद मिलता है। आप जो भी मॉस्किटो रिपेलेंट यूज कर रहे हों, उसके ऊपर सीआईआर मार्क चेक करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन