बनारसी साड़ी के लिए 5 यूनिक स्टाइल में सिलवाएं बैकलेस ब्लाउज, देवरानी-जेठानी भी पूछेंगी टेलर का पता 5 modern Back Neck Blouse Designs for banarasi saree for elegant look, फैशन - Hindustan
More

बनारसी साड़ी के लिए 5 यूनिक स्टाइल में सिलवाएं बैकलेस ब्लाउज, देवरानी-जेठानी भी पूछेंगी टेलर का पता

बनारसी साड़ी का ट्रेंड कभी भी पुराना नहीं हुआ है लेकिन उसे स्टाइल करने का तरीका नया आ चुका है। अब बनारसी साड़ी के लिए एक से बढ़कर एक सुंदर ब्लाउज डिजाइन्स चल गए हैं। चलिए कुछ बैकलेस डिजाइन्स हम भी आपको दिखाते हैं।

Mon, 19 Jan 2026 10:56 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
बनारसी साड़ी के लिए 5 यूनिक स्टाइल में सिलवाएं बैकलेस ब्लाउज, देवरानी-जेठानी भी पूछेंगी टेलर का पता

बनारसी साड़ी का ट्रेंड कभी पुराना नहीं हुआ है। आज भी महिलाएं बनारसी साड़ियां नए स्टाइल में कैरी कर रही हैं। बनारसी साड़ी की खूबसूरती ये है कि इसे आप किसी भी स्टाइल में ड्रेप करें, ये परफेक्ट लुक देती है। इसमें महिलाएं बला की खूबसूरत लगती हैं और इन साड़ियों में एक से बढ़कर एक डिजाइन भी आती हैं। इन साड़ियों के साथ ब्लाउज डिजाइन भी परफेक्ट शेप और डिजाइन में होने चाहिए, इससे लुक में चार चांद लग जाते हैं। अगर आप बनारसी साड़ी लवर हैं, तो कुछ ब्लाउज डिजाइन्स जरूर सिलवाएं। इन ब्लाउज डिजाइन के साथ साड़ी पहनने पर लोग आपको पलट-पलटकर देखेंगे और टेलर का पता भी पूछ बैठेंगे। चलिए आपको सुंदर डिजाइन्स दिखाते हैं।

1- ट्रिएंगल बैकलेस डिजाइन

Blouse Designs for banarasi saree

त्रिकोण शेप में बैकलेस ब्लाउज आप बनारसी साड़ी पर सिलवा सकती हैं। इसके साथ नीचे सपोर्ट के लिए डोरी भी लगवा सकती हैं, जो अट्रैक्टिव लुक देगी। इस तरह का ब्लाउज स्टाइल आप किसी भी बनारसी साड़ी पर सिलवाएं।

2- टेंपल डिजाइन

blouse design

रेड कलर के ब्लाउज में टेंपल स्टाइल डिजाइन बनाई गई है। नीचे की ओर बॉर्डर चौड़ा रखते हुए ऊपर टेंपल शेप देते हुए डिजाइन सिलवाएं। इस तरह का ब्लाउज एलिगेंट लुक देने के साथ मॉडर्न टच भी देगा।

3- पट्टी बैकलेस

blouse design

चौड़ी पट्टी बनाते हुए ट्रिएंगल लुक वाला बैकलेस ब्लाउज सिलवाएं। हैवी बनारसी साड़ी पर इस तरह का ब्लाउज लुक अच्छा लगेगा। अगर आप स्लीवलेस ब्लाउज पहनती हैं, तो ये परफेक्ट डिजाइन हो सकता है।

4- जिग-जैग हुक डिजाइन

blouse design

बनारसी साड़ी के साथ मॉडर्न व स्टाइलिश ब्लाउज कैरी करना चाहती हैं, तो जिग-जैग डिजाइन बनवाते हुए ऊपर बटन फिक्स करवाएं। नीचे ब्रॉड बॉर्डर देते हुए हुक लगवाएं। इसमें आपको स्टाइल भी मिलेगा और सपोर्ट भी सही रहेगा। इस डिजाइन में परफेक्ट शेप मिलेगा।

5- डोरी बैकलेस ब्लाउज

blouse design

बनारसी साड़ी के साथ देसी अवतार चाहिए, तो बैकलेस डोरी वाला ब्लाउज सिलवाएं। किसी खास फंक्शन में पहनने के लिए इस तरह के ब्लाउज परफेक्ट हो सकते हैं। बैकलेस लुक लेते हुए नीचे-ऊपर की ओर डोरी बांध लें। आप सपोर्ट के लिए हुक लगवाकर भी डोरी लटका सकती हैं। इससे लुक भी अच्छा मिलेगा और शेप भी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गलत ड्रेसिंग स्टाइल आपकी हाइट को दिखाएंगे शॉर्ट, फैशन कोच से लें टिप्स

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।