बॉडी को शेप में लाने में मदद करते हैं ये 7 मूव्स, आधे घंटे में होगा फुल बॉडी वर्कआउट 7 moves combine with yogasana do step by step target belly fat weight loss, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

बॉडी को शेप में लाने में मदद करते हैं ये 7 मूव्स, आधे घंटे में होगा फुल बॉडी वर्कआउट

Fat Loss Yogasana: शरीर के बढ़ते वजन और फैट से परेशान है। ज्यादा उछलकूद वाली एक्सरसाइज नहीं कर पा रहीं तो योगाचार्य के बताए इन 7 मूव्स को करें। ये ना केवल शरीर को फ्लैक्सिबल बनाने में मदद करेंगे बल्कि बेली फैट भी घटाएंगे।

Fri, 2 Jan 2026 05:32 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
बॉडी को शेप में लाने में मदद करते हैं ये 7 मूव्स, आधे घंटे में होगा फुल बॉडी वर्कआउट

शरीर को शेप में लाने के लिए एक्सरसाइज करना चाहते हैं। लेकिन समझ नहीं आता कि कहां से शुरू करें। बहुत सारी भागदौड़ करने या फिर जिम जाने का टाइम नही है तो योगाचार्य के बताए इन 7 मूव्स या आसन को करना शुरू कर दें। आधे घंटे में ही फुल बॉडी वर्कआउट होगा। ये आसन शरीर को फ्लैक्सिबल बनाने के साथ ही बेली फैट को भी टारगेट करते हैं। जिससे फैट लॉस आसान हो जाता है।

आसन 1

योगाचार्य यदुवीर ने 7 आसन शेयर किए हैं। जिन्हें योगा मैट पर बैठकर करने से बेली फैट के साथ ही कमर, जांघ के फैट पर भी असर होता है। पहला आसन करने के लिए मैट पर पेट के बल लेट जाएं और भुजंगासन की मुद्रा बनाएं। फिर

आसन 2

वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाए और दोनों हाथों को ऊपर की तरफ उठाएं। फिर शरीर को उठाएं और घुटने के बल खड़े हो जाएं। इस आसन को दो मिनट तक या 30-30 रीपिटिशन में करें।

आसन 3

पैर के पंजों पर टिकाकर शरीर को आगे की तरफ झुकाएं और हथेलियों से टिका लें। फिर हाथों को मोड़कर कोहनी के सहारे शरीर को झुका हुआ ही टिकाएं। यानी की माउंटेन पोज बनाएं और फिर प्लैंक पोजीशन बनाएं। दोनों पोजीशन को साथ-साथ एक से दो मिनट के लिए रिपीट करें।

आसन 4

चौथे आसान में वज्रासन की मुद्रा में बैठे और दोनों हाथों को आपस में बांधकर घुटने के बल खड़े हो जाएं और फिर से वज्रासन की मुद्रा बनाएं। इस आसन को को भी करीब 2 मिनट तक करें।

आसन 5

योगा मैट पर लेट जाएं और दोनों पैर को सटाकर घुटने मोड़ लें। अब कमर से शरीर को उठाएं और हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं। इस प्रोसेस को करीब दो मिनट तक करें। इस ब्रिज पोज को करने से महिलाओं के बेली फैट को कम होने में मदद मिलती है।

आसन 6

लगातार इन आसनों को करने से हाथ-पैर के मसल्स लगातार इंगेज होते है और फैट लॉस करने में मदद मिलती है। छठवें आसन में ग्लूट ब्रिज पोज को बनाएं। इसके एडवांस लेवल के लिए हाथों को पीछे की तरफ करके कंधे का भार हाथों पर डालें।

आसन 7

आखिरी और सांतवें आसन में भुजंगासन की मुद्रा बनाएं और फिर पीठ को मोड़ते हुए मंडुकासन की मुद्रा बनाएं। इन 7 आसन को एक के बाद एक लगातार करने से बॉडी को शेप में लाने में मदद मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक्सरसाइज से वेट लॉस हो रहा या नहीं, बॉडी में दिखने वाले इन चेंज से करें पता

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।