छठ पूजा पर नई-नवेली दुल्हन सी सजीं मनीषा रानी, लुक्स की हो रही जमकर तारीफें!
मनीषा रानी ने अपने इंस्टाग्राम पर छठ पूजा से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की, जहां फैंस को उनका लुक काफी पसंद आया है। हरी साड़ी और गोल्ड ज्वैलरी में मनीषा किसी नई-नवेली दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं।

'बिग बॉस ओटीटी 2', 'झलक दिखला जा' जैसे कई रियलिटी शोज में धूम मचाने वाली मनीषा रानी का अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। हाल ही में मनीषा ने अपने इंस्टाग्राम पर छठ पूजा से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की, जहां फैंस को उनका लुक काफी पसंद आया है। हरी साड़ी और गोल्ड ज्वैलरी में मनीषा किसी नई-नवेली दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं। उनके इस ट्रेडिशनल लुक की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। आइए जानते हैं मनीषा के इस लुक से जुड़ी कुछ खास बातें।
पारंपरिक लुक में तैयार हुईं मनीषा

पिछली बार की तरह ही मनीषा ने इस बार भी एकदम पारंपरिक साड़ी पहनी है। ब्राइट हरे और ऑरेंज रंग की साड़ी पर गोल्डन वर्क बहुत ही सुंदर लग रहा है। ब्लाउज की स्लीव्स सेंटर ऑफ अट्रैक्शन हैं, जिनपर ढेर सारी एंब्रॉयडरी और पर्ल वर्क है। इस तरह की साड़ी बेस्ट है, अगर आप एकदम ट्रेडिशनल लुक में तैयार होना चाहती हैं। किसी त्योहार या पूजा के लिए बहुत ही बढ़िया लुक रहेगा।
टेंपल ज्वैलरी ने लगाए लुक में चार चांद

मनीषा के लुक में चार चांद लगाने का काम उनकी ज्वैलरी ने किया है। उन्होंने गोल्ड की ट्रेडिशनल टेंपल ज्वैलरी वियर की है, जो बहुत ही सुंदर लगती है। आप नोटिस करेंगी कि उनका नेकलेस उनकी साड़ी के साथ परफेक्टली मैच भी हो रहा है। मनीषा ने कानों में ट्रेडिशनल झुमकी वियर की हैं, जिसके साथ मांगटीका ने उनके लुक को और भी खास बना दिया है। हाथों की बात करें तो उन्होंने मैचिंग चूड़ियां और एक एमरल्ड की खूबसूरत सी रिंग वियर की है।
मेकअप ने बढ़ाई खूबसूरती

ओवरऑल लुक ज्यादा हेवी ना हो जाए इसलिए मनीषा ने मेकअप को लाइट ही रखा है। पिंक लिप्स, न्यूड आई शैडो के साथ ओवरऑल लुक काफी बैलेंस है। उन्होंने हाथों में आलता लगाया है, जो त्योहार की वाइब के साथ परफेक्टली मैच हो रहा है। वहीं हेयरस्टाइल भी काफी सिंपल है। अगर आपको भी हेयरस्टाइल बनाना नहीं आता है, तो ये वाला ट्राई कर सकती हैं। खैर, जो भी हो मनीषा के ओवरऑल लुक की खूबसूरती तो उनके माथे पर लगा नारंगी सिंदूर बढ़ा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन