फटाफट वजन कम करने के लिए एक्सपर्ट ने बताया सीक्रेट, बस सुबह उठते ही तुरंत करने होंगे ये 5 काम 5 things to immediately do after waking up to drop weight faster Expert Advice, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

फटाफट वजन कम करने के लिए एक्सपर्ट ने बताया सीक्रेट, बस सुबह उठते ही तुरंत करने होंगे ये 5 काम

बढ़े हुए वजन को घटाने की कोशिश में हैं तो एक्सपर्ट द्वारा बताए सीक्रेट आपके काम आ सकते हैं। इस आर्टिकल में हेल्थ कोच ने बताए सुबह उठते ही तुरंत करने वाले 5 ऐसे काम जो फटाफट वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। जानिए-

Tue, 24 June 2025 10:52 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
फटाफट वजन कम करने के लिए एक्सपर्ट ने बताया सीक्रेट, बस सुबह उठते ही तुरंत करने होंगे ये 5 काम

वजन कम करने के लिए लोग अक्सर उन तरीकों को खोजते हैं जो आसान हो और कम समय रिजल्ट दे सकें। अगर आप भी बढ़े वजन को फटाफट कम करना चाहते हैं तो हेल्थ कोच मनकीरत कौर द्वारा बताए सीक्रेट आपके काम आ सकते हैं। एक्सपर्ट ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में वजन तेजी से कम करने के लिए 5 काम के बारे में बताया है, जो आपको जागने के तुरंत बाद करना है।

फटाफट वजन कम करने के लिए 5 काम

1) नींबू या एप्पल साइडर विनेगर का पानी पिएं

एक्सपर्ट कहती है कि सुबह के समय कॉफी पीने से पहले अपने शरीर को हाइड्रेट करें। इसके लिए सुबह सबसे पहले गर्म नींबू पानी या एप्पल साइडर विनेगर पिएं।

इस ड्रिंक को पीने के फायदे-

- पाचन को उत्तेजित करता है।

- विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार और सूजन को कम करता है।

- लिवर डिटॉक्स करती है।

- ब्लड शुगर को स्थिर करती है।

2) सूरज की रोशनी में जाएं

वजन घटाने में सर्कैडियन लय बहुत बड़ी भूमिका निभाती है। इसलिए जागने के 30 मिनट के अंदर धूप लें।

ऐसा करनें के फायदे

- आपके मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है।

- सेरोटोनिन को बढ़ाता है।

- कोर्टिसोल को संतुलित करने में मदद करता है।

- नींद की क्वालिटी में सुधार करता है।

3) शरीर को स्ट्रेच करें

रात के समय आपका शरीर 6-8 घंटे तक स्थिर रहता है इसलिए सुबह हल्की स्ट्रेचिंग करें या योग करें।

ऐसा करने के फायदे

- सर्कुलेशन और पाचन में सुधार करता है।

- कठोरता और सूजन को कम करता है।

- तनाव को कम करता है।

4) प्रोटीन युक्त नाश्ता करें

नाश्ते में प्रोटीन न लेने से ब्लड शुगर क्रैश, क्रेविंग और दिन में ज्यादा खाने की समस्या हो सकती है।

हाई-प्रोटीन नाश्ते के फायदे-

- आपको भरा हुआ और संतुष्ट रखता है।

- ब्लड शुगर को स्थिर रखता है।

- अनावश्यक स्नैकिंग और क्रेविंग को कम करता है।

5) सांस लें, ध्यान लगाएं

फैट कम करना सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करता कि आप क्या खाते हैं या कैसे चलते हैं। बल्कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप तनाव को कैसे मैनेज करते हैं। लगातार तनाव की वजह से कोर्टिसोल का लेवल बढ़ता है, जिससे आपका शरीर पेट की चर्बी को जमा कर लेता है।

ऐसा करने के फायदे

- कोर्टिसोल कम होता है

- पाचन में सुधार होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30 दिन में बेली फैट कम करने के लिए एक्सपर्ट ने बताईं छोटी आदतें, आप भी अपनाएं
ये भी पढ़ें:21 दिन का चैलेंज अपनाकर एक्सपर्ट ने कम किया 7 किलो वजन, जानें क्या था तरीका

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।