52 की उम्र में फिट रहने के लिए मलाइका अरोड़ा नहीं खातीं ये चीजें, हेल्दी डायट और एक्सरसाइज है फिटनेस मंत्र Malaika Arora fitness and diet plan at the age of 52 actress do not eating sugary items, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

52 की उम्र में फिट रहने के लिए मलाइका अरोड़ा नहीं खातीं ये चीजें, हेल्दी डायट और एक्सरसाइज है फिटनेस मंत्र

Malaika Arora Fitness Tips: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फिट रहने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। वह कई बार अपना फिटनेस प्लान शेयर कर चुकी हैं, चलिए आज आपको उनके फिटनेस से जुड़े कुछ सीक्रेट्स बताते हैं।

Sun, 4 Jan 2026 11:29 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
52 की उम्र में फिट रहने के लिए मलाइका अरोड़ा नहीं खातीं ये चीजें, हेल्दी डायट और एक्सरसाइज है फिटनेस मंत्र

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को हम लोग बचपन से देखते आ रहे हैं और आज भी वह वैसी ही फिट और सुंदर दिखती हैं। मलाइका अरोड़ा 52 साल की हो चुकी हैं लेकिन उन्हें देखकर कोई भी उनकी सही उम्र का पता नहीं लगा सकता। एक्ट्रेस ने खुद को इस उम्र में भी परफेक्ट तरीके से मेंटेन किया हुआ है और कई बार वह अपना फिटनेस का राज बता भी चुकी हैं। मलाइका कुछ चीजों को खाना बिल्कुल छोड़ चुकी हैं और अब सिर्फ हेल्दी डायट, एक्सरसाइज पर निर्भर रहती है। इसके अलावा वह पाचन तंत्र को बेहतर करने के लिए मॉर्निंग ड्रिंक भी पीती हैं। चलिए बताते हैं मलाइका अरोड़ा का फिटनेस मंत्र क्या है, इसे आप भी फॉलो कर सकते हैं।

डायट प्लान

मलाइका अरोड़ा का डायट प्लान काफी सिंपल है लेकिन हेल्दी भी। मलाइका इंटरमिटेंट फास्टिंग पर विश्वास करती हैं और उनका आखिरी मील शाम को 7:30 बजे तक हो जाता है। इसके पहले वह क्या-क्या खाती हैं, चलिए बताते हैं।

1- सुबह उठकर वो रोस्टेड जीरा, अजवायन, सौंफ रातभर पानी में भिगोया हुआ गुनगुना ड्रिंक पीती हैं। इसमें वह नींबू का रस भी डाल लेती हैं। इससे पाचन तंत्र बेहतर होता है और शरीर में एनर्जी भी आती है।

2- फिर वह नट्स और अखरोट खाती हैं। इससे उनकी लंबी फास्टिंग टूट जाती है और नट्स सुबह खाना सबसे ज्यादा हेल्दी माना जाता है।

3- इसके बाद मलाइका प्रोटीन युक्त नाश्ता करती हैं और लंच में सादा खाना खाती हैं। जिसमें सलाद, जूस, दाल, चावल, रोटी सबकुछ होता है। इसके बाद बीच में वह छोटे स्नैक्स और नारियल पानी लेती हैं। फिर डिनर हल्का करती हैं और 7:30 बजे तक खाना खा लेती हैं।

एक्सरसाइज

मलाइका अरोड़ा के फिटनेस रूटीन में शामिल एक्सरसाइज की बात करें, तो कुछ चीजों को डेली करती हैं। इससे उनके पेट की चर्बी कम रहती है और शरीर भी फिट बना रहता है।

1- रनिंग- मलाइका अरोड़ा सुबह रोजाना रनिंग करती हैं। रनिंग या वॉक करने से शरीर फिट और टोन्ड बनता है। इसके साथ ही रनिंग से पेट, जांघ, कमर की चर्बी भी कम रहती है।

2- बर्पी एक्सरसाइज- मलाइका इस एक्सरसाइज को रोज करती हैं। इसमें सीधे खड़े और हाथ ऊपर करके कूदकर मेंढक की पोजीशन में बैठा जाता है। फिर पैरों को पीछे की ओर धक्का देते हुए वापस सेम पोजीशन में बैठना होता है। इसके बाद आप फिर से कूदते हुए खड़े हो सकते हैं।

3- बैलिस्टिक रो- बैलिस्टिक रो एक्सरसाइज हाथों की मांसपेशियों को मजबूती देने में हेल्प करती है। इसे करने के लिए पैरों को थोड़ा फैलाकर खड़े हो जाएं। इसके बार अपने घुटनों को मोड़ें और हिप को नीचे करते हुए कुर्सी में बैठने वाली पोजीशन में पॉश्चर बना दें। अब हाथ में डंबल या केटलबेल पकड़कर नीचे की ओर झुकें और फिर ऊपर।

क्या खाना छोड़ दिया

मलाइका अरोड़ा ने शुगरी आइटम, जंक या फास्ट फूड खाना बिल्कुल छोड़ दिया है। इसके वह मैदा से बनी चीजें भी नहीं खाती हैं और चाय-कॉफी भी कम पीती हैं। कैफीन उन्हें ज्यादा सूट नहीं करती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट, कमर, जांघ की चर्बी हो जाएगी छूमंतर, दीया जी की बताई ये एक्सरसाइज करें ट्राई

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।