फिटनेस इन्फ्लुएंसर ने घटाया 7 किलो वजन और कम किया बेली फैट, आप भी करें ट्राई, बस रोज करनी है 5 सिंपल एक्सरसाइज
Exercise To Reduce Belly Fat: वजन कम करने, बेली फैट को घटाने के लिए फिटनेस कंटेंट क्रिएटर दीया ने 5 आसान एक्सरसाइज बताई है। इन एक्सरसाइज को करने से आपका वजन आसानी से कम हो जाएगा।

आजकल सभी की खास समस्या मोटापा बन चुका है और महिलाएं बेली फैट से परेशान हैं। कुछ भी पहन लेने पर बेली फैट अलग से दिखता है। वेट लॉस, बेली फैट कम करने के लिए लोग महंगी जिम ज्वॉइन कर रहे हैं, तो वही कुछ लोग डायटिंग करना शुरू कर चुके हैं। लेकिन आप बिना जिम और डायटिंग के भी वजन कम कर सकते हैं। फिटनेस इन्फ्लुएंसर दीया ने 40 दिन में 7 किलो वजन कम कर कमाल दिखाया है। उनका कहना है कि सिंपल एक्सरसाइज, हेल्दी डायट की मदद से आप वजन कम कर सकते हैं और बेली फैट भी गायब हो जाएगा। दीया ने इंस्टाग्राम पर कुछ आसान एक्सरसाइज शेयर की हैं, जिन्हें करने से आप पेट, कमर, जांघ की चर्बी और मोटापा कम कर सकते हैं।
1- अप डाउन जंप (20 Reps, 3 Sets)
दोनों पैरों को बराबर जमीन पर रखें। अब दोनों पैरों को एक साथ उठाते हुए स्टेपर (सीढ़ी) पर कूदकर चढ़ें और फिर हल्के से नीचे उतरें। ज्यादा तेज या पैरों पर जोर देते हुए न कूदें।
2- वॉक अप डाउन (30 Reps, 3 Sets)
इस एक्सरसाइज को करते हुए एक पैर ऊपर रखें और दूसरे को नीचे। ऐसे ही दूसरा ऊपर और फिर एक पैर नीचे करें। इस क्रम में ऊपर चढ़ते-उतरते हुए एक्सरसाइज करें।
3- साइड टू साइड स्टेप (30 Reps, 3 Sets)
साइड से स्टेपर पर खड़े हो और एक पैर नीचे फिर ऊपर कूदते हुए ये एक्सरसाइज करनी है। एक पैर नीचे, फिर दूसरा पैर नीचे लेकर कूदें और फिर ऊपर जाने के लिए यही रिपीट करना है।
4- क्रॉस जम्पिंग (20 Reps, 3 Sets)
क्रॉस जम्पिंग में कमर पर हाथ रखें और एक पैर नीचे-ऊपर क्रॉस स्टाइल में करते हुए कूदें। जैसे आप सीढ़ी चढ़ते हैं, वैसे ही उतरते-चढ़ते हुए ये एक्सरसाइज करें।
5- जंप स्क्वॉट (15 Reps, 3 Sets)
जंपिंग स्क्वॉट में आपको सीढ़ी से कूदना-उतरना है। पहले पैरों को कंधे की चौड़ाई में फैला लें और फिर स्क्वॉट की पोजिशन में आकर कूदकर ऊपर चढ़ें और फिर इसी पोजिशन में नीचे उतरें।
बेली फैट कम करने के लिए (20 Reps, 3 Sets)
बेली फैट कम करने के लिए आपको जमीन पर लेट जाना है और नीचे पैरों के पास दो बोतल रखें। फिर पैरों को एक साथ उठाते हुए बोतल के किनारे से क्रॉस करें।
हेल्दी डायट- इन एक्सरसाइज को करने के अलावा आपको हेल्दी डायट भी लेनी है। घर का बना खाना खाएं और फल-सब्जियों को खूब खाएं।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन