अंडे-चिकन नहीं खाते? तो इन 5 हैक से पूरी करें अपनी डेली प्रोटीन रिक्वायरमेंट, रहेंगे फिट! 5 Laziest Hacks To add protein in Your Vegetarian Diet, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

अंडे-चिकन नहीं खाते? तो इन 5 हैक से पूरी करें अपनी डेली प्रोटीन रिक्वायरमेंट, रहेंगे फिट!

अगर आप वेजिटेरियन हैं और एग भी नहीं खाते, तो फिर डेली फूड में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाना थोड़ा मुश्किल जरूर लगता है। तो चलिए कुछ आसान से हैक जानते हैं, जिनकी मदद से आप अपनी डाइट को प्रोटीन रिच और थोड़ा ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं।

Fri, 1 May 2026 05:16 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
अंडे-चिकन नहीं खाते? तो इन 5 हैक से पूरी करें अपनी डेली प्रोटीन रिक्वायरमेंट, रहेंगे फिट!

फिट रहने के लिए प्रोटीन को डाइट में शामिल करना कितना जरूरी है, ये शायद बताने की भी जरूरत नहीं। आजकल तो हर तरफ सिर्फ प्रोटीन की ही बात हो रही है, महंगे सप्लीमेंट ले कर प्रोटीन रिच डिशेज की रेसिपीज तक; आपको खूब सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। लेकिन क्या हर किसी के पास इतना समय और बजट दोनों हैं? जाहिर है नहीं, तो फिर सवाल है कि डाइट में प्रोटीन की मात्रा कैसे बढ़ाई जाए। खासकर अगर आप वेजिटेरियन हैं और एग भी नहीं खाते, तो फिर डेली फूड में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाना थोड़ा मुश्किल जरूर लगता है। सिर्फ प्रोटीन पाउडर के भरोसे आप अपनी डेली प्रोटीन रिक्वायरमेंट को पूरा नहीं कर सकते हैं। तो चलिए कुछ आसान से हैक जानते हैं, जिनकी मदद से आप अपनी डाइट को प्रोटीन रिच और थोड़ा ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं।

हैक 1: सोया चंक्स से बनाएं हेल्दी चीला

अगर आपके पास भी सुबह ज्यादा टाइम नहीं होता और मेहनत भी नहीं करनी, तो सोया चंक्स से चीला बना सकते हैं। एक हेल्दी प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट बनकर तैयार हो जाएगा। इसके लिए भिगोकर रखी हुई सोया चंक्स को अच्छे से निचोड़ लें, फिर एक मिक्सर में डालें। इसके साथ थोड़ा सा बेसन, नमक और पानी डालकर ग्राइंड कर लें। इसका सॉफ्ट सा चीला बनाकर तैयार कर लें। इसे आप घर पर रखी किसी भी इस सब्जी या दही के साथ खा सकते हैं। ये लंच के लिए भी एक परफेक्ट ऑप्शन है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मटके का पानी कितने दिन में बदलना चाहिए? साफ-सफाई से जुड़ी ये बातें जरूर जानें!

हैक 2: चावल में ऐसे बढ़ाएं प्रोटीन की मात्रा

आप लंच या डिनर में चावल खाना पसंद करते हैं, तो उन्हें एक हेल्दी प्रोटीन रिच ट्विस्ट भी दे सकते हैं। इसके लिए थोड़ी सी सोया चंक्स को बिना पानी के अच्छे से ग्राइंड कर लें। अब इन्हें पके हुए चावल में मिक्स कर लें। चावल की मात्रा आपको कम रखनी है और सोया चंक्स थोड़ी ज्यादा मात्रा में डालने है। ये खाने में बिल्कुल भी अलग नहीं लगेंगे और प्रोटीन भी काफी ज्यादा मिल जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मियों में 1 दिन में कितने बादाम खाने चाहिए? हेल्थ एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

हैक 3: टोफू से क्रीमी बनाएं सब्जियां

टोफू एक पॉपुलर प्रोटीन रिच फूड है, जिसे आप भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसके लिए टोफू को बड़े बड़े टुकड़ों में काट लें और पानी के साथ ग्राइंड कर लें। इसे आप पास्ता या सब्जियों में एड कर सकते हैं। इससे ग्रेवी क्रीमी हो जाएगी और प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ जाएगी।

हैक 4: ऑल राउंडर टोफू डिप बनाकर तैयार करें

टोफू की ये डिप प्रिपेयर कर के रख लेंगे तो इसे आप सैंडविच, रोटी, पराठे, रैप या थेपला जैसी किसी भी डिश के साथ खा सकते हैं। इसके लिए टोफू को लहसुन, हरी मिर्च, अदरक, दही का पानी, नमक, जीरा पाउडर और हरे धनिया के साथ ग्राइंड कर लें। खाने में काफी टेस्टी लगती है और प्रोटीन रिच भी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केमिकल से पका हुआ पपीता तो नहीं खा रहे आप? किसान ने बताया कैसे पहचानें!

हैक 5: दाल में मिलाएं प्रोटीन पाउडर

अगर आपका बजट अलाउ करता है तो आप अनफ्लेवर्ड प्रोटीन पाउडर ले सकते हैं। इसे आप दाल में मिक्स कर के खा सकते हैं या चाहें तो डोसा बैटर में थोड़ा सा मिला लें। बिल्कुल भी टेस्ट नहीं आता है और प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ जाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।