'आलमारी में कपड़े भरे हैं लेकिन पहनने को कुछ नहीं' ट्राई करें 4-3-2-1 वॉर्डरोब डिटॉक्स रूल
Style Tips: अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो हमेशा शिकायत करती हैं कि पहनने के लिए कुछ नहीं लेकिन पूरी आलमारी भरी रहती है। तो सबसे पहले अपनी वॉर्डरोब को डिटॉक्स करें। इस काम में मदद करेगा ये 4-3-2-1 का आसान फार्मूला। इमेज मास्टर ने किया शेयर।

लड़कियां अक्सर ढेर सारी शॉपिंग करना पसंद करती हैं। हर ओकेजन के हिसाब से अलग कपड़े पहनना पसंद करती हैं। लेकिन इस चक्कर में कई बार इतने ढेर सारे कपड़े इकट्ठा कर लेती हैं कि उन्हें रखने की जगह तक नहीं मिलती। लेकिन फिर भी वहीं शिकायत कि 'उनके पास पहनने लायक कपड़े नहीं है।' अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो नये साल में अपनी वॉर्डरोब को डिटॉक्स करें। अब आप सोचेंगी कि कैसे समझ आएगा कि कौन से कपड़े को रखें और कौन से कपड़े को हटा दें तो इस काम में मदद करेगा 4-3-2-1 का ये फार्मूला, जिसे इमेज मास्टर सोनिया दूबे ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आप भी जान लें ये फार्मूला
क्या है 4-3-2-1 का वॉर्डरोब डिटॉक्स फार्मूला
इमेज मास्टर ने बताया कि साल 2026 के शुरू होने के साथ ही अपनी वॉर्डरोब को रिस्टाइल करें। ऐसे कपड़े जो कम पहनती हैं या नहीं पहनती हैं, उन्हें हटा दें। सबसे पहले ट्राई करें नंबर 4 फार्मूला
क्या है नंबर 4 फार्मूला
हर किसी की आलमारी में कुछ ऐसे कपड़े होते हैं जिन्हें वो जल्दी नहीं पहनती। अगर आपके पास ऐसे कपड़े हैं जिन्हें आपने पिछले 4 महीनों या फिर 4 सालों से पहना ही नही है। तो इन्हें अपनी आलमारी से बाहर कर दें। अब इन कपड़ों का यूज आपके पास नहीं रह गया है।
नंबर 3 फार्मूला है बड़े काम का
अगर आपके पास ऐसे कपड़े हैं जिन्हें आप कम से कम 3 तरह से भी स्टाइल करके नहीं पहन पा रहीं, तो इसका मतलब है कि ये यूजलेस हैं। ऐसे कपड़ों को आलमारी से बाहर कर दें।
नंबर 2 का फार्मूला
नंबर 2 का फार्मूला है कि अगर आपके कपड़े इन 2 चीजों में फिट नहीं बैठते- पहला है फिटिंग और दूसरा है आपकी स्किन टोन के साथ कलर की मैचिंग। अगर आपके कपड़े बॉडी में फिट नहीं बैठते तो उन्हें आलमारी से बाहर कर दें और अगर कपड़े का कलर आपके ऊपर सूट नहीं करता तो भी उसे आलमारी से बाहर कर दें। क्योंकि ऐसे कपड़े या तो आप पहनेंगी नहीं और अगर पहन भी लिया तो उसमे आपकी पर्सनैलिटी निखरकर नहीं दिखेगी। इसलिए ये नंबर 2 वाले फार्मूले को जरूर फॉलो करें।
नंबर 1 का फार्मूला क्या है
नंबर 1 का फार्मूला है पर्सनैलिटी से जुड़ा हुआ। अगर आपके पास ऐसे कपड़े हैं जो आपकी पर्सनैलिटी के साथ मैच नहीं करते तो इन्हें आलमारी से बाहर कर दें। क्योंकि फ्यूचर में आप उन कपड़ों को वैसे भी नहीं पहनेंगी। इन 4 तरीकों से आप अपनी आलमारी को खाली कर उन कपड़ों के लिए स्पेस बना सकती हैं, जिन्हें आप रोजाना और हर मौके पर पहनना पसंद करती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन