जींस में क्यों होती है छोटी पॉकेट, क्या आप जानते हैं? Do you know why jeans have small pockets, फैशन - Hindustan
More

जींस में क्यों होती है छोटी पॉकेट, क्या आप जानते हैं?

महिला-पुरुष और बच्चों से लेकर सभी लोग जींस पहनना पसंद करते हैं। अलग-अलग पैटर्न में आने वाली जींस में एक चीज जो कॉमन है वह है इसमें लगी छोटी पॉकेट्स। क्या आप जानते हैं कि जींस में क्यों होती है छोटी पॉकेट? नहीं, तो इस आर्टिकल में जानिए-

Wed, 21 May 2025 02:36 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
जींस में क्यों होती है छोटी पॉकेट, क्या आप जानते हैं?

जींस महिला से लेकर पुरुषों की वॉर्डरोब का एक प्रमुख हिस्सा है। ये काफी कम्फर्टेबल होत है और व्यक्ति को फैशनेबल लुक देने में मदद करती है। जींस अलग-अलग स्टाइल में आती हैं, लेकिन इसमें एक चीज जो सबसे कॉमन होती है वह जींस की छोटी पॉकेट। ये पॉकेट जींस की दाहिनी तरफ होती है और इतनी छोटी होती है कि इसका इस्तेमाल बहुत कम ही लोग कर पाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जींस में ये छोटी जेब आखिर होती क्यों है? नहीं, जानते तो इस आर्टिकल में जानें।

जींस में क्यों लगी होती है छोटी पॉकेट?

जींस पहनने की शुरुआत 19वीं सदी में हुई थी और शुरुआत में मजदूर वर्ग के लोग इसे पहना करते थे। उस समय पर भी जींस में इस पॉकेट को बनाया जाता था। ऐसा इसलिए क्योंकि 19वीं सदी में समय देखने के लिए जिस घड़ी का इस्तेमाल किया जाता था उनमें बेल्ट नहीं हुआ करता थी सिर्फ घड़ी का छोटा डायल हुआ करता था। ऐसे में मजदूर अगर उस घड़ी को अपनी बड़ी जेब में रखते तो उसके टूटने का खतरा रहता था। ऐसे में उसे सेफ रखने के लिए जींस में एक छोटी सी जेब बनाई जाती थी। यही वजह है कि इस छोटी पॉकेट को वॉच पॉकेट भी कहा जाता है। हालांकि, अब इसका इस्तेमाल घड़ी रखने के लिए नहीं होता।

क्या कहलाती है जींस में लगी छोटी पॉकेट?

पुराने समय में जींस में लगी इस छोटी पॉकेट को वॉच पॉकेट कहा जाता था। हालांकि, समय के साथ इसे कई नामों से जाना जाता रहा है। इसे अब लोग फ्रंटियर पॉकेट, कॉइन पॉकेट, मैच पॉकेट और टिकट पॉकेट के नाम से जानते हैं। वैसे तो इस पॉकेट का इस्तेमाल अब कम ही लोग करते हैं, लेकिन फिर भी जींस की इस छोटी पॉकेट को हर तरह के स्टाइल वाली जींस में बनाया जाता है। आजकल आने वाली कुछ पैटर्न की जींस में इस छोटी पॉकेट के साइज को भी बढ़ा दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीता अंबानी ने बनारसी साड़ी में बिखेरा जलवा, क्या बालों में लगाया हीरे का ब्रोच?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।