साड़ी कभी नहीं होगी खराब, केयरिंग के लिए एक्सपर्ट डॉली जैन की टिप्स अपनाएं Follow Saree Draping Expert Dolly Jain tips for Saree caring, फैशन - Hindustan
More

साड़ी कभी नहीं होगी खराब, केयरिंग के लिए एक्सपर्ट डॉली जैन की टिप्स अपनाएं

बहुत सी महिलाएं ये शिकायत करती हैं कि उनकी साड़ी बहुत जल्दी पुरानी दिखने लगती हैं। ऐसा तब होता है जब आप साड़ी की देखरेख सही तरह से नहीं करते हैं। यहां एक्सपर्ट डॉली जैन द्वारा बताई साड़ी केयरिंग टिप्स हैं, जिन्हें आपको जरूर जानना चाहिए। 

Mon, 23 March 2026 09:06 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
साड़ी कभी नहीं होगी खराब, केयरिंग के लिए एक्सपर्ट डॉली जैन की टिप्स अपनाएं

साड़ी भारतीय संस्कृति की एक ऐसी पहचान है जो सदियों पुरानी है। भारत के हर राज्य की अपनी एक खास साड़ी है। फिर चाहें वह भारी सोने-चांदी के काम के लिए मशहूर उत्तर प्रदेश की बनारसी साड़ी हो या फिर अपनी मोर वाली सुंदर बॉर्डर और पल्लू के लिए फेमस महाराष्ट्र की पैठणी साड़ी हो। साड़ी को आज भी खूब पहना जाता है। हालांकि बहुत सी महिलाओं की एक ही शिकायत रहती हैं कि उनकी साड़ी एक बार पहनने के बाद ही पुरानी दिखने लगती है। ऐसे में साड़ी ड्रेपिंग एक्सपर्ट की बताई साड़ी केयरिंग टिप्स आपको जरूर जाननी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बार-बार गिरता हैवी बॉर्डर वाली साड़ी का पल्लू? जानिए स्टाइलिंग टिप्स

कितनी बार करें वॉश

इंस्टाग्राम पर द ब्राइडल रिट्रीट इंडिया के द्वारा शेयर की गई एक वीडियो में डॉली जैन बताती हैं कि वह अपनी साड़ियों को बिल्कुल भी नहीं धोती हैं। अगर उनकी साड़ी नीचे से गंदी हो जाती है तो वह साड़ी के फॉल्स फैब्रिक को हटाती हैं और इसे धोकर दोबारा लगा देती हैं। साड़ी में फॉल साड़ी को सुरक्षित रखने के लिए लगाई जाती है इसलिए इसे धोकर दोबारा लगाया जा सकता है।

साड़ी का ध्यान रखने के बेसिक टिप्स

1) एक्सपर्ट ड्राई क्लीनिंग अवॉइड करने की सलाह देती हैं। साड़ी को ड्राईक्लीन पर तभी दें जब उस पर लगे दाग को घर पर साफ न किया जा सके।

2) साड़ी को रिफ्रेश करने के लिए आप स्टीमर का इस्तेमाल करें। कपड़ों की सिलवटें हटाने के लिए सीधे प्रेस करने के बजाय गारमेंट स्टीमर का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा होता है।

3) सिल्क की साड़ी की केयरिंग के लिए आपको एक बात ध्यान रखनी है कि इसे लंबे समय तक एक ही तरह से फोल्ड करके नहीं रखना है। समय-समय पर अलट-पलट करके तय चेंज करते रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महंगी साड़ी से दाग साफ करने के लिए जरूर पता होने चाहिए टिप्स और ट्रिक्स

4) बांधनी साड़ी को पहनने से पहले कसकर प्रेस न करें। बल्कि स्टिमर का इस्तेमाल करें। इससे साड़ी का टेक्सचर बना रहेगा।

5) साड़ियों को साड़ी वाले पैकेट की जगह मलमल के कपड़े या सूती थैलों में रखें ताकि कपड़े को सांस लेने की जगह मिल सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंट्रास्ट रंग की चूड़ियों को करें मैच, जानिए किसके साथ जचता है कौन सा कलर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।