घर से बाहर निकल रहीं तो 5 सेकेंड रुककर इन चीजों को जरूर करें चेक, शर्मिंदगी से बच जाएंगी
Stop most embarrassment situation with clothes with 5 minute pause: घर से बाहर निकलने के पहले शीशे के सामने 5 सेकेंड जरूर रुकें और खुद को चेक करें। ये आदत आपको घर के बाहर कपड़ों से जुड़ी शर्मिंदगी से बचाने में हमेशा मदद करेगी।

पार्टी में जाना हो या फिर ऑफिस, आजकल की महिलाएं भागदौड़ के चक्कर में कई बार जल्दीबाजी में घर से बाहर निकल जाती है। लेकिन घर से बाहर निकलते वक्त अपने कपड़ों ध्यान ना देने की वजह से कई बार उन्हें बाहर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ जाता है। जब भी घर से बाहर निकल रही हैं तो केवल दो मिनट ही रुककर शीशी के सामने अपने कपड़ों से जुड़ी इन चीजों को जरूर चेक कर लें। कई बार थोड़ी सी लापरवाही सबके सामने आपको शर्मिंदा करवा सकती हैं। इमेज कोच नमिता सयानी ने ऐसे ही 5 सेकेंड रूल शेयर किए हैं। जिसे हर लड़की को जरूर चेक करके घर से बाहर निकलना चाहिए।
नए कपड़े को पहन रही तो एक बार जरूर चेक करें
नए कपड़े पहनकर घर से बाहर निकल रहीं तो एक फाइनल राउंड कपड़ों को मिरर में चेक करें। कहीं कोई टैग या लेबल बाहर तो नहीं दिख रहा, जिसे काटना जरूरी है। कपड़ों में दिख रहा प्राइस टैग, लेबल चीप दिखता है और आपकी लापरवाही को इंडिकेट करता है। हमेशा एक क्रॉस चेक जरूर करें जिससे बाहर निकलने के बाद आप किसी शर्मिंदगी की शिकार ना हो जाएं।
ब्रा स्ट्रैप चेक करें
इनरवियर दिखना कई बार शर्मिंदगी महसूस करा सकता है। खासतौर पर ब्रा की स्ट्रैप। घर से बाहर निकलने के पहले शीशे के सामने खड़े होकर फ्रंट एंड बैक से चेक कर लें कि कहीं से ब्रा स्ट्रैप दिखने के चांस तो नही है। डीप बैक में अक्सर ब्रा स्ट्रैप दिख सकती है। जिसे अगर छिपाना है टेप या पिन की मदद से फिक्स करके ही घर से बाहर निकलें।
अगर व्हाइट कलर के टॉप, टीशर्ट, कुर्ता या शर्ट पहन रही हैं तो विजिबल व्हाइट ब्रा शेप को अवॉएड करें। हमेशा न्यूड शेड के ब्रा पहने।
सिकुड़ा हुआ कॉलर
शर्ट पहनकर रेडी हो रहें तो कॉलर पर एक निगाह जरूर डालें। अगर कॉलर तिरछा है या फिर उसमे सिकुड़न दिख रही तो फौरन सही करें। फॉर्मल मीटिंग्स में कॉलर में गड़बड़ी आपको एम्बेरेस कर सकती है।
ओवरएक्सेसरीज ना वियर करें
पार्टी में जा रहीं तो रेडी होने के बाद मिरर के सामने एक बार जरूर खुद को चेक करें। हैवी ज्वैलरी, मांगटीका, चूड़ी, बिंदी या फिर किसी फॉर्मल पार्टीज में जा रही हैं। ओवरएक्सेसराइज होने से बचें। अपने कपड़े, बैग, फुटवियर या ज्वलैरी में से केवल तीन चीजों को ही हाईलाइट करें। जिसमे कंट्रास्ट शेड या फिर सिमिलर शेड को प्रिफरेंस दें।
पिन से जुगाड़ ना लगाएं
अगर आप कहीं जाने के लिए रेडी हैं और कपडों की फिटिंग सही नही है तो बेहतर होगा कि कुछ और पहन लें। पिन की मदद से लास्ट टाइम कपड़ों को फिक्स ना करें। घर से बाहर निकलने पर ये आसानी से दिख सकते हैं और शर्मिंदगी महसूस करवा सकते हैं।
पैंट चेक करें
जींस या पैंट पहन कर निकल रहीं तो चेक कर लें कि कहीं पैंट्स में क्रीज तो ज्यादा नहीं दिख रही। या फिर पैंट की जिप तो खुली नहीं रह गई। लास्ट मिनट कपड़ों की ये एडजस्टमेंट बेहद जरूरी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन