1/7जींस का कपड़ा काफी सख्त और मजबूत होता है। लेकिन जरा सा जींस फट जाए या पुरानी हो जाए तो लोग पहनना छोड़ देते हैं। ऐसे में पुरानी जींस को आसान तरीकों से दोबारा यूज करने के ये तरीके आपके काम आ सकते हैं। जानें किन तरीकों से पुरानी जींस को दोबारा यूज किया जा सकता है।

सबसे आसान और सरल तरीका है पुरानी जींस को इस्तेमाल करने का क्लीनिंग क्लोथ बना लें। जींस के कपड़े रफ और कड़े होते हैं। जिनसे फ्लोर जैसी चीजों की क्लीनिंग काफी अच्छे से होती है। आप इसके क्लीनिंग क्लोथ काटकर तैयार कर सकती हैं। बगैर सिले ही जींस का इस्तेमाल हो जाएगा।

पुरानी जींस को स्मार्ट तरीके से आप सुंदर टोटे बैग में कन्वर्ट करवा सकती हैं। ये ब्यूटीफुल बैग आपके बड़े काम आएगा और रोजमर्रा के सामान की शॉपिंग में मदद करेगा।

जींस की मदद से कुशन कवर बनाकर तैयार किए जा सकते हैं। ये आसानी से सिलकर घर में ही बन जाएंगे और आपकी पुरानी जींस भी रीयूज हो जाएगी।

घर में पालतू कुत्ता या बिल्ली जैसे जानवर हैं तो आप पुरानी जींस को काटकर इन पेट्स के लिए बेडशीट बनाकर तैयार कर सकती है। जो आसानी से खराब या गंदी नहीं होगी और साफ करना भी आसान होगा।

डायनिंग टेबल पर रखने के लिए मैट या फिर कोस्टर काटकर भी आप पुरानी जींस से तैयार कर सकती हैं। इस काम में ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी बस सबको एक शेप में काटकर तैयार करना होगा।

पुरानी जींस बेकार हो गई तो इससे मल्टी यूटिलिटी बैग्स भी रेडी करवा सकती हैं। इसमे कई पॉकेट्स बनवा लें या फिर बोतल के लिए बैग स्टिच करवा लें।
