महीने में कम होगा 5-6 किलो वजन, बस एक्सपर्ट का बताया डायट प्लान करें फॉलो Expert Gave 7 day diet plan to loose 5 6 kg Weight in a month, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

महीने में कम होगा 5-6 किलो वजन, बस एक्सपर्ट का बताया डायट प्लान करें फॉलो

अगर आप एक महीने के अंदर वजन कम करना चाहते हैं तो एक्सपर्ट द्वारा बताए गए डायट प्लान को फॉलो करें। इस डायट प्लान की मदद से आप एक महीने में 5 से 6 किलो वजन कम कर सकते हैं। देखिए, 7 दिन का डायट प्लान-

Mon, 30 June 2025 12:33 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
महीने में कम होगा 5-6 किलो वजन, बस एक्सपर्ट का बताया डायट प्लान करें फॉलो

आज के समय में खुद को फिट रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर आप फिट रहेंगे तो आप एक बेहतर लाइफ जी सकेंगे। हालांकि, भागदौड़ भरी लाइफ के चलते लोग अपनी फिटनेस का ख्याल सही से नहीं रख पाते हैं और मोटापे का शिकार हो जाते हैं। अगर आपका हाल भी कुछ ऐसा है तो अब समय है कि आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए थोड़ी मेहनत करें। क्योंकि मोटापे के कारण व्यक्ति कई बीमारियों का शिकार हो जाता है। ऐसे में डॉ. ज्योति ने 7 दिन का डायट प्लान बताया है। अगर आप इस डायट प्लान को फॉलो करते हैं तो एक महीने में 5 से 6 किलो वजन कम कर पाएंगे।

पहला दिन

मॉर्निंग- जीरा वॉटर

ब्रेकफास्ट- 2 वेजिटेबल चीला + हरी चटनी

मिड-मॉर्निंग- सीजनल फ्रूट+ नींबू पानी

लंच-एक मीडियम कटोरी दाल-चावल+ लौकी की सब्जी

एक घंटे के बाद ग्रीन टी

ईवनिंग स्नैक-एक खीरा और हमस या रोस्टेड चने

डिनर-एक ओट्स रोटी + पनीर भुर्जी + सलाद

पोस्ट डिनर- अदरक, हल्दी और काली मिर्च चाय

दूसरा दिन

मॉर्निंग- जीरा पानी

ब्रेकफास्ट- ओट्स चिया सीड्स पुडिंग

मिड-मॉर्निंग- 1 या दो मुट्ठी रोस्टेड चना

लंच-एक सीजनल सब्जी + एक मिलेट रोटी + दही + सलाद

एक घंटे बाद ग्रीन टी

ईवनिंग स्नैक- पीनट वेज भेल

डिनर- एक कप वेजिटेबल ओट्स + आधी कटोरी दाल + सलाद

पोस्ट डिनर-अदरक, हल्दी और काली मिर्च चाय

तीसरा दिन

मॉर्निंग- जीरा पानी

ब्रेकफास्ट- वेजिटेबल सैंडविच

मिड-मॉर्निंग-खीरा कूलर

लंच-एक कटोरी दलिया + चना सब्जी + सलाद

एक घंटे बाद ग्रीन टी

ईवनिंग स्नैक- रोस्टेड पीनट

डिनर- एक कटोरी पनीर स्प्राउट्स

पोस्ट डिनर-अदरक, हल्दी और काली मिर्च चाय

चौथा दिन

मॉर्निंग- जीरा पानी

ब्रेकफास्ट- वेजिटेबल मूंग दाल चीला + हरी चटनी

मिड-मॉर्निंग- एक सीजनल फल + एक चम्मच मिक्स सीड्स

लंच-एक कटोरी खिचड़ी या दही चावल + सलाद

एक घंटे बाद ग्रीन टी

ईवनिंग स्नैक- मखाना रोस्टेड

डिनर- लौकी चना दाल + सलाद

पोस्ट डिनर-अदरक, हल्दी और काली मिर्च चाय

पांचवां दिन

मॉर्निंग- जीरा पानी

ब्रेकफास्ट- 2 सब्जियों का चीला + हरी चटनी

मिड-मॉर्निंग- सीजनल फ्रूट + नींबू

लंच-एक स्टफ रोटी + लौकी रायता

एक घंटे बाद ग्रीन टी

ईवनिंग स्नैक-रोस्टेड चने

डिनर- एक ओट्स रोटी + टोफू भुर्जी + सलाद

पोस्ट डिनर-अदरक, हल्दी और काली मिर्च चाय

छठा दिन

मॉर्निंग- जीरा पानी

ब्रेकफास्ट-सब्जियों वाली चना चाट

मिड-मॉर्निंग-नारियल पानी भीगे हुए चिया सीड्स

लंच- वेजिटेबल ओट्स, दाल खिचड़ी + सलाद

ईवनिंग स्नैक- रोस्टेड मखाना

डिनर-ओट्स चिया सीड्स पुडिंग

पोस्ट डिनर-अदरक, हल्दी और काली मिर्च चाय

सातवा दिन

मॉर्निंग- जीरा पानी

ब्रेकफास्ट-सब्जियों वाली चना चाट

मिड-मॉर्निंग-नारियल पानी भीगे हुए चिया सीड्स

लंच- वेजिटेबल ओट्स, दाल खिचड़ी + सलाद

ईवनिंग स्नैक- रोस्टेड मखाना

डिनर-ओट्स चिया सीड्स पुडिंग

पोस्ट डिनर-अदरक, हल्दी और काली मिर्च चाय

इस डायट प्लान को फॉलो करने के साथ दिन भर में 3 लीटर पानी पिएं, 60 मिनट वर्कआउट करें, 10 हजार स्टेप चलें

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:21 दिन का चैलेंज अपनाकर एक्सपर्ट ने कम किया 7 किलो वजन, जानें क्या था तरीका
ये भी पढ़ें:फटाफट वजन कम करने के लिए सुबह उठते ही तुरंत करें ये 5 काम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।