सर्दियों में स्टाइलिश लुक के लिए शॉल कैसे लें? इमेज कोच साक्षी ने शेयर किया हैक! Winter Shawl Styling Made Easy Image Coach Sakshi Shares Her Secret Hack, फैशन - Hindustan
More

सर्दियों में स्टाइलिश लुक के लिए शॉल कैसे लें? इमेज कोच साक्षी ने शेयर किया हैक!

Winter Shawl Styling: अगर आप अभी भी नॉर्मली शॉल लपेट लेती हैं, तो इससे पूरा लुक खराब हो सकता है। इमेज कोच साक्षी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए 3 गलतियों के बारे में बताया है, जो आपको शॉल लेते हुए अवॉइड करनी चाहिए।

Fri, 12 Dec 2025 04:47 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
सर्दियों में स्टाइलिश लुक के लिए शॉल कैसे लें? इमेज कोच साक्षी ने शेयर किया हैक!

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए ज्यादातर महिलाएं शॉल का इस्तेमाल करती हैं। सूट, साड़ी हों या कोई वेस्टर्न वियर शॉल सभी के साथ अच्छा लगता है। लेकिन सही लुक के लिए इसकी स्टाइलिंग भी बेहद जरूरी है। अगर आप अभी भी नॉर्मली शॉल लपेट लेती हैं, तो इससे पूरा लुक खराब हो सकता है। आपने खुद भी नोटिस किया होगा कि शॉल लेने के बाद बॉडी ज्यादा वाइड और हेवी दिखती है और लुक भी सही नहीं आता। ये आमतौर पर गलत स्टाइलिंग की वजह से ही होता है। अब सवाल है कि फिर भला शॉल को कैसे कैरी करें, जिससे लुक भी बना रहे और ठंड भी ना लगे? इमेज कोच साक्षी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए 3 गलतियों के बारे में बताया है, जो आपको शॉल लेते हुए अवॉइड करनी चाहिए। आइए जानते हैं।

शॉल को वर्टिकल फॉल होने दें

इमेज कोच बताती हैं कि आपको हमेशा शॉल को वर्टिकली फॉल होने देना चाहिए। इसे आप शोल्डर्स के अराउंड कवर कर सकती हैं, जो आगे की तरफ फॉल हो। इससे एक स्ट्रेट और लॉन्ग लाइन क्रिएट होती है, जिससे हाईट और बॉडी शेप दोनों ही इंप्रूव होती हैं।

शॉल को फुल स्प्रेड करना अवॉइड करें

ज्यादातर महिलाएं शॉल को फुल स्प्रेड कर के कैरी करती हैं, इससे बॉडी ज्यादा वाइड लगती है और हेवी लुक मिलता है। स्वाति कहती हैं कि ऐसा करना अवॉइड करें। इसकी जगह शॉल को नीट फोल्ड कर के वियर करें। इससे आपकी बॉडी को एक स्ट्रक्चर्ड मिलता है।

आउटफिट के साथ मैच करें शॉल

स्टाइलिस्ट स्वाति बताती हैं कि आपको अपने शॉल को आउटफिट के साथ मैच कर के वियर करना चाहिए। इससे काफी पॉलिश्ड और क्लासी लुक मिलता है। आप आउटफिट से कॉन्ट्रास्ट शेड का शॉल ले सकती हैं, अगर आपको स्टेटमेंट लुक कैरी करना है। जब आप सेम टोन शॉल वियर करती हैं, तो ओवरऑल आउटफिट को काफी लक्जरी फिनिश मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सर्दियों में कैसे पहनें सूट, ताकि स्टाइलिश भी दिखें और ठंड भी ना लगे? जानें
ये भी पढ़ें:2025 में इन कलर्स के चूड़ा सेट कर रहे हैं ट्रेंड, होने वाली ब्राइड्स ध्यान दें!

(Image Credit: Pinterest)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।