पुरुषों और महिलाओं की शर्ट में क्या वाकई होता है अंतर? यहां जानें जवाब Do you know the difference between men and women shirt, फैशन - Hindustan
More

पुरुषों और महिलाओं की शर्ट में क्या वाकई होता है अंतर? यहां जानें जवाब

पुरुषों और महिलाओं के फैशन स्टाइल में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। कुछ कपड़े ऐसे हैं जो दोनों वर्ग के लोग पहनना पसंद करते हैं। इनमें से एक है शर्ट। लेकिन क्या पुरुषों और महिलाओं की शर्ट में कोई अंतर होता है? यहां जानिए जवाब

Wed, 4 June 2025 10:03 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
पुरुषों और महिलाओं की शर्ट में क्या वाकई होता है अंतर? यहां जानें जवाब

फैशन के इस दौर में स्टाइलिंग ट्रेंड हर दिन बदलता रहता है। इन दिनों ऐसे कपड़ों का चुनाव किया जाता है जो यूनिसेक्स हो। महिला और पुरुष दोनों ही शर्ट पहनना पसंद करते हैं। शर्ट एक कम्फर्टेबल आउटफिट में से एक है जिसे अलग-अलग तरह से स्टाइल किया जा सकता है। ज्यादातर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज होते हैं कि क्या वाकई पुरुषों और महिलाओं की शर्ट में अंतर होता है? जी हां, महिलाएं जो शर्ट पहनती हैं उसकी बनावट पुरुषों की शर्ट की बनावट से अलग होती है। यहां जानिए पुरुषों और महिलाओं की शर्ट में अंतर को कैसे पहचानें।

कैसे पहचानें पुरुषों और महिलाओं की शर्ट में फर्क?

बटन से पता चलता है डिफरेंस

महिलाओं के लिए बनी शर्ट में बटन बाईं तरफ और पुरुषों के शर्ट में बटन दाहिने तरफ होती है। बटन देखकर पुरुषों और महिलाओं की शर्ट में फर्क पहचाना जा सकता है। अब आप सोच रहे होंगे की ऐसा क्यों? कहा जाता है कि पुरान समय में पुरुष अपने दाई तरफ तलवार रखते थे और महिलाएं अपनी बाई तरफ बच्चे को पकड़ती थी। तब मर्द को अपनी शर्ट के बटन खोलने या लगाने की जरूरत पड़ती थी तो इसके लिए बाएं हाथ का इस्तेमाल करते थे। इसलिए शर्ट के बटन दायी ओर होते थे। वहीं महिलाएं बच्चे को बाईं तरफ पकड़ती थी, तो बच्चों को दूध पिलाने के लिए उन्हें शर्ट के बटन खोलने के लिए दाएं हाथ का इस्तेमाल करना होता था। यही वजह थी की पुरुषों और महिलाओं की शर्ट में बटन अलग-अलग तरफ होते हैं।

फिटिंग में होता है फर्क

पुरुषों की शर्ट आमतौर पर ढीली फिटिंग वाली और आरामदायक कट वाली होती है। पुरुषों की शर्ट को कंधों, छाती और कमर के चारों ओर आराम से फिट होने के लिए डिजाइन किया जाता है। वहीं महिलाओं की शर्ट नैरो कट के साथ ज्यादा फॉर्म-फिटिंग वाली होती है। इसकी शेप नैचुरल कर्व्स को इंहेंस कर सकती है।

स्टाइल में होता है अंतर

शर्ट की फिट और बटन प्लेसमेंट में अंतर के अलावा पुरुषों और महिलाओं की शर्ट का स्टाइल भी अलग-अलग हो सकता है। पुरुषों की शर्ट में सिंपल क्लासिक डिजाइन होता है। जबकि महिलाओं की शर्ट में ज्यादा डिटेलिंग होती है,जिसमें नेकलाइन और स्लीव स्टाइल में अलग-अलग हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जींस में क्यों होती है छोटी पॉकेट, क्या आप जानते हैं?
ये भी पढ़ें:पुरुषों की शर्ट में बाईं तरफ ही क्यों होती है जेब, क्या आपको पता है वजह?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।