गलत समय पर सप्लीमेंट्स लेने से नहीं होगा फायदा, हेल्थ कोच ने बताया कब और कैसे खाएं Iron to Vitamin B12 Health coach tells the best time to take supplements, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

गलत समय पर सप्लीमेंट्स लेने से नहीं होगा फायदा, हेल्थ कोच ने बताया कब और कैसे खाएं

शरीर को रोजाना पोषण की जरूरत होती है, कई बार खाने से ये जरूरतें पूरी नहीं हो पाती हैं। ऐसे में एक्सपर्ट की सलाह पर सप्लीमेंट्स ले सकते हैं। लेकिन इन सप्लीमेंट्स को गलत समय पर खाना नुकसानदायक साबित हो सकता है। यहां हेल्थ कोच से जानिए सप्लीमेंट्स लेने का बेस्ट समय-

Sat, 28 June 2025 03:53 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
गलत समय पर सप्लीमेंट्स लेने से नहीं होगा फायदा, हेल्थ कोच ने बताया कब और कैसे खाएं

हेल्दी शरीर के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाने की सलाह दी जाती है। हालांकि, कुछ लोगों के शरीर में खाने से पोषक तत्वों की पूर्ति नहीं होती है ऐसे में पोषण की जरूरत को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दी जाती है। लेकिन ये सप्लीमेंट्स भी सिर्फ तभी काम करते हैं, जब आप इन्हें सही समय पर और सही तरह से खाएं। ऐसे में हेल्थ कोच रयान फर्नांडो ने सप्लीमेंट्स लेने का सही समय बताया है। इस आर्टिकल में जानिए।

किस समय और कैसे लें सप्लीमेंट्स

1) विटामिन बी12- इस सप्लीमेंट को सुबह के समय लेना अच्छा माना जाता है। इसे पानी या फिर हल्के खाने के साथ ले सकते हैं। हालांकि, विटामिन सी और आयरन की हाई डोज के साथ इसे लेने से बचना चाहिए।

2) आयरन- इसे सुबह के समय लेना अच्छा माना जाता है, ये हीमोग्लोबिन बढ़ाने के साथ ऑक्सीजन सप्लाई को बेहतर बनाने का काम करता है। इसे नींबू या आंवला जैसी ड्रिंक्स के साथ ले सकते हैं। हालांकि, कैल्शियम, चाय, कॉफी या फिर डेयरी वाली चीजों के साथ लेने से बचना चाहिए।

3) फोलिक एसिड- इसे सुबह के समय विटामिन बी12 के सप्लीमेंट के साथ ले सकते हैं। इसे जिंक के हाई डोज और एंटासिड के साथ अवॉइड करना चाहिए।

4) बायोटिन- इस सप्लीमेंट को सुबह ले सकते हैं। ये बाल, नाखून,स्किन और एनर्जी को सपोर्ट करती है। इसे खाने से पहले ये बाद में ले सकते हैं। इस सप्लीमेंट को कच्चे अंडे के साथ अवॉइड करें।

5) विटामिन डी- इसे फैट से भरपूर खाने के साथ ले सकते हैं। ये हड्डियों के स्वास्थ्य के साथ इम्यून सिस्टम को भी सपोर्ट करता है। इसे ओमेगा-3 नट्स के अलावा, घी के साथ ले सकते हैं। लेकिन खाली पेट खाने से बचें।

6) ओमेगा 3- इस सप्लीमेंट को दिन के या फिर रात के खाने के साथ ले सकते हैं। ये दिल, दिमाग को सपोर्ट करता है और इंफ्लामेशन को सपोर्ट करता है। इसे हेल्दी फैट और विटामिन डी के साथ ले सकते हैं। इसे खाली पेट लेने से बचें।

7) मैग्नीशियम- शाम के समय या फिर रात में सोते समय इस दवा को लें। ये शांत करने के साथ रिकवरी और नींद में मदद करता है। इसे पानी के साथ लें और कैल्शियम या फिर आयरन के साथ अवॉइड करें।

8) कैल्शियम- इस दवा को शाम के समय या फिर डिनर के बाद लें। ये हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है। इसे खाने के बाद पानी से ले सकते हैं।

9) अश्वगंधा- अगर आप तनाव या नींद की समस्या से निपटने के लिए अश्वगंधा ले रहे हैं तो रात के समय इसे खाएं। इसे गर्म पानी या फिर दूध के साथ ले सकते हैं। बस कैफीन युक्त चीजों के साथ इसे लेने से बचें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खतरनाक है किचन में रखा ये तेल, डॉक्टर ने बताया कैसे होता है शरीर को नुकसान
ये भी पढ़ें:शुगर हुए हो गए तीन साल या प्री-डायबिटीज का हैं शिकार तो करवाएं ये 4 जांच

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।