साड़ी-सूट के कलर और ज्वैलरी की मैचिंग को लेकर परेशान रहती हैं तो ये सिंपल रूल जान लें simple rules to match jewellery with different color saree or kurta, फैशन - Hindustan
More

साड़ी-सूट के कलर और ज्वैलरी की मैचिंग को लेकर परेशान रहती हैं तो ये सिंपल रूल जान लें

Saree and jewellery Combination chart: इंडियन वियर की खूबसूरती ज्वैलरी के बगैर अधूरी लगती है। लेकिन हर कलर के कपड़ों के साथ ज्वैलरी की मैचिंग करना मुश्किल लगता है तो ये सिंपल कलर मैचिंग रूल जरूर जान लें। 

Sat, 17 Jan 2026 04:15 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
साड़ी-सूट के कलर और ज्वैलरी की मैचिंग को लेकर परेशान रहती हैं तो ये सिंपल रूल जान लें

इंडियन वियर की खूबसूरती ज्वैलरी के बगैर अधूरी लगती है। लेकिन ज्यादातर लेडीज कंफ्यूज रहती हैं कि आखिर कौन से कलर की साड़ी या सूट के साथ कौन से कलर की ज्वैलरी को मैच किया जाए। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो ये सिंपल ज्वैलरी गाइड को याद रखें। जिनकी मदद से आप बेसिक कलर और सिल्वर या गोल्ड ज्वैलरी के कॉम्बिनेशन को समझ सकेंगी।

नीले रंग के साथ पहनें सिल्वर

बेसिक नीले रंग के कलर के कपड़ों के साथ सिल्वर कलर की ज्वैलरी खूबसूरत दिखती है। नीले रंग कूल टोन का होता है और ऐसे कलर के साथ सिल्वर ज्वैलरी ज्यादा खूबसूरत लगती है। तो अगर आप डार्क ब्लू जैसे शेड के सूट या साड़ी को वियर कर रही हैं तो उसके साथ सिल्वर ज्वैलरी को पहनें।

लाल रंग के साथ बेस्ट दिखता है गोल्ड

अगर आप लाल रंग के सूट, साड़ी या फिर वेस्टर्न वियर को कैरी कर रही हैं तो साथ में गोल्ड ज्वैलरी पहनें। लाल रंग के साथ गोल्ड का कॉम्बिनेशन ऑल टाइम फेवरेट होता है।

ग्रीन कलर के साथ गोल्ड ज्वैलरी

ग्रीन कलर के शेड्स के साथ ज्यादातर गोल्ड ज्वैलरी ही फिट बैठती है। अगर किसी सूट या साड़ी में एंब्रायडरी भी होगी तो ज्यादातर वो गोल्डन कलर की ही मिलेगी।

ग्रे कलर के साथ कौन से कलर की ज्वैलरी पहनें

अगर आपने ग्रे कलर की ज्वैलरी को वियर किया है,तो इसके साथ सिल्वर ज्वैलरी का कॉम्बिनेशन परफेक्ट दिखता है। ग्रे कलर कूल टोन हैं और सिल्वर एंब्रायडरी या ज्वैलरी इस कलर के साथ पूरी तरह से फिट बैठती है।

ब्राउन कलर

ब्राउन कलर के आउटफिट के साथ ज्वैलरी का कलर नहीं मैच कर पा रही हैं तो सबसे सिंपल रूल याद रखें कि वार्म टोन कलर के साथ गोल्ड ज्वैलरी ज्यादा बेटर दिखती है। जैसे कि ब्राउन कलर के साथ गोल्ड शेड में ज्वैलरी बेस्ट दिखेगी।

पिंक कलर के साथ सिल्वर ज्वैलरी

गुलाबी रंग के शेड के साथ आमतौर पर सिल्वर ज्वैलरी फिट बैठती है। लेकिन पिंक कलर ऐसा है जिसके साथ आप व्हाइट टोन ज्वैलरी लाइक पर्ल को भी आसानी से मैच कर पहन सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4-3-2-1 वॉर्डरोब डिटॉक्स रूल से करें कपड़े पहनने के तरीके में बदलाव

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।