छोटे कद वाली लड़कियां इस तरह के कपड़े पहनने से बचें, फैशन कोच ने बताएं स्टाइलिंग टिप्स
कम हाइट वाली लड़कियां अगर सही ड्रेसिंग स्टाइल लें, तो हाइट भी परफेक्ट-लंबी दिखेगी और बॉडी भी चबी नहीं दिखेगी। फैशन स्टाइलिस्ट टीना वालिया ने शॉर्ट हाइट वाली लड़कियों को फैशन टिप्स दिए हैं।

अगर किसी की हाइट छोटी है, तो उसे ऐसे कपड़े पहनने चाहिए, जिसमें लुक लंबा मिलें। लेकिन कई बार हम ट्रेंड फॉलो करने के चक्कर में अपना लुक खराब कर लेते हैं। कुछ ऐसे कपड़े पहन लेते हैं, जिसमें हाइट और ज्यादा छोटी और हम चबी दिखने लगते हैं। फैशन स्टाइलिस्ट टीना वालिया ने सिंगर नेहा कक्कड़ की वीडियो शेयर करते हुए उनके गलत ड्रेसिंग सेंस के बारे में बताया। उनका कहना है कि इस तरह का ड्रेसिंग स्टाइल नेहा की हाइट को और ज्यादा शॉर्ट दिखा रहा है। साथ ही उनका लुक चबी भी लग रहा है, जो अच्छा नहीं है। फैशन स्टाइलिस्ट ने शॉर्ट हाइट वाली लड़कियों को आउटफिट्स कैरी करने के कुछ टिप्स दिए हैं, जो आप भी फॉलो कर सकती हैं।
टीना वालिया के फैशन टिप्स-
1- लॉन्ग टॉप- जींस- शॉर्ट हाइट वाली लड़कियों को लॉन्ग हाइट वाले टॉप और उसके नीचे कन्ट्रास्ट वाली जींस नहीं पहननी चाहिए। इससे आप और ज्यादा शॉर्ट दिखेंगी। इसकी जगह आप शॉर्ट-क्रॉप टॉप-जींस पहनें या फिर टी-शर्ट को जींस-पैंट में टक करके कैरी करें।
2- हैवी चंकी शूज- फैशन ट्रेंड को देखते हुए आप अपने ड्रेस के साथ हैवी चंकी शूज कैरी कर रही हैं, तो और ज्यादा शॉर्ट दिख सकती हैं। ये आपकी हाइट को ऊंचा नहीं बल्कि कम दिखा सकते हैं। इसकी जगह आप स्लीकर शूज पहन सकती हैं या फिर फ्लैट बेली या चप्पल कैरी कर सकती हैं। ये आपके लुक को परफेक्ट दिखाएंगे और हाइट भी सही दिखेगी।
3- वाइड लेग ट्राउजर- वाइड लेग ट्राउजर शॉर्ट हाइट वाली लड़कियां कैरी न करें, जिनका बॉटम फ्लोर टच कर रहा हो इसमें आप शॉर्टर दिखेंगी और ये ओवरऑल लुक को खराब कर देगा। इसकी जगह आप स्ट्रेट वेल फिटेड ट्राउजर, एंकल लेंथ वाली जींस पहन सकती हैं। ये आपके स्टाइल को क्लीन और परफेक्ट लुक देंगे।
4- फ्लफी टॉप एंड ट्राउजर- अगर आपकी हाइट शॉर्ट है, तो फ्लफी टॉप और ट्राउजर न पहनें। इसमें आपकी हाइट भी कम दिखेगी और आप चबी लगेगी। इसकी जगह आप फिटेड टॉप या लूज टी शर्ट पहनें। स्ट्रेट पैंट, पेंसिल-फिटेड जींस परफेक्ट लुक देंगे। हैवी शूज की जगह ब्लॉक हील्स पहन सकती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन