डेली एक्सरसाइज का नतीजा नहीं दिख रहा तो इन 6 लक्षणों पर ध्यान दें, समझ जाएंगे फिटनेस में आ रहा चेंज 6 weird signs you see in body when you do daily workout indicates weight loss, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

डेली एक्सरसाइज का नतीजा नहीं दिख रहा तो इन 6 लक्षणों पर ध्यान दें, समझ जाएंगे फिटनेस में आ रहा चेंज

Weird Signs Of Weight Loss: रोजाना वर्कआउट करते हैं लेकिन शरीर में कुछ खास बदलाव नजर नहीं आ रहा तो निराश ना हो। अगर ये 6 तरह के चेंज नजर आ रहे हैं तो समझ जाएं कि वेट लॉस हो रहा है।

Thu, 25 Dec 2025 08:16 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
डेली एक्सरसाइज का नतीजा नहीं दिख रहा तो इन 6 लक्षणों पर ध्यान दें, समझ जाएंगे फिटनेस में आ रहा चेंज

एक्सरसाइज करने का मतलब केवल वजन घटाना नहीं होता। ये आपकी बेहतर हेल्थ के लिए भी जरूरी होता है। अगर आप रोजाना वर्कआउट करते हैं लेकिन शरीर में किसी तरह का बदलाव नजर नहीं आ रहा। तो निराश होकर रूटीन को छोड़ने की गलती ना करें। क्योंकि ओवरऑल हेल्थ पर एक्सरसाइज का हमेशा पॉजिटिव इपैक्ट ही देखने को मिलता है। अगर आपके शरीर में ये तरह के बदलाव नजर आ रहे हैं तो समझ जाएं कि फ्यूचर में वेट लॉस तेजी से होगा।

बेटर स्लीप

अगर आप सोकर उठने के बाद ज्यादा फ्रेश फील करते हैं। रात को गहरी नींद सोते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी बॉडी प्रॉपर तरीके से रिकवर हो रही है और इसलिए आपकी नींद भी इंप्रूव हुई है।

कपड़ों के फिट होने का पैटर्न चेंज

पहले जो कपड़े पूरी तरह से फिट होते थे अब उनके फिट होने का पैटर्न चेंज हो गया है। कहीं सो वो ढीले दिखते हैं तो कहीं से टाइट। इसका मतलब है कि फैट कम हो रहा है और बॉडी का शेप चेंज हो रहा।

ज्यादा यूरिन पास करना पड़ रहा

नॉर्मल दिनों से अब ज्यादा यूरिन पास करना पड़ रहा तो इसका मतलब है कि बॉडी वाटर रिटेंशन को खत्म कर रही है। शरीर से इंफ्लेमेशन खत्म हो रहा है।

मूड शांत रहता है

अब पहले की तरह मूड स्विंग नहीं होता। और हर बात में चिड़चिड़ापन नहीं लगता। तो ये आपके हार्मोंस सेटल होने का साइन है।

अचानक से एनर्जी ज्यादा महसूस हो रही

शरीर में एनर्जी ज्यादा महसूस होती है। माइंड में पॉजिटिव फीलिंग आती है।

फेस पहले से स्लिम नजर आता है

एक्सरसाइज करने के बाद बॉडी का फैट भले ही ना कम दिख रहा हो लेकिन चेहरा पहले से ज्यादा स्लिम दिखने लगता है। जॉलाइन विजिबल होती है और चिकबोंस नजर आने लगी है। इस तरह के लक्षणों से समझे कि बॉडी का फैट धीरे-धीरे कम हो रहा है और आपके वर्कआउट का नतीजा पॉजिटिव है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 मिनट का नाइट रुटीन बदल सकता है महिलाओं की हेल्थ, सर्जन ने शेयर की जानकारी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।