साड़ी कैरी करने पर नहीं मिलता परफेक्ट लुक, तो इस तरह के पेटीकोट पहनना छोड़ें
पेटीकोट अगर सही न हो, तो साड़ी का लुक भी परफेक्ट नहीं मिल पाता है। अगर आपको भी साड़ी पहनने पर क्लीन लुक नहीं मिलता है, तो पेटीकोट खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। चलिए इमेज कोच से जानते हैं पेटीकोट से जुड़ी गलतियों के बारे में।

हर औरत को साड़ी पहनना पसंद होता है और महिलाएं अपनी अलमारी में एक से बढ़कर एक महंगी और खूबसूरत साड़ियों का कलेक्शन रखती हैं। लेकिन साड़ी पहनने के बाद कही से ये मुड़ जाती है, तो कभी ढीली हो जाती है। ऐसे में साड़ी पहनने पर महिलाएं असहज फील करने लगती हैं और परफेक्ट लुक भी नहीं मिलता। अगर आप भी साड़ी पहनकर कंफर्टेबल नहीं हो पाती या फिर परफेक्ट लुक नहीं कैरी कर पाती हैं, तो पेटीकोट से जुड़ी 3 गलतियों को आज ही छोड़ें। इमेज कोच टीना वालिया का कहना है कि ज्यादातर महिलाएं पेटीकोट से जुड़ी गलतियां कर रही हैं, यही वजह है कि साड़ी में भी परफेक्ट शेप नहीं मिलता। आजकल की लड़कियां क्लीन लुक चाहती हैं, उसके लिए पेटीकोट बढ़िया होना जरूरी है। चलिए बताते हैं पेटीकोट किस तरह का होना चाहिए और किन गलतियों को करने से बचें।
पेटीकोट से जुड़ी गलतियां

1- लंबा नाड़ा
पुराने स्टाइल वाले पेटीकोट में नाड़ा महिलाएं लंबा डाल लेती हैं और नाड़े के लिए ऊपर का एरिया भी बड़ा दिया जाता है। इस वजह से कमर से ही साड़ी का लुक खराब हो जाता है। दूसरी बात कि लंबे समय तक नाड़ा टाइट बांधने से कमर पर निशान पड़ जाते हैं और दर्द होने लगता है। अगर नाड़ा कमजोर हो जाए, तो टूटने का डर भी रहता है। ऐसे में साड़ी ढीली हो सकती है।
2- लूज कपड़ा
पुराने कपड़े वाले पेटीकोट काफी चौड़े और ढीले होते हैं। अगर आप अब भी वही पेटीकोट साड़ी के नीचे पहनती हैं, तो साड़ी लुक कभी परफेक्ट नहीं होगा। ये पेटीकोट काफी चोड़े होते हैं और ऐसे में साड़ी बांधने पर ये अंदर ही सिकुड़ जाते हैं। यही वजह होती है कि साड़ी पर भी सिलवटें पड़ने लगती हैं और लुक खराब हो जाता है।
3- शेप वियर पेटीकोट
अब औरतें शेप वियर पेटीकोट भी खरीद लेती हैं, जिससे बॉडी का शेप परफेक्ट और सही दिखें। लेकिन अगर आप शेपवियर पेटीकोट लेते समय हल्का या ज्यादा मोटा कपड़ा ले लेती हैं, तो ये खराब लुक देगा। साथ ही शेपवियर पेटीकोट ज्यादा लूज या टाइट भी नहीं होने चाहिए, ये भी लुक बिगाड़ देते हैं। ये पेटीकोट अगर आप टाइट खरीद लेती हैं, तो पैर फैलाना भी मुश्किल होता है।
कैसे पेटीकोट खरीदें
इमेज कोच टीना वालिया ने अच्छे ब्रांड्स के पेटीकोट खरीदने की सलाह दी है। इसके अलावा आप पेटीकोट खरीदते समय उसका कपड़ा सही से चेक करें और अपने साइज के हिसाब भी पेटीकोट लें। शेपवियर जैसे पेटीकोट आजकल अच्छे फैब्रिक के साथ आने लगे हैं, जो आपके साइज में मिल जाएंगे। इनमें नाड़ा डालने का झंझट नहीं होता और आसानी से कैरी कर सकते हैं। इनके साथ साड़ी का परफेक्ट लुक मिलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन