लिपिड प्रोफाइल मैनेज करने के लिए करें ये चार बदलाव, एक्सपर्ट ने बताए 2 बेहतरीन मसाले 2 best spices and 4 changes to manage lipid profile as per expert, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

लिपिड प्रोफाइल मैनेज करने के लिए करें ये चार बदलाव, एक्सपर्ट ने बताए 2 बेहतरीन मसाले

जब लिवर में फैट जमा होने लगता है तो आपका ट्राइग्लिसराइड्स लेवल भी बढ़ सकता है। ऐसे में एक्सपर्ट ने 4 बदलाव और 2 मसालों के बारे में बताया है,जो आपके लिपिड प्रोफाइल को मैनेज कर सकते हैं।

Sun, 29 June 2025 06:42 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
लिपिड प्रोफाइल मैनेज करने के लिए करें ये चार बदलाव, एक्सपर्ट ने बताए 2 बेहतरीन मसाले

अपने शरीर के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए समय-समय पर जांच करवाते रहना चाहिए। आजकल की लाइफस्टाइल को देखते हुए हर किसी को 6 महीने या फिर 1 साल में कुछ जांचे करवानी चाहिए। इन जांचों में लिपिड प्रोफाइल टेस्ट जरूर करवाएं। ये एक ब्लड टेस्ट है जो आपके खून में अलग-अलग प्रकार के फैट के स्तर को मापता है। हार्ट हेल्थ का पता लगाने के लिए ये बहुत जरूरी टेस्ट है। इसस टेस्ट से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स का पता चलता है। ऐसे में डायटीशियन रमिता कौर ट्राइग्लिसराइड्स के बारे में बताया है। अपनी वीडियों में एक्सपर्ट ने बताया कि जब लिवर में फैट जमना शुरू होता है तो ट्राइग्लिसराइड्स लेवल बढ़ सकता है। इसे मैनेज करने के लिए कुछ बदलाव करना बेहद जरूरी है। यहां एक्सपर्ट से जानिए लिपिड प्रोफाइल कैसे मैनेज करें।

लिपिड प्रोफाइल मैनेज करने के लिए 4 बदलाव

- दोपहर के खाने के बाद 1 चम्मच अलसी के बीज डायट में शामिल करें। ये बीज कोलेस्ट्रॉल बैलेंस में सपोर्ट करते हैं।

- अपने दिन की शुरुआत भीगे हुए बादाम और अखरोट से करें, ये मेवा हार्ट हेल्दी फैट से भरपूर होती है।

- रोजाना के खाने में फाइबर की मात्रा को बढ़ाएं। इसके लिए खाने में ज्यादा सब्जियां, फल और साबुत अनाज को डायट में शामिल करें।

- खाने के बाद 1 कप ग्रीन टी पिएं। ये मेटाबॉलिज्म और फैट ब्रेकडाउन को बढ़ावा देती है।

बेहतरीन हैं ये 2 मसाले

अर्जुन की छाल का चूर्ण

दिल की सेहत के लिए अर्जुन की छाल बेहद फायदेमंद होती है। ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करती है।

दालचीनी

दालचीनी लिपिड प्रोफाइल में बढ़े ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने और ब्लड शुगर के नियंत्रण में सुधार करने में मदद करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गलत समय पर सप्लीमेंट्स लेने से नहीं होगा फायदा, हेल्थ कोच ने बताया सही टाइम
ये भी पढ़ें:खतरनाक है किचन में रखा ये तेल, डॉक्टर ने बताया कैसे होता है शरीर को नुकसान

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।