सिंपल सा कुर्ता पहनकर भी दिख सकती हैं अट्रैक्टिव, इमेज कोच से जानें कौन सी गलती ना करें
Style tips to look attractive in simple kurta: रोजाना आप कुर्ता पहनती है और खुद के लुक को बोरिंग समझती हैं। तो इमेज कोच प्रीतो से जान लें कुर्ते के साथ किस तरह की स्टाइलिंग आपको डल और बोरिंग दिखाएगी। साथ ही किस तरह की स्टाइल से आप कंफर्टेबल होने के साथ ही अट्रैक्टिव भी नजर आएंगी।

ज्यादातर इंडियन वुमन डेली लाइफ में कुर्ता पहनना पसंद करती हैं। उन्हें लगता है कि स्टाइलिश दिखने के लिए वेस्टर्न वियर पहनना जरूरी है। जबकि ऐसा बिल्कुल नही है, अगर आप सिंपल कुर्ते को भी सही स्टाइल का कॉम्बिनेशन मिलाकर पहनेंगी तो रोजमर्रा के सिंपल से सूट में भी अट्रैक्टिव दिख सकती हैं। अगर आप भी उन महिलाओं में शामिल जो अपने कुर्ते वाले लुक को बोरिंग समझती हैं तो इमेज कोच प्रीतो की इस सलाह को जरूर अपना लें और फौरन इन गलतियों को दोहराना छोड़ दें। जिनकी वजह से कुर्ता पहनकर पूरा लुक बोरिंग सा दिखने लगता है।
इमेज कोच ने बताया कुर्ता पहनते वक्त इन गलतियों को ना दोहराएं
काफी सारी लेडीज सिंपल लुक में ही रहना चाहती हैं। जबकि उन्हें नहीं पता कि सिंपल से लुक को भी अस्थेटिक और स्टाइलिश बनाया जा सकता है। बस थोड़ी सी एक्सेसरीज का चुनाव सही होना चाहिए। ज्यादातर महिलाएं रेडी होते समय इन गलतियों को दोहराती हैं। इमेज कोच प्रीतो ने वीडियो शेयर कर बताया है कि किस तरह से छोटी-छोटी मिस्केट पूरे लुक को नॉन अट्रैक्टिव बना देती हैं। जैसे-
- फुटवियर की डिजाइन और कलर कपड़े के साथ मैच नहीं हो रही
- साथ ही बैग की डिजाइन और कलर भी फुटवियर और कपड़ों से अलग दिख रही है।
- ज्वैलरी भी मिसमैच होती है। ईयररिंग्स अलग मेटल के और हाथों में चूड़ियां अलग रंग की पूरे लुक को मिसमैच और बोरिंग बना रही है।
- वहीं, दुपट्टे को लेने का तरीका भी लुक के साथ फिट नहीं बैठ रहा।
कैसे करें सही तरीके से स्टाइल
अगर आपको कंफर्ट का ध्यान रखना है, बालों को ओपन नहीं करना या हील्स नहीं पहनना तो भी आप कुर्ते और पायजामे में अट्रैक्टिव दिख सकती हैं। बस इन छोटे स्टाइल टिप्स को हमेशा फॉलो करें।
- कपड़ों के साथ फुटवियर की डिजाइन का भी ख्याल रखें। अगर आप फ्लैट पहनकर कंफर्टेबल रहती हैं तो ओपन टो सैंडल्स की बजाय पंजाबी जूती या मोजरी को पहनें। ये कुर्ते के साथ सुंदर लुक देती हैं। या स्लीक डिजाइन वाले फुटवियर को कैरी करें। जो आपके पैरों को हाइलाइट करे।
- फुटवियर के साथ हैंडबैग की डिजाइन और कलर का भी पूरा ध्यान रखें। स्लिंग बैग की बजाय हैंडबैग को चुनें और साथ ही बैग का डिजाइन फुटवियर के कलर से मिलता-जुलता हो।
- बहुत सारी हैवी ज्वैलरी पहनना जरूरी नहीं। सिंपल गोल्ड बैंगल्स और गोल्ड ईयरिंग्स आपके लुक को क्लासी दिखा सकती है। अगर आप कलरफुल ज्वैलरी कैरी करना पसंद नहीं करतीं तो सिंपल गोल्ड को भी प्रिफर करें और वियर करें। जो आपके सिंपल लुक को भी अट्रैक्टिव दिखा सकती हैं।
- दुपट्टे को दोनों कंधे पर फिक्स करने की बजाय सिंपल वन साइड ले सकती हैं। और, अगर वन साइड लेना पसंद नही है तो आप दुपट्टे को बैक से लाकर फ्रंट में ओपन रखें। दुपट्टे की ये स्टाइल आपके लुक को अट्रैक्टिव दिखाएगी और सिंपल कुर्ते में भी खूबसूरत नजर आएंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन