सर्दियों में कैसे पहनें सूट, ताकि स्टाइलिश भी दिखें और ठंड भी ना लगे? इमेज कोच ने बताई 5 टिप्स Winter Suit Styling Made Easy Image coach shares Tips to Stay Warm and Look Stylish, फैशन - Hindustan
More

सर्दियों में कैसे पहनें सूट, ताकि स्टाइलिश भी दिखें और ठंड भी ना लगे? इमेज कोच ने बताई 5 टिप्स

Winter Suit Styling Tips: इमेज कोच गुरप्रीत कौर ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि सर्दियों में सूट कैसे स्टाइल करें, ताकी लुक भी क्लासी लगे और आप ठंड से भी बचे रहें। आइए जानते हैं-

Mon, 8 Dec 2025 12:19 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
सर्दियों में कैसे पहनें सूट, ताकि स्टाइलिश भी दिखें और ठंड भी ना लगे? इमेज कोच ने बताई 5 टिप्स

ऑफिस, कॉलेज या डेली वियर के लिए ज्यादातर लड़कियां और महिलाएं सूट पहनना प्रिफर करती हैं। सूट काफी कंफर्टेबल भी होते हैं और देखने में क्लासी और स्टाइलिश भी लगते हैं। हालांकि सर्दियों में इन्हें स्टाइल करना थोड़ा मुश्किल होता है। समझ ही नहीं आता कि इनके साथ कैसा स्वेटर या कार्डिगन वियर किया जाए और दुपट्टा कैसे कैरी किया जाए। अगर आप भी विंटर्स में सूट स्टाइलिंग को ले कर कन्फ्यूज रहती हैं, तो ये टिप्स आपके बड़े काम आ सकते हैं। इमेज कोच गुरप्रीत कौर ने एक वीडियो पोस्ट के जरिए बताया है कि सर्दियों में सूट कैसे स्टाइल करें, ताकी लुक भी क्लासी लगे और आप ठंड से भी बचे रहें। आइए जानते हैं।

शॉर्ट लेंथ स्वेटर अवॉइड करें

इमेज कोच गुरप्रीत कहती हैं कि आपको शॉर्ट हिप लेंथ वाले स्वेटर और कार्डिगन अवॉइड करने चाहिए। ये सूट के साथ बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते और साथ ही आपकी हाइट भी कम कर के दिखाते हैं। इनकी जगह लंबे श्रग, लंबे कार्डिगन या जैकेट ट्राई करें। ये देखने में भी स्टाइलिश लगेंगे और बॉडी को ज्यादा वॉर्म भी रखेंगे।

थर्मल पहनना है बेस्ट चॉइस

गुरप्रीत बताती हैं कि सूटों के अंदर थर्मल वियर करना एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। टॉप और बॉटम, दोनों थर्मल वियर करें, ये आपको अंदर से वॉर्म रखेंगे। वहीं अगर इसके ऊपर आप मोटा सूट पहन लें, तो स्वेटर की भी जरूरत नहीं रहेगी। बाकी ठंडा ज्यादा है, तो लॉन्ग जैकेट या कार्डिगन के साथ पेयर कर सकती हैं।

सूट के अंदर पुलओवर वियर करें

बेहतर स्टाइल और गर्माहट के लिए सूट के अंदर पुलओवर वियर करना एक अच्छी चॉइस हो सकती है। इमेज कोच कहती हैं कि अगर आपका कुर्ता थोड़ा लूज साइड पर है, तो उसके अंदर स्वेटर वियर कर सकती हैं। कॉन्ट्रास्ट शेड में पुलओवर, आपको अलग ही स्टाइलिश लुक देंगे।

शॉल और दुपट्टा एक साथ वियर करें

ठंड में शॉल और दुपट्टे को ले कर बड़ी कन्फ्यूजन रहती है। इसे ले कर गुरप्रीत बताती हैं कि आप दोनों चीजें एक साथ वियर कर सकती हैं। इसके लिए अपने शॉल को दुपट्टे में पिन अप कर के वियर कर लें। इससे स्टाइलिश लुक भी मिलेगा और साथ ही बॉडी ठंड से भी बची रहेगी।

गर्मियों वाली स्लीपर्स पहनना बंद करें

सर्दियों में गर्मियों वाली ओपन टो स्लीपर, सैंडल और हील्स अवॉइड करें। ये ना स्टाइलिश लगती हैं और ना ही ठंड से बचा पाती हैं। इनकी जगह स्टाइल कोच बूट पहनने की सलाह देती हैं। आप एंकल लेंथ बूट या नी लेंथ बूट पहन सकती हैं। ये प्लाजो, पैंट सभी के साथ स्टाइलिश लगते हैं। आप इनके अंदर सॉक्स वियर कर सकती हैं, ताकि ठंड ना लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2025 में इन कलर्स के चूड़ा सेट कर रहे हैं ट्रेंड, होने वाली ब्राइड्स ध्यान दें!
ये भी पढ़ें:सर्दियों में लुक की धज्जियां उड़ा देंगी ये जैकेट, कहीं अभी भी तो नहीं पहन रहीं?

(All Images Credit: Pinterest)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।