Nita Amabani: नीता अंबानी की राम पैटर्न की साड़ी में तस्वीरें, माला पहन सादगीभरे अवतार में आईं नजर
Nita Ambani Latest Look: रामनवमी के मौके पर नीता अंबानी का लेटेस्ट लुक सामने आया है। जिसमे उनकी साड़ी बेहद खास है। भगवान राम से इंस्पायर मंत्रों और प्रिंट में रेडी नीता अंबानी इस साड़ी में सादगीभरे अंदाज में नजर आ रही हैं।

नीता अंबानी का फैशन सेंस इंप्रेस करने में कभी फेल नहीं होता। फिर वो चाहे रॉयल लुक हो या फिर सिंपल सादगीभरा अंदाज। बीते दिनों कंलिगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी पहुंची नीता अंबानी ने ब्राउन कलर की साड़ी वियर की थी। जिसकी क्लोअजअप फोटोज सामने आई है। इन फोटोज में ना केवल नीता सिंपल लुक में रेडी है बल्कि उनकी साड़ी भी बेहद खास है। साड़ी को खास राम पैटर्न पर तैयार किया गया है। जिसकी हर डिटेल खास है। राम नवमी के मौके पर साड़ी की कंप्लीट डिटेलिंग को स्वदेश के पेज पर शेयर किया गया है।
भगवान राम शिला पैटर्न पर तैयार की गई नीता अंबानी की साड़ी
नीता अंबानी की साड़ी में एक नहीं कई खासियत मौजूत है। बिल्कुल नेचुरल कलर के इस्तेमाल से साड़ी को कलर किया गया है। वहीं साड़ी पर राम शिला के पैटर्न को प्रिंट किया गया था। जिस पर कई भाषा में 'राम' लिखा हुआ है। वहीं साड़ी के पल्लू पर उड़िया भाषा में मंत्रों को ट्रांसलेट कर क्सालिक इकत पैटर्न में बुना गया है।

रामभक्ति के रंग में रंगी है ये साड़ी
साड़ी का पूरा कलर, पैटर्न और डिजाइन रामभक्ति के रंग से रंगा है और बेहद स्पेशल है। जिसे स्वदेश के कारीगरों ने दो साल में तैयार किया है। साड़ी को खास उड़ीसा की फेमस इकत बुनाई के जरिए तैयार किया गया है।
सादगीभरा लुक दिखा खास
इस नेचुरल डाई से तैयार साड़ी के साथ मैचिंग के ब्राउन शेड के ब्लाउज को पेयर किया गया है। वहीं साथ में लुक को बिल्कुल मिनमल रखते हुए कम से कम ज्वैलरी के साथ मैच किया गया है। गले में ब्राउन टोन डबल लेयर लांग नेकलेस है, जो रुद्राक्ष की तरह नजर आ रहा। वहीं कानों में अनकट डायमंड के कर्णफूल वियर किए गए हैं। माथे पर बिंदी और नेचुरल टोन ग्लॉसी ब्राउन लिपस्टिक पूरे लुक की शोभा बढ़ा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन