From Minimal to 3D Fancy Mehndi Designs Every Modern Bride Will Love मॉडर्न ब्राइड्स ध्यान दें! सबसे अलग चाहती हैं अपनी मेहंदी तो सेव कर लें 7 फैंसी डिजाइन
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलमॉडर्न ब्राइड्स ध्यान दें! सबसे अलग चाहती हैं अपनी मेहंदी तो सेव कर लें 7 फैंसी डिजाइन

मॉडर्न ब्राइड्स ध्यान दें! सबसे अलग चाहती हैं अपनी मेहंदी तो सेव कर लें 7 फैंसी डिजाइन

Bridal Mehndi Designs: पहले जहां सिंपल फूल पत्तों के मोटिफ्स वाले डिजाइन ट्रेंड में रहते थे, वहीं आज 3D, मंडला, मिनिमल और थीम बेस्ड मेहंदी काफी पॉपुलर है। आप भी होने वाली ब्राइड हैं तो यहां दिए गए फैंसी डिजाइन आपके लिए इंस्पिरेशन बन सकते हैं।

Anmol ChauhanWed, 8 April 2026 08:48 PM
1/8

मॉडर्न ब्राइड्स के लिए मेंहदी के फैंसी डिजाइन

आजकल की मॉडर्न ब्राइड्स परंपरा के साथ-साथ ट्रेंड का भी पूरा ध्यान रख रही हैं। इसी का एक उदाहरण है मेंहदी के डिजाइनों में बदलाव आना। पहले जहां सिंपल फूल पत्तों के मोटिफ्स वाले डिजाइन ट्रेंड में रहते थे, वहीं आज 3D, मंडला, मिनिमल और थीम बेस्ड मेहंदी काफी पॉपुलर है। ये डिजाइन ना सिर्फ देखने में सुंदर लगते हैं, बल्कि हाथों को एक मॉडर्न और एलिगेंट लुक भी देते हैं। आप भी होने वाली ब्राइड्स हैं तो यहां दिए गए फैंसी डिजाइन आपके लिए इंस्पिरेशन बन सकते हैं।

2/8

दुल्हा-दुल्हन थीम वाली मेहंदी

थीम बेस्ड मेहंदी ब्राइडल लुक के लिए परफेक्ट रहती है। इसमें दूल्हा दुल्हन, हंसो का जोड़ा, वरमाला, हवन कुंड जैसे मोटिफ्स शामिल होते हैं, जो देखने में काफी ज्यादा सुंदर लगते हैं। प्रॉपर ब्राइडल लुक चाहती हैं तो ये थीम वाली मेहंदी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगी। (Credit- @sachinmehandi07)

3/8

खूबसूरत मिनिमल मेंहदी डिजाइन

मॉडर्न ब्राइड्स मिनिमल मेंहदी काफी पसंद करती हैं। अगर आप भी ऐसे ही सिंपल और यूनिक डिजाइन खोज रही हैं, तो ये वाला लोटस मेहंदी पैटर्न आपके लिए परफेक्ट रहेगा। ये ट्रेडिशनल और मॉडर्न मेहंदी डिजाइन का खूबसूरत कॉम्बो है, जो रचने के बाद बेहद स्टाइलिश लगता है। (Credit- @weddingwireindia)

4/8

3D ब्राइडल हीना डिजाइन

ब्राइड्स के बीच आजकल 3D मेंहदी का भी चलन है। इस मेंहदी में उभरे हुए पैटर्न बनाए जाते हैं, जो देखने में काफी यूनिक और स्टाइलिश लगते हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब से कम या ज्यादा हाथ भरवा सकती हैं, इसका हर डिजाइन ही काफी सुंदर लगता है। ( Image Credit- @wedding_mehndi_hyderabad)

5/8

मोर और फूलों वाला पारंपरिक डिजाइन

शादी के जोड़े के पारंपरिक ज्वैलरी के साथ ट्रेडिशनल मेहंदी भी काफी ज्यादा अच्छी लगती है। अगर आप ऐसी ही मेंहदी लगवाना चाहती हैं तो ये फूलों और मोर वाला डिजाइन काफी खूबसूरत लगेगा। इसमें विवाह से जुड़े मोटिफ्स भी शामिल हैं, जिससे लुक काफी ज्यादा प्यारा आता है। (Image credit- @tannumehandiart18)

6/8

बैक हैंड के लिए मिनिमल डिजाइन

फ्रंट से ज्यादा बैक हैंड मेंहदी के डिजाइन खोजना मुश्किल होता है। अगर भी होने वाली ब्राइड हैं और मिनिमल डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो ये वाला पैटर्न सेव कर सकती हैं। ये सिंपल तो है, साथ में काफी यूनिक भी है। इसके साथ हाथों में चूड़ियां और हथफूल पहनेंगी तो सुंदरता देखने लायक होगी। (Image Credit- artistic_bhanumehendi)

7/8

स्टाइलिश फ्लोरल हीना लगवाएं

आप चाहें तो हाथों में फ्लोरल हीना भी लगवा सकती हैं। ये काफी ट्रेंडी और अलग हटकर लगेगा। मॉडर्न ब्राइड्स अपने लुक के साथ काफी एक्सपेरिमेंट कर रही हैं, ऐसे में आप मेंहदी का ये वाला पैटर्न भी चुन सकती हैं। रचने के बाद ये बेहद प्यारा लगता है। (Image Credit- @blisshennabyzahra)

8/8

मॉडर्न ब्राइड्स के लिए फैंसी हीना डिजाइन

बैक हैंड के लिए मिनिमल और यूनिक सा डिजाइन ढूंढ रही हैं तो ये वाला पैटर्न आपको जरूर सेव कर लेना चाहिए। रचने के बाद ये इतना ज्यादा सुंदर लुक देता है कि हर कोई देखता रह जाएगा। मॉडर्न ब्राइड्स के लिए ये परफेक्ट है, क्योंकि ज्यादा ओवर भी नहीं है और हल्का-फुल्का भी नहीं। (Image Credit- artistic_bhanumehendi)