इन्फ्लुएंसर ने 5 महीनों में घटाया 39 किलो वजन, सुबह उठते ही पीती थीं 4 चीजों से बनी ये ड्रिंक! Influencer Shares Her 4 Ingredient Morning Drink That Helped Her Lose 39 Kg in 5 Months, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

इन्फ्लुएंसर ने 5 महीनों में घटाया 39 किलो वजन, सुबह उठते ही पीती थीं 4 चीजों से बनी ये ड्रिंक!

Weight Loss Drink: इंस्टाग्राम पर फिटनेस इन्फ्लुएंसर शेरॉन बताती हैं कि उन्होंने महज 5 महीनों में अपना लगभग 39 किलो वजन कम किया है। इस वेट लॉस जर्नी में उन्होंने 4 चीजों से बनी एक ड्रिंक पी, जिसने उनकी काफी हेल्प की थी।

Tue, 6 Jan 2026 10:18 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
इन्फ्लुएंसर ने 5 महीनों में घटाया 39 किलो वजन, सुबह उठते ही पीती थीं 4 चीजों से बनी ये ड्रिंक!

वेट लॉस करना काफी चैलेंजिंग होता है। खासतौर से जब आपके पास कोई गाइड या प्रॉपर प्लान ना हो, तो समझना मुश्किल होता है कि शुरुआत कहां से की जाए। यही वजह है कि ज्यादातर लोग सिर्फ वेट लॉस करने का सोचते हैं लेकिन अचीव नहीं कर पाते। वहीं कुछ लोग जो पूरा गेम समझ जाते हैं, अपनी मेहनत से कुछ ही महीनों में फास्ट रिजल्ट अचीव कर लेते हैं। इंस्टाग्राम पर फिटनेस इन्फ्लूएंसर शेरॉन बताती हैं कि उन्होंने महज 5 महीनों में अपना लगभग 39 किलो वजन कम किया है। इस वेट लॉस जर्नी में उन्होंने 4 चीजों से बनी एक ड्रिंक पी, जिसने उनकी काफी हेल्प की थी। आइए जानते हैं शेरॉन की इस मैजिकल वेट लॉस टी के बारे में।

इस ड्रिंक से करती थीं दिन की शुरुआत

शेरॉन एक पोस्ट के जरिए बताती हैं कि वो अपने दिन की शुरुआत एक नेचुरल होममेड ड्रिंक के साथ करती थीं। शेरॉन कहती हैं कि जब आप सुबह उठते हैं तो आपकी बॉडी को कुछ हेल्दी और गर्म चाहिए होता है, जो ये ड्रिंक आपको देती है। ये दिन भर के लिए आपकी एक टोन सेट कर देता है कि आप अपनी बॉडी को हेल्दी और फिट रखना चाहते हैं। ये ड्रिंक यही काम करती थी और मुझे पूरे दिन उस जोन में रखती थी।

इन 4 चीजों से बनती है ये ड्रिंक

शेरॉन ये ड्रिंक महज 4 चीजों से बनाती थीं, जो घर में आसानी से मिल जाती हैं। इसके लिए आपको आधा नींबू, 1 चम्मच शहद, चुटकी भर दालचीनी पाउडर और अदरक को लेना है और सभी चीजें गर्म पानी में मिला लेनी हैं। सुबह उठते ही अपनी नॉर्मल चाय की जगह आप इसे लेना शुरू कर सकते हैं। ये टेस्टी भी लगती है और वेट लॉस में भी आपकी मदद करती है।

कैसे काम करती है ये वेट लॉस टी?

नींबू, अदरक, दालचीनी और शहद से बनी ये ड्रिंक अगर आप रोज लेते हैं तो काफी फायदा कर सकती है। ये आपके पाचन को बेहतर बनाने में मदद करती है, साथ ही ब्लोटिंग को भी कम करती है। क्रेविंग कंट्रोल करने और ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में भी ये हेल्पफुल है। ये इन्फ्लेमेशन को कम करती है, मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करती है और आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है। साथ ही बॉडी को हाइड्रेट रखने में भी मदद करती है, आपके सिस्टम को शांत रखती है और दिन भर के लिए आपको तैयार करती है।

सिर्फ ड्रिंक नहीं ये चीजें भी जरूरी हैं

शेरॉन आगे बताती हैं कि सिर्फ कोई ड्रिंक पीने भर से आपका फैट लॉस नहीं होता है। इसे सिर्फ आप एक सपोर्ट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। वो बताती हैं कि इसके अलावा उन्होंने रोज वर्कआउट किया है, साथ ही प्रोटीन रिच डाइट प्लान फॉलो किया है। ये ड्रिंक सीधे तौर पर वेट लॉस नहीं करती है, लेकिन आपकी बॉडी और आपको वेट लॉस के लिए तैयार करती है। सुबह की शुरुआत ही जब आप इस गोल के साथ करते हैं, तो रिजल्ट भी काफी फास्ट देखने को मिलते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या है 333 वेट लॉस रूल? बिना डाइटिंग, बिना एक्सरसाइज के वजन घटाने का फॉर्मूला
ये भी पढ़ें:सुबह के नाश्ते में 90% भारतीय करते हैं ये 5 गलतियां, तभी बढ़ रहे शुगर-मोटापा

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।