नुपुर सेनन का ब्राइडल लुक टू बी ब्राइड के लिए है परफेक्ट, मेकअप आर्टिस्ट ने शेयर किया क्लोजअप वीडियो kriti sanon sister nupur sanon bridal look stunning ombre peach lehenga closeup makeup video out, फैशन - Hindustan
More

नुपुर सेनन का ब्राइडल लुक टू बी ब्राइड के लिए है परफेक्ट, मेकअप आर्टिस्ट ने शेयर किया क्लोजअप वीडियो

Nupur Sanon Bridal look: कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन सिंगर स्टेबिन बेन के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। शादी की ढेर सारी फोटोज सामने आने के बाद अब नुपुर का ब्राइडल क्लोजअप लुक शेयर किया गया है। जिसमे वो स्टनिंग ब्राइड बनी दिख रही हैं। और लहंगे से लेकर ज्वैलरी 2026 की ब्राइड के लिए परफेक्ट हैं।

Wed, 14 Jan 2026 11:57 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
नुपुर सेनन का ब्राइडल लुक टू बी ब्राइड के लिए है परफेक्ट, मेकअप आर्टिस्ट ने शेयर किया क्लोजअप वीडियो

कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन शादी के बंधन में बंध चुके हैं। और, सोशल मीडिया पर उनकी शादी फंक्शन की ढेर सारी फोटोज और वीडियोज छाई हुईं। जिसमे ब्राइडल नुपुर का लुक लोगों को पसंद आ रहा है। हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रिचुअल्स से हुई मैरिज में नुपुर सेनन का ब्राइडल लुक काफी खूबसूरत था। खासतौर पर हिंदु रिचुअल्स से हुई मैरिज के लिए नुपुर ने ओम्बर शेड लहंगे को कैरी किया। जो ना केवल ट्रेडिशनल बल्कि फ्रेश ब्राइड लुक क्रिएट कर रहा था। जो 2026 की टू बी ब्राइड के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है।

मनीष मल्होत्रा के ओम्बर शेड लहंगे में ब्यूटीफुल नुपुर

नुपुर सेनन ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लहंगे को चूज किया। पीच और ऑरेंज शेड के ओम्बर शेड लहंगे का लुक बिल्कुल फ्रेश और ट्रेडिशनल वाइब्स दे रहा है। जिस पर बनी गोल्ड एंब्रायडरी, रेड कलर का बॉर्डर और डबल दुपट्टे का कान्सेप्ट किसी भी इंडियन हिन्दू ब्राइड के लिए परफेक्ट है। साल 2026 में अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं तो नुपुर सेनन का ये ब्राइडल लुक बिल्कुल आइडियल है। ब्राइड ऑरेंज दुपट्टे को शोल्डर पर कैरी किया गया है। वहीं सिर पर पीच कलर का दुपट्टा गॉर्जियस दिख रहा है। वाइब्रेंट, ट्रेडिशनल और फ्रेश वाइब देने के साथ कलर पैलेट का ये कॉम्बिनेशन लेटेस्ट टाइम में बिल्कुल यूनिक है। जो अट्रैक्टिव दिख रहा है।

मिनिमम ज्वैलरी और चूड़ा

वहीं नुपुर ने ज्वैलरी को भी काफी मिनिमम रखा है। मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन का ये पीस अनकट डायमंड से रेडी किया गया है। जिसके साथ ईयरकफ्स को ऐड किया गया है। मांगटीके का साइज टाइनी है जो फेस को ओवरलैप नहीं करक रहा। जिससे नुपुर की खूबसूरती को इनहैंस करने के लिए काफी दिख रही है। हाथफूल और कोरल रेड चूड़ा पूरी तरह से ट्रेडिनल ब्राइड वाली वाइब्स देने के लिए काफी दिख रहा है।

नुपुर सेनन का मिनिमल मेकअप लुक

मेकअप आर्टिस्ट ने शेयर किया क्लोजअप वीडियो

नुपुर सेनन के ब्राइडल लुक के मेकअप की कंप्लीट डिटेल मेकअप आर्टिस्ट शारदा लूथरा ने शेयर की है। पीच टोन स्किन और ब्लश के साथ मेकअप कंप्लीट किया गया है। ग्लॉसी फिनिश लिपस्टिक, माथे पर छोटी सी बिंदी और बालों में पीच और ऑरेंज कलर के फूलों के साथ हेयर बन को बनाया गया है। जिसमे नुपुर की नेचुरल ब्यूटी निखर कर दिख रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।