सेहतमंद रहने के लिए फॉलो करें हेल्दी ईटिंग हैबिट्स, ये टिप्स करेंगी मदद healthy eating Habits Tips everyone should know, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

सेहतमंद रहने के लिए फॉलो करें हेल्दी ईटिंग हैबिट्स, ये टिप्स करेंगी मदद

  • सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी खाना बहुत जरूरी है। हमेशा हेल्दी खाने के लिए हेल्दी ईटिंग हैबिट्स होना बहुत जरूरी है। तो यहां जानिए कुछ टिप्स जो हेल्दी ईटिंग हैबिट्स को बनाए रखने में आपकी मदद कर सकते हैं।

Sun, 26 Jan 2025 12:57 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
सेहतमंद रहने के लिए फॉलो करें हेल्दी ईटिंग हैबिट्स, ये टिप्स करेंगी मदद

अगर आप सेहतमंद हैं तो आप खुद को कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं। हेल्दी रहने का सबसे पहला नियम अपने खान-पान को हेल्दी बनाए रखना जरूरी है। अक्सर लोग हेल्दी रूटीन को फॉलो करते हैं लेकिन कुछ ही दिन में अपने पुराने रूटीन पर आ जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको अपनी आदतों को बदलने की जरूरत है। इन आदतों में खान पान के साथ लाइफस्टाइल में बदलाव बहुत जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी ईटिंग हैबिट्स को बदल सकते हैं और हेल्दी बनाए रख सकती हैं।

छोटे बदलाव करेंगे मदद

अपनी लाइफस्टाइल को एकदम से पूरी तरह बदलना मुश्किल होता है। ऐसे में छोटे-छोटे बदलाव आपकी मदद कर सकते हैं। जैसे सबसे पहले सोने उठने का समय तय कर लें, ऐसा करके हेल्दी खाना खाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा खाने पीने में डिटॉक्स ड्रिंक को शामिल करें। छोटे-छोटे बदलावों से आप हेल्दी ईटिंग हैबिट्स को आसानी से शामिल कर पाएंगे।

खाने के तरीके को बदलें

हेल्दी रहने के लिए खाने के तरीके को बदलना चाहिए। अगर आप बहुत जल्दी-जल्दी खाते हैं, तो इस आदत को बदलें। जल्दी खाने पर आप ये नहीं समझ पाते हैं कि भूख संतुष्ट हुई है या नहीं। ऐसे में धीरे खाने की प्रेक्टिस करें इससे पाचन भी ठीक रहता है।

अपनी सेहत के मुताबिक सेट करें डायट

हर किसी को अपना डायट प्लान अपनी सेहत के मुताबिक सेट करना चाहिए। चाहें आपको वेट लॉस करना हो या फिर हेल्दी रहना हो एक डायट सेट करें। जिसमें अनहेल्दी फूड आइटम खाने से बचें।

चीनी और पैकेज फूड खाने से बचें

हेल्दी ईटिंग हैबिट्स में पैकेज खाने और चीनी को सीमित करें। अपने रूटीन में मीठे ड्रिंक्स, स्नैक्स और मिठाइयों को कम खाएं। नमक कम खाएं और प्रोसेस्ड खाने से बचें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हेल्दी रहने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स से लें टिप्स, हर कोई पूछेगा फिटनेस सीक्रेट
ये भी पढ़ें:हेल्दी लाइफ जीने के लिए घर से बाहर निकाल फेंके ये 3 चीजें, रहेंगे सेहतमंद

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।