साड़ी के साथ कंट्रास्ट रंग की चूड़ियों को करें मैच, जानिए किसके साथ जचता है कौन सा कलर
इंडियन वियर में लुक को पूरा करने के लिए चूड़ियां जरूर पहनी जाती हैं। अधिकतर महिलाएं आउटफिट से मैच करती चूड़ियों को पहनती हैं, लेकिन सुंदर आकर्षित लुक के लिए आप कंट्रास्ट कलर की चूड़ियों को पहने। जानिए, किस रंग के साथ कौन से कलर की चूड़ी अच्छी दिखेंगी।

एथनिक लुक को पूरा करने के लिए चूड़ियां सबसे ज्यादा जरूरी होती हैं। फिर चाहें आप साड़ी, लहंगा पहन रही हों या फिर सूट, हर एक आउटफिट में चूड़ियों का खास महत्व होता है। एथनिक आउटफिट में चूड़ियों का महत्व सिर्फ फैशन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संस्कृति, परंपरा और खूबसूरती का एक गहरा हिस्सा है। चूड़ियों के बिना महिलाएं अपने श्रृंगार को अधूरा मानती हैं। कई संस्कृतियों में वैवाहिक जीवन की खुशहाली को चूड़ियों से जोड़ा जाता है। वैसे तो महिलाएं अपने आउटफिट से मैच करती चूड़ियों को ही पहनती हैं, लेकिन आप अगर आकर्षित लुक चाहती हैं तो कंट्रास्ट रंग की चूड़ियों को पहनें। यहां देखिए किस रंग के साथ कौन सी चूड़ी का रंग जचता है।
सफेद आउटफिट- सफेद या फिर इसके टोन के रंगों के साथ अगर आप मैचिंग कलर की चूड़ी पहनती हैं तो लुक खिलकर नहीं आएगा। बल्कि इस रंग के साथ तो आपको सिल्वर, गोल्ड या फिर लाल रंग की चूड़ियों को पहनना चाहिए।
पिंक आउटफिट- कंट्रास्ट में पहनी हुई चूड़ियां फिनिशिंग टच की तरह काम करती हैं। पिंक कलर की आउटफिट के साथ गोल्ड या ग्रीन रंग की चूड़ियां अच्छी दिखती हैं।
ब्लू आउटफिट- ब्लू रंग के एथनिक लुक को कम्पलीट करने के सिल्वर, व्हाइट या पिंक कलर की चूड़ियों को पहनें। चाहें तो कुछ ब्लू रंग की चूड़ियों के साथ सिल्वर, व्हाइट या पिंक रंग को मिला सकते हैं।
पर्पल आउटफिट- पर्पल कलर इन दिनों काफी ट्रेंड में है। ये रंग पहले से काफी चटक है, इसलिए इसके साथ मैचिंग रंग की चूड़ियों को पहनने पर लुक भद्दा दिख सकता है। इसलिए इस रंग की आउटफिट के साथ आप सिल्वर या गोल्डन चूड़ियों को पहनें।
लाल आउटफिट- लाल रंग की आउटफिट के साथ लाल ही रंग की चूड़ियों को पहनने के बाद लुक ओवर लगता है। इसलिए इस रंग के साथ आप नेवी ब्लू, टील, हरे रंग की चूड़ियों को पेयर कर सकते हैं।
(चूड़ियों का फोटो क्रेडिट: jewel_lynx._)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन