महाशिवरात्रि पर किन रंगों के कपड़े पहनने चाहिए? जानें कौन से कलर भूलकर भी ना पहनें! Mahashivratri 2026 Fashion Tips Auspicious Colours, Outfit Suggestions and What to Avoid, फैशन - Hindustan
More

महाशिवरात्रि पर किन रंगों के कपड़े पहनने चाहिए? जानें कौन से कलर भूलकर भी ना पहनें!

Mahashivratri 2026: अलग-अलग रंग मन की स्थिति, ऊर्जा और आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में अगर महाशिवरात्रि के दिन कुछ खास रंगों के कपड़े पहने जाएं तो केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी पॉजिटिव महसूस हो सकता है।

Thu, 12 Feb 2026 10:43 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
महाशिवरात्रि पर किन रंगों के कपड़े पहनने चाहिए? जानें कौन से कलर भूलकर भी ना पहनें!

महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहारों में से एक है। कहते हैं भगवान शिव को प्रसन्न करने का ये बड़ा ही अच्छा दिन होता है। इसलिए भक्त इस दिन उपवास रखते हैं, शिवजी का मनपसंद भोग तैयार करते हैं और उनकी आराधना करते हैं। हर धार्मिक पर्व की तरह इस दिन भी पहनावे का विशेष महत्व होता है। खासतौर से आप किस रंग के कपड़े पहन रहे हैं, ये काफी मायने रखता है। इसके पीछे साइंटिफिक कारण भी है। कलर साइकोलॉजी बताती है कि अलग-अलग रंग मन की स्थिति, ऊर्जा और आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में अगर महाशिवरात्रि के दिन कुछ खास रंगों के कपड़े पहने जाएं तो केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी पॉजिटिव महसूस हो सकता है।

महाशिवरात्रि पर पहनें भगवान शिव के मनपसंद रंग के कपड़े

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव का मनपसंद रंग नीला है। उन्हें नीलकंठ भी कहा जाता है। नीला रंग विशाल और असीम आकाश का प्रतिनिधित्व करता है, जो भगवान शिव की असीम ऊर्जा और शक्ति को दर्शाता है। कलर साइकोलॉजी के मुताबिक नीला रंग मानसिक रूप से संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है। यही कारण है कि महाशिवरात्रि के दिन नीला रंग पहनना काफी शुभ माना जाता है और लाइफ में पॉजिटिविटी ले कर आता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भगवान शिव की 2 मनपसंद मिठाईयां कौन सी हैं? महाशिवरात्रि भोग के लिए सीखें रेसिपी

हरे रंग के कपड़े पहनना भी अच्छा होता है

महाशिवरात्रि के दिन हरे रंग के कपड़े पहनना भी काफी अच्छा माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को ये रंग बेहद ही प्रिय है। कलर साइकोलॉजी के मुताबिक हरा रंग आंखों और दिमाग को सुकून देता है और पॉजिटिव सोच को बढ़ावा देता है। आप हल्के ग्रीन शेड्स चुन सकते हैं। ये दिन के समय काफी एलिगेंट और सॉफ्ट लुक देते हैं।

ये रंग भी पहन सकते हैं

हरे और नीले रंग के अलावा भी कुछ कलर हैं, जो आप महाशिवरात्रि पर पहन सकते हैं। लाल और पीला रंग भी पूजा के दौरान काफी शुभ माना जाता है। खासतौर से सुहागिन महिलाओं को ये रंग पहनकर मंदिर में दर्शन के लिए जाना चाहिए। इसके अलावा सफेद रंग पहनना भी मेंटली काफी सुकून और पॉजिटिविटी देने वाला होता है। पूजा पाठ में इसे पहनना काफी शुभ माना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि पर कर आएं शिवजी के इन 5 मंदिरों में दर्शन, पूरी होगी हर मनोकामना!
ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि 2026: व्रत रखने के तरीके, नियम और खानपान तक, जानें डॉक्टर की सलाह!

कौन से रंग अवॉइड करने चाहिए?

महाशिवरात्रि जैसे पावन अवसर पर बहुत ज्यादा गाढ़े और भड़कीले कपड़े पहनना अवॉइड करना चाहिए। धार्मिक रूप से देखें तो काला, भूरा और ग्रे रंग पूजा-पाठ के दौरान ना पहनने की सलाह दी जाती है। कलर साइकोलॉजी के मुताबिक ऐसे रंग नेगेटिविटी का कारण बन सकते हैं। इन रंगों से कुछ लोगों में बेचैनी और असहजता बढ़ सकती है।

कैसे आउटफिट पहनें?

महाशिवरात्रि एक धार्मिक पर्व है इसलिए इस दिन पारंपरिक आउटफिट्स पहनने की सलाह दी जाती है। शादीशुदा महिलाएं साड़ी या सूट पहन सकती हैं। वहीं कुंवारी लड़कियों के लिए प्लाजो-सूट, अनारकली, फैंसी कुर्ती, लहंगा-चोली जैसे कई ऑप्शन हैं। पुरुषों के लिए इस दिन धोती-कुर्ता या कुर्ता-पजामा पहनना अच्छा ऑप्शन रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।