25 दिन में कम हो जाएगा 5 किलो वजन, जानिए वेट लॉस के लिए डायट चार्ट Lifestyle Guidelines And Diet chart to loose 5 kg in next 25 days, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

25 दिन में कम हो जाएगा 5 किलो वजन, जानिए वेट लॉस के लिए डायट चार्ट

वजन कम करना है लेकिन समझ नहीं आता की वेट लॉस के लिए क्या खाएं तो जानिए 25 दिन में 5 किलो वजन कम करने के लिए डायट चार्ट। इस डायट चार्ट को अपनाकर आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं।

Tue, 29 July 2025 10:36 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
25 दिन में कम हो जाएगा 5 किलो वजन,  जानिए वेट लॉस के लिए डायट चार्ट

बढ़े हुए वजन को कम करना और वेट मैनेज करना मुश्किल साबित हो सकता है। वजन का बढ़ना जितना आसान है उतना ही कठिन इसे कम करना है। हालांकि, अगर डायट सही हो तो ये मुश्किल काम भी आसान हो सकता है। महिलाओं के लिए फैट लॉस कोच रिधि जैन ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर डायट प्लान और लाइफस्टाइल गाइडलाइन शेयर की हैं। जिन्हें अपनाकर आप 25 दिन में 5 किलो वजन कम कर सकती हैं।

वेट लॉस के लिए डायट प्लान-

सोमवार

मॉर्निंग- भीगे चिया सीड्स का पानी

प्री वर्कआउट-एक चम्मच प्रोटीन पाउडर और आपकी पसंद के 10 नट्स

ब्रेकफास्ट- एक कटोरी स्मूदी

मिड मॉर्निंग-गोंद कतीरा के साथ दूध

लंच-किनुआ सलाद, मिंट खीरा और नींबू के साथ

पोस्ट मील-सौंफ का पानी

ईवनिंग टी- ग्रीन टी और एक मुट्ठी मखाना

डिनर-मूंग दाल खिचड़ी और पनीर वेजी सलाद

पोस्ट मील- एक कप कैमोमाइल टी

मंगलवार

मॉर्निंग- भीगी सौंफ का पानी

प्री वर्कआउट-एक चम्मच प्रोटीन पाउडर और आपकी पसंद के 10 नट्स

ब्रेकफास्ट-सब्जी वाला पोहा और टोस्ट किया पनीर

मिड मॉर्निंग-गोंद कतीरा के साथ छाछ

लंच-रोटी, मिक्स सब्जी और खीरे की सलाद

पोस्ट मील-एक कप सौंफ का पानी

ईवनिंग टी- फल के साथ ग्रीक योगर्ट स्मूदी

डिनर- कद्दूकस किए पनीर के साथ मिलेट्स पुलाव और लौकी सूप

पोस्ट मील- एक कप गुनगुना सौंफ का पानी

बुधवार

मॉर्निंग- भीगे चिया सीड्स का पानी

प्री वर्कआउट-एक चम्मच प्रोटीन पाउडर और आपकी पसंद के 10 नट्स

ब्रेकफास्ट- रात भर भीगे ओट्स

मिड मॉर्निंग- गोंद कतीरा के साथ स्ट्रॉबेरी शेक

लंच- मिलेट्स सलाद

पोस्ट मील- एक कप सौंफ का पानी

ईवनिंग टी- एक कप ग्रीन टी और एक मुट्ठी मखाने

डिनर- ग्रिल्ड टोफू और कच्ची सब्जी का सलाद

पोस्ट मील-एक कप अदरक का पानी

गुरुवार

मॉर्निंग- भीगे सौंफ का पानी

प्री वर्कआउट-एक चम्मच प्रोटीन पाउडर और आपकी पसंद के 10 नट्स

ब्रेकफास्ट-कोई भी एक फल

मिड मॉर्निंग-खीरे के साथ तुलसी का पानी

लंच- चावल, मूंग दाल, 100 ग्राम दही और तीन सब्जियों की सलाद

पोस्ट मील-एक कप सौंफ का पानी

ईवनिंग टी-एक कप हर्बल चाय और एक मुट्ठी मखाना

डिनर-मिलेट सूप

पोस्ट मील-एक कप कैमोमाइल टी

शुक्रवार

मॉर्निंग-भीगे चिया सीड्स का पानी

प्री वर्कआउट-एक चम्मच प्रोटीन पाउडर और आपकी पसंद के 10 नट्स

ब्रेकफास्ट- हल्की भुनी वेज इडली नारियल चटनी के साथ

मिड मॉर्निंग-गोंद कतीरा के साथ दूध

लंच-वेज चावल, राजमा और वेज रायता

पोस्ट मील-एक कप सौंफ का पानी

ईवनिंग टी-ग्रीक योगर्ट स्मूदी फलों के साथ

डिनर-वेज नूडल्स और स्टर फ्राई पत्तागोभी

पोस्ट मील-एक कप अदरक का पानी

शनिवार

मॉर्निंग-भीगे सौंफ का पानी

प्री वर्कआउट-एक चम्मच प्रोटीन पाउडर और आपकी पसंद के 10 नट्स

ब्रेकफास्ट-चिया पुडिंग

मिड मॉर्निंग-चिया सीड्स के साथ मिंट खीरा शेक

लंच-मिलेट रोटी, दाल तड़का और सलाद

पोस्ट मील-सौंफ का पानी

ईवनिंग टी-ग्रीक योगर्ट स्मूदी फलों के साथ

डिनर- ग्रिल्ड पनीर हल्की फ्राई सब्जियों के साथ

पोस्ट मील-एक कप गुनगुना सौंफ का पानी

रविवार

मॉर्निंग- भीगे चिया सीड्स का पानी

प्री वर्कआउट-एक चम्मच प्रोटीन पाउडर और आपकी पसंद के 10 नट्स

ब्रेकफास्ट-ग्रीक योगर्ट के साथ मिलेट्स पुलाव

मिड मॉर्निंग-गोंद कतीरा के साथ स्ट्रॉबेरी शेक

लंच-खिचड़ी, सलाद, लो फैट दही

पोस्ट मील-एक कप सौंफ का पानी

ईवनिंग टी-एक कप ग्रीन टी और एक मुट्ठी रोस्टेड मखाना

डिनर-मूंग दाल का चीला पुदीना दही के साथ

पोस्ट मील- एक कप हल्दी, काली मिर्च का पानी

लाइफस्टाइल गाइडलाइन

- अपने रोजाना के स्टेप काउंट पूरा करें।

- फाइबर और प्रोटीन से भरपूर डायट लें।

- हफ्ते में कम से कम 5 दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें।

- कुछ देर धूप में घुमें।

- घर का बना संतुलित खाना खाएं।

- अपनी नींद का शेड्यूल ठीक करें।

- दिन भर हाइड्रेटेड रहें।

- प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड कम खाएं।

- माइंडफुलनेस के जरिए स्ट्रेस मैनेज करें।

- मील स्किप न करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 बातें अपनाकर महिला ने कम किया 35 किलो वजन, तेजी से वेट लॉस करना है तो जानें
ये भी पढ़ें:5 टिप्स जिससे फिटनेस कोच ने 25 किलो वजन किया कम और 17 साल तक किया मैनेज

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।