फिटनेस कोच ने बताईं 3 गलतियां जिसकी वजह से नहीं कम हो रहा फैट, आदत बदलते ही दिखेगा फर्क Fitness coach told 3 mistakes that keep you fat, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

फिटनेस कोच ने बताईं 3 गलतियां जिसकी वजह से नहीं कम हो रहा फैट, आदत बदलते ही दिखेगा फर्क

शरीर में जमे फैट को कम करना काफी मुश्किल होता है, खूब मेहनत के बाद भी न के बराबर ही फैट कम हो पाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो फिटनेस कोच से जानिए 3 गलतियां जिसकी वजह से शरीर से फैट कम नहीं होता है।

Sun, 8 June 2025 10:10 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
फिटनेस कोच ने बताईं 3 गलतियां जिसकी वजह से नहीं कम हो रहा फैट,  आदत बदलते ही दिखेगा फर्क

महिलाएं हों या फिर पुरुष, किसी को भी शरीर पर जमा चर्बी पसंद नहीं आती है। शरीर पर जमा फैट को एक समस्या की तरह देखा जाता है, जिससे ज्यादातर लोग बचना ही चाहते हैं। बॉडी फैट कम करने के लिए लोग खूब पैसा और पसीना बहाते हैं, लेकिन फिर भी कोई खास रिजल्ट दिखाई नहीं देता है। ऐसा खासतौर से तब होता है जब आप अपने कुछ गलतियां करते हैं। फिटनेस कोच लार्स मीडेल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि फैट कम न होने की 3 वजह हो सकती हैं। जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट-

क्या है फिटनेस कोच का कहना

फिटनेस कोच का कहना है कि अगर आपकी उम्र 35 साल से ज्यादा है और आप हफ्ते में 50 से ज्यादा घंटे काम कर रहें हैं और कमर के आसपास जिद्दी फैट जमा हो गया है तो ये सिर्फ खाने की वजह से नहीं है। बल्कि ऐसा आदत, हार्मोन और छुपी हुई कैलोरी के कारण होता है।

1) स्नैकिंग

एक्सपर्ट कहते हैं कि मेवा, सलाद, सैंडविच और रेस्तरां का खाना आपके लिए समस्या बन सकता है। मेवा, सलाद, सैंडविच और पास्ता जैसी खाने की चीजों में कुल मिलाकर 3000 कैलोरी हो सकती हैं।

2) अल्कोहल

देर रात शराब पीना हार्मोन से जुड़ी समस्या का कारण बनता है। दरअसल, जब आप शाम 6 बजे के बाद अल्कोहल का सेवन करते हैं तो आपका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। ऐसा करने पर नींद से जुड़ी दिक्कत भी हो सकती है।

3) फैटी फूड

इस तरह के खाने में छुपी कैलोरी की समस्या होती है। सलाद की ड्रेसिंग, तेल में पका खाना और नमक वाले काजू में बहुत ज्यादा कैलोरीज होती हैं।

कैसे कम हो सकता है फैट?

फिटनेस कोच बताते हैं कि उनका एक क्लाइंट बिजी प्रोफेशनल है और वह भी इन समस्याएं से जूझ रहा था। लेकिन 90 दिन बाद उन्होंने अपनी जिंदगी में पहली बार ऐब्स बनाए। अब आप सोच रहे होंगे कैसे? तो कोच ने बताया कि उनके क्लाइंट ने पोषण पर महारत हासिल की और ट्रैवलिंग, बाहर खाने, खाने की चाइस पर खूब ध्यान दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाएं जानें फैट लॉस के लिए आसान डायट प्लान, मिलेगा बेस्ट रिजल्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।