Nita Ambani: नीता अंबानी की साड़ी से लेकर ज्वैलरी है खास, पल्लू पर लिखा था ये मंत्र
Radhika Merchant Anant Ambani Wedding function: नीता अंबानी ने राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी से पहले सामूहिक विवाह का आयोजन करावाया। जिसमे उनकी लाल साड़ी पर लिखे गायत्री मंत्र की चर्चा हो रही है।

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने बेटे की शादी से पहले सामूहिक विवाह का आयोजन किया था। जिसमे अनंत अंबानी को छोड़कर पूरी अंबानी फैमिली नजर आई। वहीं इस मौके पर नीता अंबानी बेहद खुश और भावुक दिखीं। और हमारी निगाह तो उनके कपड़ों पर थी। सुर्ख लाल रंग की साड़ी में सजी नीता अंबानी खुद किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं। और अब तो उनकी साड़ी की एक और खासियत सामने आ गई है। जिसे जानने के बाद आप इस लुक को और भी ज्यादा पसंद करने लगेंगे। दरअसल, साड़ी पर बेहद खूबसूरती से मंत्रों को उकेरा गया था।
लाल साड़ी में नीता अंबानी ने जीता दिल
मास वेडिंग के लिए नीता अंबानी ने ब्राइट रेड कलर की बनारसी साड़ी को चुना था। जिस पर गोल्डन जरी के धागों से चिड़िया की डिजाइन बनी थी। साथ ही दूसरी डिजाइन पैटर्न भी इस साड़ी पर दिख रहा था। लेकिन इस साड़ी की खासियत तो कुछ और ही थी। दरअसल, साड़ी के पल्लू पर बेहद खूबसूरती से गायत्री मंत्रों को उकेरा गया था।

ज्वैलरी भी थी खास
नीता अंबानी ने रेड मैचिंग के हाफ स्लीव ब्लाउज के साथ साड़ी को मैच किया था। वहीं साथ में मैचिंग पोटली बैग परफेक्ट दिख रहा था। जबकि बात करें ज्वैलरी की तो गुट्टापुसालु हार और भगवान गणेश की आकृति वाले ईयररिंग्स शामिल थे। इस तरह की ज्वैलरी को आमतौर पर टेंपल ज्वैलरी के नाम से सब जानते हैं। वहीं बालों में बन और उस पर लगा गजरा अट्रैक्टिव दिख रहा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन