बनारसी साड़ी को शामिल कर लें वॉर्डरोब में, तैयार होने के लिए लें इन हीरोइनों से टिप्स nita ambani buys banarasi saree from varanasi to be brides take clue to ready in banarasi saree from actress, फैशन - Hindustan
More

बनारसी साड़ी को शामिल कर लें वॉर्डरोब में, तैयार होने के लिए लें इन हीरोइनों से टिप्स

जल्दी ही शादी होने वाली है तो अपने ब्राइडल लुक के लिए बनारसी साड़ी को जरूर खरीद ले। बनारसी साड़ी को कैरी करने के लिए इन हीरोइनों के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

Thu, 27 June 2024 07:37 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
बनारसी साड़ी को शामिल कर लें वॉर्डरोब में, तैयार होने के लिए लें इन हीरोइनों से टिप्स

नीता अंबानी कल्चर को प्रमोट करना बखूबी जानती हैं। हथकरघा इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के साथ ही वो इन साड़ियों को पहने भी दिखती हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची नीता अंबानी ने गुलाबी रंग की बनारसी साड़ी कैरी की। जिसे देखने के बाद अब लड़कियां बनारसी साड़ी के लिए क्रेजी हो रही हैं। अगर आप जल्दी ही दुल्हन बनने वाली हैं तो खूबसूरत पैटर्न की बनारसी साड़ी को अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बना लें। इन साड़ियों में रेडी होना मुश्किल लग रहा है तो इन एक्ट्रेसेज के लुक को कॉपी कर सकती हैं।

तारा सुतारिया की रेड बनारसी साड़ी

तारा सुतारिया की तरह नए जमाने की ब्राइड हैं तो स्ट्रैपलेस ब्लाउज के साथ हैवी जरी वर्क वाली बनारसी साड़ी को पहन सकती हैं। साथ में हैवी नेकपीस और हाई बन बिल्कुल मॉडर्न लुक देगा।

दीपिका पादुकोण की तरह ट्राई करें फुल स्लीव ब्लाउज

अगर आप स्किन शो किए बगैर स्टाइलिश दिखना चाहती हैं और हाइट के मामले में लकी हैं। तो दीपिका पादुकोण की तरह फुल स्लीव ब्लाउज को ट्राई कर सकती हैं। ध्यान रहे कि ब्लाउज की नेकलाइन डीप हो जिससे कि आपका लुक अट्रैक्टिव दिखे।

स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पहनें

अगर आप मैचिंग ब्लाउज को कैरी कर रही हैं तो स्लीवलेस ब्लाउज की डिजाइन भी अट्रैक्टिव दिखेगी।

हाफ स्लीव ब्लाउज के साथ भी आप बनारसी साड़ी को कैरी कर सकती हैं।

फैशन टिप्स

सबसे खास बात बनारसी साड़ी को पहनते वक्त इसकी ड्रेपिंग का खास ध्यान रखें।

प्लीट्स को सही तरीके से बनाएं और ओपन पल्ला कैरी करने के लिए इसे कमर के पास पिन से सेट करें। जिससे कि हाथों पर साड़ी को कैरी करना आसान हो जाए और आपका पूरा लुक ग्रेसफुल नजर आए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।