स्कर्ट या ड्रेस में आखिर क्यों होता है कट, क्या आप जानते हैं? What is the purpose of a slit in the back or Front of a dress or skirt, फैशन - Hindustan
More

स्कर्ट या ड्रेस में आखिर क्यों होता है कट, क्या आप जानते हैं?

अधिकतर महिलाएं और लड़कियां स्कर्ट और ड्रेसेस पहनना पसंद करती हैं। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि स्कर्ट और ड्रेस में दिया कट आखिर क्यों होता है? नहीं, तो यहां जानिए।

Tue, 24 June 2025 04:52 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
स्कर्ट या ड्रेस में आखिर क्यों होता है कट, क्या आप जानते हैं?

ऑफिस जाने वाली महिलाओं से लेकर कॉलेज जाने वाली लड़कियों तक खुद को स्टाइल करने के लिए तरह-तरह के आउटफिट्स का चुनाव करती हैं। गर्मी के मौसम में जिस आउटफिट को महिलाएं पहनना ज्यादा पसंद करती हैं वह है स्कर्ट या फिर ड्रेस। ये दोनों ही चीजें आरामदायक होने के साथ आपको स्टाइलिश लुक देने का काम करती हैं। इसे कम समय में फटाफट स्टाइल किया जा सकता है। वहीं स्कर्ट और ड्रेस हर ऑकेजन के मुताबिक अच्छी दिखती हैं। क्या आपने कभी गौर किया है कि स्कर्ट और ड्रेस के पीछे, आगे या फिर साइड में एक लंबा कट दिया होता है ये किस काम आता है? अगर नहीं जानते हैं तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं।

स्कर्ट और ड्रेस में क्यों होता है कट

ड्रेस या स्कर्ट के पीछे स्लिट आपको आसान मूवमेंट और चलने में मदद करती है। खासकर तब जब स्कर्ट टाइट फिट हो। अगर टाइट फिट स्कर्ट में कट नहीं होगा तो आपको चलने में मुश्किल हो सकती है। इसके अलावा बैठना या सीढ़ियां चढ़ना भी मुश्किल हो जाएगा। यह स्लिट कपड़े को शरीर के साथ खिंचने और हिलने में मदद करता है, जिससे तनाव और डैमेज का खतरा कम हो जाता है।

गर्मियों में कैसे स्टाइल करें स्कर्ट और ड्रेस

गर्मियों में आराम से और स्टाइलिश तरीके से स्कर्ट और ड्रेस पहनने के लिए, हल्के, हवादार कपड़े को चुनें और उन्हें सही टॉप और एक्सेसरीज के साथ पहनें। गर्मी में फ्लोई सिल्हूट, चमकीले रंग और मजेदार प्रिंट आपको फैशनेबल लुक देने में मदद कर सकते हैं। स्कर्ट कई वैरायटी में आती हैं जैसे मिनी से लेकर मैक्सी तक, ऐसे में उन्हें अलग-अलग स्टाइल के साथ इस्तेमाल करें और उन्हें क्रॉप टॉप, टी-शर्ट या ब्लाउज के साथ पेयर करें। इसके अलावा ड्रेस को मौके के मुताबिक सैंडल, स्नीकर्स या हील्स के साथ भी पहनें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पैंट या स्कर्ट, जानें बॉडी शेप के मुताबिक क्या ज्यादा अच्छा लगेगा
ये भी पढ़ें:पुरुषों और महिलाओं की शर्ट में क्या वाकई होता है अंतर? यहां जानें जवाब

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।