41 की उम्र में भी नहीं हैं झुर्रियां! योग एक्सपर्ट बोलीं- 5 साल से चेहरे पर लगा रहीं हूं ये तेल!
योगा इंस्ट्रक्टर स्वरूपा बताती हैं कि 41 की उम्र में भी उनके चेहरे पर झुर्रियां नहीं हैं। उनकी स्किन काफी ग्लो भी करती है और बहुत हेल्दी भी है। आप हैरान हो जाएंगे कि स्वरूपा कोई महंगी क्रीम नहीं, बल्कि एक ऑयल इस्तेमाल करती हैं।

आजकल एंटी एजिंग के नाम पर मार्केट में कई महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। लेकिन इनमें से ज्यादातर या तो किसी काम के नहीं हैं, या फिर आम आदमी के बजट से बाहर हैं। पर रिंकल फ्री, ग्लोइंग स्किन तो हर किसी को चाहिए, तो फिर क्या कोई अच्छा और सस्ता विकल्प है? योगा इंस्ट्रक्टर स्वरूपा एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करती हैं, जिसमें वो बताती हैं कि 41 की उम्र में भी उनके चेहरे पर झुर्रियां नहीं हैं। उनकी स्किन काफी ग्लो भी करती है और बहुत हेल्दी भी है। हर कोई उनसे उनका स्किन केयर सीक्रेट पूछता है। आप हैरान हो जाएंगे कि स्वरूपा कोई महंगी क्रीम नहीं, बल्कि एक ऑयल इस्तेमाल करती हैं। ये ऑयल आसानी से हर जगह मिल जाता है और बहुत किफायती भी है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
5 सालों से ये ऑयल इस्तेमाल कर रही हैं स्वरूपा
योग एक्सपर्ट स्वरूपा बताती हैं कि हर कोई उनसे यही पूछता है कि 41 की उम्र में भी आपके चेहरे पर कोई रिंकल नहीं है, इसका क्या राज है। स्वरूपा बताती हैं कि वो कोई महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल नहीं करती हैं, बल्कि उनकी जगह अपने फेस पर कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल लगाती हैं।
वो पिछले 5 सालों से भी ज्यादा समय से ऐसा कर रही हैं। दरअसल स्वरूपा की स्किन काफी ड्राई है, जिस वजह से वो मॉइश्चराइजर के तौर पर कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करती हैं। वो इसे अपने चेहरे के साथ-साथ लिप्स, आईब्रो और आई लैशेज पर भी अप्लाई करती हैं। क्योंकि ये लिप्स को सॉफ्ट बनाने और आईब्रो और आई लैशेज की ग्रोथ में मदद करता है।
'नेचर्स बोटॉक्स' कहलाता है कैस्टर ऑयल
कैस्टर ऑयल को अपने एंटी एजिंग गुणों के कारण 'नेचर्स बोटॉक्स' भी कहा जाता है। इसे 6000 सालों से भी ज्यादा समय से स्किन केयर में इस्तेमाल किया जाता रहा है। दरअसल ये त्वचा में गहराई तक जाता है, जिससे स्किन अंदर से मॉइश्चराइज होती है। ये फाइन लाइंस और रिंकल प्रिवेंट करने में भी काफी फायदेमंद है। इसके अलावा ये स्किन को सॉफ्ट, हाइड्रेट, ग्लोइंग और इवेन टोन बनाए रखने में भी मदद करता है। हालांकि ध्यान रहे हमेशा ऑर्गेनिक कोल्ड प्रेस्ड कैस्टर ऑयल का ही इस्तेमाल करें।
कैसे इस्तेमाल करना है कैस्टर ऑयल?
कैस्टर ऑयल को आप अपने नाइट टाइम स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इसकी कुछ बूंदे लें और फेस पर हल्के हाथों से अप्लाई कर लें। स्किन ऑयली है, तो अपने मॉइश्चराइजर या किसी लाइट ऑयल जैसे आलमंड ऑयल के साथ इसकी कुछ बूंदे मिक्स कर के लगा सकते हैं। यूं तो कैस्टर ऑयल सेफ है, लेकिन फिर भी आपको पहले पैच टैस्ट जरूर कर लेना चाहिए।
(Image Credit: Pinterest)
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन