मेंहदी लगाना नहीं आता? सिर्फ 4 स्टेप में सीखें ये वायरल डिजाइन बनाना, सिंपल है ट्रिक! Viral Lotus Mehndi Design Easy Step by Step Guide for beginners, फैशन - Hindustan
More

मेंहदी लगाना नहीं आता? सिर्फ 4 स्टेप में सीखें ये वायरल डिजाइन बनाना, सिंपल है ट्रिक!

Mehndi Design for beginners: क्या आप भी उनमें से ही हैं, जो ज्यादा अच्छा डिजाइन नहीं बना पाती हैं? थोड़ा बहुत कोन चलाना तो जानती हैं, लेकिन डिजाइन अच्छा नहीं बनता? तो फिर ये स्टेप बाय स्टेप ट्यूटोरियल आपको जरूर फॉलो करना चाहिए।

Mon, 13 April 2026 07:35 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
मेंहदी लगाना नहीं आता? सिर्फ 4 स्टेप में सीखें ये वायरल डिजाइन बनाना, सिंपल है ट्रिक!

कोई भी तीज त्यौहार हो या खास मौका, घर की महिलाओं और लड़कियों का हाथों में मेंहदी लगाना फिक्स है। कुल मिलाकर देखें तो साल में कई मौके आ जाते हैं, जब हाथों में मेंहदी लगाने का बहाना मिल ही जाता है। खैर, मेहंदी का सुंदर डिजाइन बनाना भी अपने आप में एक आर्ट है। मेंहदी की कोन को सही तरीके से पकड़ना, फिर सोचकर एक सुंदर सा डिजाइन उकेरना वाकई हर किसी के बस की बात नहीं। क्या आप भी उनमें से ही हैं, जो ज्यादा अच्छा डिजाइन नहीं बना पाती हैं? थोड़ा बहुत कोन चलाना तो जानती हैं, लेकिन डिजाइन अच्छा नहीं बनता? तो फिर ये स्टेप बाय स्टेप ट्यूटोरियल आपको जरूर फॉलो करना चाहिए।

वायरल लोटस मेहंदी लगाकर सुंदर दिखेंगे हाथ

आजकल एस्थेटिक मेंहदी डिजाइन ट्रेंड में बने हुए हैं, जिनमें से एक बहुत ही पॉपुलर पैटर्न है लोटस मेहंदी डिजाइन। इसमें कमल के फूल वाले मोटिफ्स शामिल होते हैं, जो खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक देते हैं। इंस्टाग्राम पर रिया यादव ने ऐसे ही एक वायरल डिजाइन का स्टेप बाय स्टेप ट्यूटोरियल शेयर किया है, जिससे आप आसानी से ये खूबसूरत डिजाइन बना लेंगी। एक बार सीख लिया तो आगे हर फंक्शन में ये एस्थेटिक डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ब्राइड्स ध्यान दें! सबसे अलग चाहती हैं अपनी मेहंदी तो सेव कर लें ये 7 डिजाइन

स्टेप बाय स्टेप सीखें हाथों पर मेंहदी लगाना

स्टेप 1: स्केल की मदद से लाइंस ड्रॉ करें

Viral Lotus Mehndi Design

मेहंद से सीधी लाइन बनाने में हमेशा परेशानी होती है। इसके लिए आप किसी भी स्केल का इस्तेमाल कर सकती हैं। स्केल के किनारों पर मेंहदी की एक लेयर लगाएं और हाथों पर छाप दें। इसी तरह आपको कुछ लाइंस ड्रॉ कर लेनी हैं। फोटो में देखकर आप इसे आसानी से समझ सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अलमारी में धूल फांक रहीं पुरानी साड़ियां? इन 7 तरीकों से दें 'सेलिब्रिटी लुक'!

स्टेप 2: लाइंस को पैटर्न में चेंज करें

Viral Lotus Mehndi Design

अब नॉर्मल लाइंस को आपको कुछ इस तरह के फ्लोरल पैटर्न में बदल देना है। थोड़ी बहुत मेंहदी की कोन चलाना जानती हैं, तो ये पैटर्न काफी आसानी से बना लेंगी। चूंकि आपके पहले से ही आउटलाइन तैयार कर ली है, इसलिए ये पैटर्न एकदम परफेक्ट बनकर तैयार होगा।

स्टेप 3: कमल के फूल ड्रॉ करें

Viral Lotus Mehndi Design

अब आपको मेहंदी से कमल के फूल का डिजाइन उकेर लेना है। कमल का फूल बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं होता है। अगर आपको शुरू में दिक्कत आ रही है, तो डिजाइन देखकर आप किसी कॉपी या प्लास्टिक शीट पर ट्राई कर के देख सकती हैं। एक दो बार में ही आप अच्छे से ये पैटर्न बनाना सीख जाएंगी। इस तरह पूरे मेंहदी डिजाइन को लोटस बनाकर कंप्लीट कर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेहंदी के ये 7 'एस्थेटिक' डिजाइन देख सहेलियां भी पूछेंगी- 'कहाँ से लगवाई?'

स्टेप 4: मेंहदी से भरें खाली स्पेस

Viral Lotus Mehndi Design

अब आपके मेहंदी डिजाइन की पूरी आउटलाइन तैयार है। आपको बस इसमें मौजूद खाली स्पेस में मेंहदी भरने का काम करना है। इससे मेंहदी का डिजाइन ज्यादा भरा भरा लगेगा और सबसे बेस्ट बात है कि इसका रंग भी ज्यादा गाढ़ा आएगा। बस आपका सुंदर सा मेंहदी डिजाइन बनकर तैयार है, इसे आप किसी भी खास मौके पर ट्राई कर सकती हैं। हर आउटफिट के साथ कमाल का लगेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।