रानी मुखर्जी की तरह क्रॉप स्वेटर पहन रहीं तो जींस-शर्ट के साथ ना करें ये गलती avoid mistakes like rani mukerji when layer sweater with jeans know how to improve style to look tall, फैशन - Hindustan
More

रानी मुखर्जी की तरह क्रॉप स्वेटर पहन रहीं तो जींस-शर्ट के साथ ना करें ये गलती

Avoid Fashion Mistakes: हाइट 5 फुट या इससे एक दो इंच ज्यादा कम है तो कपड़ों की लेयरिंग के वक्त कुछ बातों का ध्यान रखें। जैसे रानी मुखर्जी की तरह स्वेटर के साथ जींस और शर्ट को पेयर करना है तो इन स्टाइल मिस्टेक को ना दोहराएं, जिससे आपकी हाइट और ज्यादा छोटी ना दिखे।

Thu, 29 Jan 2026 01:55 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
रानी मुखर्जी की तरह क्रॉप स्वेटर पहन रहीं तो जींस-शर्ट के साथ ना करें ये गलती

सर्दियों का सीजन खत्म हो रहा है। ऐसे में लाइट वेट स्वेटर और कार्डिगन को सही तरीके से लेयर करना जरूरी है। नहीं तो फैशन ब्लंडर का होना तय है। खासतौर पर जब आप जींस के साथ स्वेटर को पेयर कर रही हों। तो कुछ गलतियों को हरगिज ना दोहराएं। रानी मुखर्जी इन दिनों फिल्म मर्दानी 3 के प्रमोशन में बिजी हैं और उनका लेटेस्ट लुक सामने आया है। जिसमे वो ब्रॉड बूट कट जींस के साथ व्हाइट शर्ट और उस पर ब्राउन शार्ट स्वेटर को पहनकर रेडी हैं। अगर आपकी हाइट भी 5 फुट या इससे दो से तीन इंच ज्यादा है तो इस तरह के लुक को क्रिएट करते वक्त कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।

शर्ट की लेंथ का ध्यान

आपकी हाइट कम है तो शार्ट स्वेटर या कार्डिगन के साथ पेयर करने वाली शर्ट की लेंथ का ध्यान जरूर रखें। अगर ये लेंथ हिप एरिया के नीचे जाएगी तो इससे आपकी वेस्ट कट हो जाएगी। जिससे आपका टॉप एरिया छोटा दिखेगा और आपकी हाइट भी कम नजर आने लगेगी।

हाइट के हिसाब से चुनें जींस

अगर आपके पैरों की लेंथ कम है तो वाइड लेग जींस को पहनना अवॉएड करें। ऐसी जींस आपके पैरों की लेंथ को कट डाउन कर देती है। साथ ही पूरी इमेज बॉक्स जैसी दिखती है। जिससे आप और भी ज्यादा छोटी हाइट की नजर आने लगती हैं।

ओवरसाइज क्लोथ अवॉएड करें

शार्ट हाइट और ऐवरेज बॉडी है। अगर आप बहुत ज्यादा स्लिम नहीं है और हिप एरिया भी वाइड है तो ओवरसाइज शर्ट या फिर स्वेटर को पहनना अवॉएड करें। इस तरह के कपड़े लुक में बॉक्स इफेक्ट पैदा करते हैं। जिससे हाइट और भी ज्यादा कम दिखने लगती है।

ड्यूअल टोन जींस से बचें

जींस पहनते वक्त ड्यूअल टोन वाली जींस के पैटर्न का ध्यान रखें। डार्क या लाइट वॉश फिनिश जींस पैरों को लंबा दिखाने में मदद करती हैं। वहीं जींस की हेमलाइन की फिनिश भी पैरों को लेंथ पर इफेक्ट डालती है। जींस की लेंथ पैरों की उंगलियों को ना ढंके। अगर हेमलाइन फ्लोर तक टच करेगी को हाइट को और भी छोटा दिखाएगी।

ज्वैलरी और हेयरस्टाइल से भी हाइट दिखेगी लंबी

सिंपल क्रॉप स्वेटर और शर्ट के साथ लुक को स्टाइलिश और हाइट को लंबा दिखाना है तो साथ में वी शेप वाले लांग स्लीक नेकलेस को पहनें। साथ में हाई बन या हाई पोनी टेल ज्यादा स्ट्रक्चर्ड लुक देगा, जिससे हाइट भी शो ऑफ होगी।

फुटवियर पर करें फोकस

कंट्रास्ट या फिर हाई डिजाइन वाले फुटवियर पैरों के पास लेंथ को काट देते हैं। अगर आप हाइट को लंबा दिखाना चाहती हैं तो प्वाइंटेड, न्यूड कलर के पम्प्स को वियर करें। रानी मुखर्जी की तरह ब्कै बूट्स आपके पैरों को लेंथ को शार्ट दिखाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महंगे कपड़े भी दिखेंगे भद्दे, इन छोटी बातों पर ना दिया ध्यान
ये भी पढ़ें:घर से बाहर निकलने से पहले 5 सेकेंड में इन चीजों को जरूर कर लें चेक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।