क्या चावल का मांड निकालकर खाने से वजन नहीं बढ़ता? न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया सही तरीका! Is Removing Rice Starch the Secret to Weight Loss Nutritionist Breaks the Myth Suggests 3 Healthier Ways to Eat, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

क्या चावल का मांड निकालकर खाने से वजन नहीं बढ़ता? न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया सही तरीका!

ये बहुत ही पॉपुलर मिथ है कि अगर आप चावल पकाते समय उनका पानी (मांड) निकालकर खाएं तो वजन नहीं बढ़ता। इसके पीछे तर्क दिया जाता है कि पानी निकालने से चावल की कैलोरी काफी कम हो जाती हैं। न्यूट्रीशनिस्ट डॉ शिखा सिंह ने इसी बारे में बताया है।

Tue, 17 Feb 2026 08:26 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या चावल का मांड निकालकर खाने से वजन नहीं बढ़ता? न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया सही तरीका!

जब भी वेट लॉस की बात होती है तो सबसे पहले डाइटिंग का जिक्र आता है। राइस लवर्स के लिए तो बड़ी परेशानी वाली बात हो जाती है क्योंकि सबसे पहले चावल छोड़ने की ही सलाह दी जाती है। कुछ लोग ये भी कहते हैं कि अगर चावल का पानी यानी मांड निकालकर खाया जाए तो इनकी कैलोरी काफी कम हो जाती है, जिससे वजन बढ़ने का डर नहीं होता। लेकिन क्या इस बात में वाकई सच्चाई है? क्या वाकई चावल का पानी निकालने के बाद कितना भी खाएं, वजन बढ़ने का रिस्क नहीं होता? न्यूट्रीशनिस्ट और वेट लॉस एक्सपर्ट डॉ शिखा सिंह ने इसी बारे में बताया है। साथ ही उन्होंने 3 बदलावों के बारे में भी बताया है, जिन्हें कर के आप आराम से वेट लॉस जर्नी के दौरान राइस एंजॉय कर सकते हैं।

क्या चावल का पानी निकालकर खाने से वजन नहीं बढ़ता?

ये बहुत ही पॉपुलर मिथ है कि अगर आप चावल पकाते समय उनका पानी (मांड) निकालकर खाएं तो वजन नहीं बढ़ता। इसके पीछे तर्क दिया जाता है कि पानी निकालने से चावल की कैलोरी काफी कम हो जाती हैं। न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। जब आप चावल का पानी हटा देते हैं तो थोड़ा बहुत स्टार्च जरूर निकल जाता है, जिससे चावलों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो जाता है। लेकिन इस दौरान चावल के कई पोषक तत्व भी निकल जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चाय से जुड़ी ये 1 गलती बन सकती है कैंसर की वजह, न्यूट्रीशनिस्ट की सलाह

वेट लॉस के दौरान चावल खा सकते हैं या नहीं?

अब सवाल है कि क्या वेट लॉस के दौरान चावल खा सकते हैं या नहीं। न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि बिल्कुल चावल खा सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको उन्हें उबालकर पानी निकालने की जरूरत नहीं है। बस ये तीन बदलाव करेंगे तो चावल भी खा पाएंगे और वेट लॉस भी आसानी से हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं वो 3 बदलाव कौन से हैं।

पहला बदलाव: पोर्शन कंट्रोल है सबसे जरूरी

डॉ शिखा कहती हैं कि सबसे पहली जरूरी चीज जो आपको ध्यान में रखनी है वो है पोर्शन कंट्रोल यानी लिमिट में खाना। अपनी किसी भी मील में 100-150 ग्राम से ज्यादा पके हुए चावल ना खाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये 5 सब्जियां बन रहीं जहरीली! डॉक्टर की चेतावनी- खरीदने से पहले जरूर करें चेक
ये भी पढ़ें:घर पर ही बीपी चेक करते हैं? ये 10 गलतियां ना करें, वरना गलत आ सकती है रीडिंग!

दूसरा बदलाव: प्रोटीन के साथ करें पेयर

चावल खा रहे हैं तो उसके साथ प्रोटीन का कोई सोर्स जरूर शामिल करें। न्यूट्रीशनिस्ट सलाह देती हैं कि आप चावल के साथ 50 ग्राम पनीर या 100 ग्राम सोयाबीन चंक्स शामिल कर सकते हैं। इनके अलावा तोफू, चिकन या एक होल एग भी ले सकते हैं। प्रोटीन एड करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, ब्लड शुगर कंट्रोल में रहती है और फैट लॉस में भी मदद मिलती है।

तीसरा बदलाव: सब्जियां जरूर शामिल करें

डॉ शिखा सलाह देती हैं कि चावल के साथ लगभग 100 ग्राम अपनी मनपसंद पकी हुई सब्जियां जरूर शामिल करें। सब्जियों से फाइबर बढ़ जाएगा जो बहुत देर तक आपको फुल रखेगा, इनका डाइजेशन स्लो हो जाएगा और ये फैट लॉस के लिए बहुत अच्छी मील बन जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।