साड़ी पहनकर मोटी लगती हैं? फैशन एक्सपर्ट की बताई ये 8 टिप्स नोट कर लें, स्लिम लुक मिलेगा! Fashion Expert Shares 8 Saree Styling Rules Every Plus Size Woman Should Know, फैशन - Hindustan
More

साड़ी पहनकर मोटी लगती हैं? फैशन एक्सपर्ट की बताई ये 8 टिप्स नोट कर लें, स्लिम लुक मिलेगा!

Saree Styling Tips: अगर आप प्लस साइज गर्ल हैं, तो साड़ी से जुड़ी मिस्टेक्स आपकी बॉडी को और ज्यादा हेवी और ब्रॉड लुक दे सकती हैं। ऐसे में अगर आपको परफेक्ट लुक चाहिए तो ये स्टाइलिंग टिप्स आपको गांठ बांध लेनी चाहिए।

Tue, 16 Dec 2025 12:41 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
साड़ी पहनकर मोटी लगती हैं? फैशन एक्सपर्ट की बताई ये 8 टिप्स नोट कर लें, स्लिम लुक मिलेगा!

साड़ी एक ऐसा आउटफिट है, जिसमें हर इंडियन विमेन और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है। यूं तो साड़ी हर बॉडी टाइप पर बेहद स्टाइलिश और एलिगेंट लगती है। लेकिन कई बार सही स्टाइलिंग ना होने की वजह से लुक थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है। उदाहरण के लिए अगर आप प्लस साइज गर्ल हैं, तो साड़ी से जुड़ी मिस्टेक्स आपकी बॉडी को और ज्यादा हेवी और ब्रॉड लुक दे सकती हैं। ऐसे में अगर आपको परफेक्ट लुक चाहिए तो कुछ स्टाइलिंग टिप्स आपको गांठ बांध लेनी चाहिए। वेडिंग इंडस्ट्री इनसाइडर प्राची गर्ग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसी ही कुछ टिप्स शेयर की हैं, आइए जानते हैं।

राइट फैब्रिक पिक करें

प्राची कहती हैं कि सबसे जरूरी चीज है कि आप साड़ी का सही फैब्रिक सिलेक्ट करें। आपको शिफॉन, जॉर्जेट, क्रेप और सैटिन जैसे फैब्रिक चूज करने चाहिए क्योंकि इनसे बल्क एड नहीं होता है। वहीं सिल्क, ऑर्गेंजा और टिशू जैसे फैब्रिक अवॉइड करें, ये एक्स्ट्रा वॉल्यूम एड करते हैं, जिससे काफी बल्की लुक मिलता है।

छोटे प्रिंट्स वाली साड़ी सिलेक्ट करें

आपको हमेशा छोटे या मीडियम साइज वाले प्रिंट्स चूज करने चाहिए। इसके अलावा आप लाइट फ्लोरल वर्क भी चुन सकती हैं। बड़े और बोल्ड प्रिंट्स हर हाल में अवॉइड करें, ये आपको ओवरऑल काफी हेवी दिखाते हैं।

डार्क शेड्स वाली साड़ी चुनें

साड़ी डार्क शेड्स में हो, तो बेहतर है क्योंकि ये आपको स्लिम एंड टॉल दिखाते हैं। डार्क शेड्स जैसे पर्पल, बरगंडी, वाइन, मैरून, एमरल्ड ग्रीन, चॉकलेट ब्राउन और बॉटल ग्रीन; ना सिर्फ देखने में काफी एलिगेंट और क्लासी लगते हैं, बल्कि ओवरऑल फिगर को भी बैलेंस्ड दिखाते हैं।

पतले बॉर्डर या बिना बॉर्डर वाली साड़ी पहनें

प्राची कहती हैं कि आपको ऐसी साड़ी पहननी चाहिए, जिसमें या तो बॉर्डर बिल्कुल ना हो, या फिर एकदम ना के बराबर हो। ज्यादा चौड़े बॉर्डर काफी हेवी लुक देते हैं और इससे आपको भी बल्की लुक मिलता है।

वी नेक और स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले ब्लाउज सिलवाएं

प्लस साइज हैं, तो हमेशा वी नेकलाइन और स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले ब्लाउज पीस ही स्टिच कराएं। इससे आपकी नेक लंबी लगती है और ओवरऑल लुक बैलेंस्ड आता है।

3/4 और एल्बो लेंथ स्लीव्स स्टिच कराएं

आपको हमेशा अपने ब्लाउज की स्लीव्स थ्री फोर्थ या एल्बो लेंथ रखनी चाहिए। इसके आर्म्स और शोल्डर एरिया ज्यादा हैवी नहीं लगता है।

स्लीवलेस और हाई नेक अवॉइड करें

प्राची कहती हैं कि अगर आपकी अपर बॉडी ज्यादा हेवी है या आर्म्स पर काफी फैट है, तो आपको स्लीवलेस और हाई नेक ब्लाउज पहनना अवॉइड करना चाहिए। ये और भी ज्यादा बल्की लुक दे सकते हैं।

कॉन्ट्रास्ट अवॉइड करें

एक्सपर्ट कहती हैं कि आपको मोनोक्रोम लुक क्रिएट करना चाहिए। यानी आपकी साड़ी और ब्लाउज सेम रंग का होना चाहिए। ये स्टाइलिश भी लगता है और स्लिम इफेक्ट भी देता है। हर हाल में कॉन्ट्रास्ट अवॉइड करें, ये आपको और चबी दिखा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किस साड़ी के साथ कैसा ब्लाउज सिलवाना चाहिए? इमेज कोच ने बताए स्टाइलिंग सीक्रेट
ये भी पढ़ें:सर्दियों में कैसे पहनें सूट, ताकि स्टाइलिश भी दिखें और ठंड भी ना लगे? जानें

(Images Credit: Pinterest)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।