कॉटन कपड़े से जुड़ी इंटरेस्टिंग बातें! एक-दो नहीं पूरे 18 तरह की होती है वैराइटी interesting facts about cotton fabric shirt made with 18 types of it, फैशन - Hindustan
More

कॉटन कपड़े से जुड़ी इंटरेस्टिंग बातें! एक-दो नहीं पूरे 18 तरह की होती है वैराइटी

Variety of cotton fabric: गर्मियों में कॉटन की शर्ट पहनना पसंद करते होंगे लेकिन कभी सोचा है अलग-अलग तरह की दिखने वाली शर्ट पर हमेशा कॉटन क्यों लिखा होता है। दरअसल, कॉटन की इतनी सारी वैराइटी होती है।

Sun, 1 March 2026 12:33 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
कॉटन कपड़े से जुड़ी इंटरेस्टिंग बातें! एक-दो नहीं पूरे 18 तरह की होती है वैराइटी

कभी सोचा है छूने में अलग-अलग लगने वाले कपड़ों को हर बार कॉटन का नाम क्यों दिया जाता है। कई बार तो कपड़ों के टैग पर लिखा होता है कॉटन तो कई बार दुकानदार बताता है कि ये कॉटन है और हम कंफ्यूज हो जाते हैं। दरअसल, कॉटन फैब्रिक की एक दो नहीं काफी सारी वैराइटी होती है। कपड़ों की वेबसाइट्स बताती हैं कि पूरे 18 तरह के कॉटन फैब्रिक्स होते हैं। जिनसे शर्ट तैयार की जाती है।

18 तरह के कॉटन फैब्रिक से तैयार की जाती है शर्ट

शर्ट के अलग-अलग कपड़ों पर कॉटन लिखा देखकर कंफ्यूज हो जाते हैं तो जान लें पूरे 18 तरह के कॉटन फैब्रिक होते हैं जिनसे शर्ट तैयार की जाती है। जानें इन कॉटन फैब्रिक के बारे में,

ब्रॉडक्लोथ

प्लेन धागे की बुनाई करके तैयार ये फैब्रिक सॉफ्ट और बेहद फाइन होता है। इस तरह के कपड़े से बनी शर्ट हमेशा क्रिस्प होती है, जो अक्सर फॉर्मल शर्ट बनाने के काम आती है।

ब्रश्ड कॉटन

इस तरह के फैब्रिक में सीधे-उल्टे दोनो तरफ ब्रश किया होता है। जिससे ये सॉफ्ट और फ्लफी पील होता है। साथ ही गर्माहट देता है। ठंडी के कपड़ों में इस तरह के कॉटन का यूज होता है।

चैम्ब्रे कॉटन (chambray)

ये कॉटन फैब्रिक हमेशा दो कलर के धागों को मिलाकर बनाया जाता है। अक्सर सफेद और नीले रंग को मिलाकर ये बनता है जो डेनिम जैसा दिखता है लेकिन डेनिम से काफी ज्यादा सॉफ्ट होता है।

कॉटन कॉर्डरॉय

इस कॉटन फैब्रिक में उभरे धागों से वर्टिकल लाइन बनी होती है।

कॉटन क्रॉसवेव

जब कई कलर के धागों को एक में मिलाकर बुना जाता है। जिससे मल्टीकलर कपड़ा तैयार होता है।

कॉटन ड्रिल

इस फैब्रिक में डायोग्नल शेप में मोटे धागों से बुनाई होती है। जिससे बुनाई का आकार बिल्कुल साफ नजर आता है। ये थोड़े खुरदुरे से होते हैं। अक्सर आपने वर्दी या यूनिफार्म के लिए ऐसे खुरदुरे कपड़े देखे होंगे जिन्हें कॉटन बोला जाता है।

कॉटन फ्लेनल

ये सॉफ्ट फैब्रिक अक्सर सर्दियों के लिए अच्छा होता है। इस कपड़े को बनाने के लिए धागों की ढीली बुनाई की जाती है। जिससे कपड़े बिल्कुल लूज होते हैं।

गिंगम फैब्रिक

जिस फैब्रिक में चेक्स बने होते हैं। ये बुने होते हैं। अक्सर इसमे एक धागा सफेद और दूसरा किसी दूसरे कलर का होता है।

हेरिंगबोन

इस कपड़े पर फिश की पीठ जैसे पैटर्न की बुनाई होती है। कई बार ये कपड़ा थोड़ा खुरदुरा होता है।

कॉटन लॉन

इस तरह के कॉटन का कपड़ा थोड़ा कड़ा यानी क्रिस्पी, सेमी ट्रांसपैरेंट और काफी हल्का होता है। इस कॉटन को बनाने में प्लेन बुनाई होती है। बुनाई के लिए फाइन हाई क्वालिटी धागों का यूज होता है। ये काफी स्मूद होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुरानी जींस को दोबारा इस्तेमाल करने के 6 नये तरीके, आसानी से बन जाएंगे

मद्रास कॉटन

हाथ से बुना ये कॉटन फैब्रिक चेक, स्ट्राइप में होता है। इसे कलर करने के लिए सब्जियों की डाई बनाई जाती है। ये खास तरह का फैब्रिक इंडिया के मद्रास एरिया में बनता है।

ऑरगेनिक कॉटन

इस तरह का कॉटन बनाने में पर्यावरण को बचाया जाता है। टॉक्सिक पेस्टिसाइट्स, फर्टिलाइजर ये सारे जो मिट्टी, पानी को नुकसान पहुंचाते हैं। ऑरगेनिक फैब्रिक तभी बोला जाता है जब तक इसे बनाने के लिए किसी तरह से पर्यावर्ण को नुकसान नहीं पहुंचाया गया हो और इसे थर्ड पार्टी ऑर्गनाइजेशन चेक करती है।

ऑक्सफोर्ड कॉटन

स्मूद फिनिश देने के बजाय इसे स्ट्क्चर्ड बनाय जाता है। इसे भी बुनकर तैयार किया जाता है।

प्लेड कॉटन

प्लेड कॉटन में दो या ज्यादा कलर को क्रिसक्रॉस पैटर्न में बनाया जाता है।

पॉपलिन

पॉपलिन कॉटन में बहुत ही फाइन और महीन धागों से उभरे रिब्स तैयार किए जाते हैं और साथ ही हल्की शाइन होती है।

सैटिन

इस तरह के कॉटन का सरफेस स्मूद होता है और शाइन डल होती होती है।

ट्विल

यह एक तरह की बुनाई है। सभी ट्विल फ़ैब्रिक में सामने की तरफ तिरछी लाइनें (जिन्हें रिब्स या वेल्स कहते हैं) होती हैं। भारी फैब्रिक पर लाइनें साफ दिखती हैं, लेकिन कुछ हल्के फ़ैब्रिक पर वे बहुत हल्की होती हैं।

विंडोपेन कॉटन

इस तरह के फैब्रिक में बॉक्स पैटर्न बने होते हैं। इस फैब्रिक का इस्तेमाल ज्यादातर कैजुअल कपड़ो के लिए होता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।