बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की ये साड़ियां बनीं ट्रेंडसेटर, आपको किसका लुक लगा सबसे सुंदर?
जाह्नवी हो या श्रद्धा, उनके कुछ साड़ी लुक्स इतने पसंद किए गए कि लगभग ट्रेंडसेंटर ही बन गए। आप भी आने वाले वेडिंग सीजन में उनका कोई ट्राई कर सकती है, लेकिन उससे पहले देखकर बताएं कि आपको किस एक्ट्रेस का अंदाज सबसे ज्यादा पसंद आया।

ये बात किसी ने खूब ही कही है कि एक भारतीय महिला जितनी सुंदर साड़ी में लगती है, उतनी किसी दूसरे आउटफिट में नहीं। बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के साड़ी लुक्स देखकर यही बात जहन में आती है। यंग बॉलीवुड एक्ट्रेसेज भी साड़ी को जितनी बखूबी से कैरी करती हैं, वो देखने लायक होता है। ट्रेडीशनल साड़ी को मॉडर्न टच कैसे देना, उनसे बखूबी कोई नहीं जानता। जाह्नवी हो या श्रद्धा, उनके कुछ साड़ी लुक्स इतने पसंद किए गए कि लगभग ट्रेंडसेंटर ही बन गए। आप भी आने वाले वेडिंग सीजन में उनका कोई ट्राई कर सकती है, लेकिन उससे पहले देखकर बताएं कि आपको किस एक्ट्रेस का अंदाज सबसे ज्यादा पसंद आया।
जाह्नवी की असली फूलों से बनी साड़ी

जाह्नवी कपूर के साड़ी लुक्स फैंस को खूब पसंद आते हैं। लेकिन इस असली फूलों वाली साड़ी की बात ही कुछ और थी। जाह्नवी का ये लुक इतना वायरल हुआ कि फैशन जगह में हर कोई सिर्फ इसी की बात कर रहा था। आने वाले वेडिंग सीजन में कुछ अलग हटकर पहनना चाहती हैं, तो आप भी इस तरह की साड़ी ट्राई कर सकती हैं।
श्रद्धा की टिशू सिल्क साड़ी

श्रद्धा कपूर भी अपने सादगी भरे साड़ी लुक्स से फैंस का दिल जीत लेती हैं। उनकी ये लाइट वेट, टिशू सिल्क की साड़ी सभी को काफी पसंद आई। खासतौर से यंग गर्ल्स जो साड़ी को थोड़ा मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पहनना पसंद करती हैं और उन्हें ज्यादा चमक-धमक भी नहीं पसंद, उनके लिए ये साड़ी ट्रेंडसेटर है।
प्रतिभा रांता की ऑर्गेंजा साड़ी

ऑर्गेंजा फैब्रिक की साड़ियां इस समय ट्रेंड में हैं। प्रतिभा रांता की ये ब्राइट ग्रीन ऑर्गेंजा साड़ी भी काफी पसंद की गई। इसका कलर हो या प्रतिभा के कैरी करने का अंदाज, सब कुछ टॉप नोच था। इसका ब्रालेट ब्लाउज डिजाइन साड़ी में एक मॉडर्न ट्विस्ट एड कर रहा है, जो यंग गर्ल्स के लिए परफेक्ट है।
करीना का रेड साड़ी लुक

आने वाले वेडिंग सीजन के लिए करीना कपूर का ये रेड साड़ी लुक परफेक्ट इंस्पिरेशन बन सकता है। गोल्डन और रेड के कॉम्बिनेशन वाली ये खूबसूरत सी साड़ी, आपके वॉर्डरोब में चार चांद लगा देगी। नई नवेली ब्राइड बनने वाली हैं या फिर किसी खास की शादी अटैंड करनी है, करीना की ये साड़ी आपका लुक आइकॉनिक बना देगी।
आलिया की बांधनी प्रिंट साड़ी

एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान आलिया ने ये खूबसूरत सी बांधनी प्रिंट साड़ी पहनी थी, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच किया। लाइट ग्रीन और रेड रंग की ये साड़ी काफी ग्रेसफुल लुक दे रही थी। बाकी आलिया ने जिस तरह इसे कैरी किया है, उससे साड़ी का लुक और भी एन्हांस हो गया है।
(All Images Credit: Pinterest)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन