कंघे में मैल-गंदगी भर गई है? साफ करने की ये 4 ट्रिक देखें, मिनटों में नए जैसा हो जाएगा! 4 Simple and Effective Tips to clean Dirty Comb at Home must try cleaning hacks, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

कंघे में मैल-गंदगी भर गई है? साफ करने की ये 4 ट्रिक देखें, मिनटों में नए जैसा हो जाएगा!

Cleaning Hacks: रोज-रोज के इस्तेमाल से कंघे में मैल और गंदगी भर जाती है। इसे साफ करना मुश्किल होता है, भले ही कितना भी रगड़ लो। ऐसे में हम आपके लिए कुछ सिंपल टिप्स ले कर आए हैं, जिनसे बिना मेहनत आपका कंघा नए जैसा साफ हो जाएगा।

Thu, 16 April 2026 09:06 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
कंघे में मैल-गंदगी भर गई है? साफ करने की ये 4 ट्रिक देखें, मिनटों में नए जैसा हो जाएगा!

हर दिन इस्तेमाल होने वाले कंघे में धूल, तेल, डैंड्रफ और बालों की गंदगी धीरे-धीरे जमा होती रहती है। अगर इसे समय-समय पर क्लीन ना किया जाए तो देखने में तो गंदा लगता ही है, साथ ही स्कैल्प की समस्याएं भी बढ़ा सकता है। इसलिए कंघे को समय-समय पर जरूर साफ करते रहना चाहिए। सबसे खास बात ये है कि कंघे को साफ करने के लिए आपको किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं होती। घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों से ही आप कंघे को फिर से साफ, चमकदार और बिल्कुल नया बना सकते हैं। चलिए जानते हैं कुछ कमाल की टिप्स।

लूज पाउडर से करें ड्राई क्लीनिंग

अगर कंघे में हल्की धूल और चिपकी हुई गंदगी है तो आप लूज पाउडर का इस्तेमाल कर के इसे साफ कर सकते हैं। सबसे पहले कंघे पर थोड़ा सा लूज पाउडर छिड़क दें। इसके बाद एक पुराने टूथब्रश की मदद से धीरे-धीरे कंघी के दांतों के बीच सफाई करें। पाउडर गंदगी को लूज कर देता है जिससे वह आसानी से निकल जाती है। यह तरीका खासतौर पर तब काम आता है जब आप बिना पानी के जल्दी सफाई करना चाहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ड्राई क्लीन के ₹1000 रुपए बचेंगे! गंदे से गंदा सोफा साफ करने का ये तरीका सीख लें

शैंपू और गुनगुने पानी से डीप क्लीनिंग

अगर कंघा ज्यादा गंदा है तो शैंपू और गुनगुना पानी सबसे आसान और असरदार तरीका है। इसके लिए एक कटोरे में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा सा नॉर्मल शैंपू मिला दें। अब कॉम्ब को इसमें 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि जमी हुई गंदगी नर्म हो जाए। इसके बाद टूथब्रश से हल्के हाथ से रगड़कर साफ करें और साफ पानी से धो लें। इस तरीके से साफ करने पर तेल और चिपचिपी गंदगी अच्छी तरह निकल जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कितनी भी जू-लीख हों 100% होगा सफाया, सिर्फ 3 चीजों से बनाएं ये देसी नुस्खा

टूथपेस्ट से हटाएं जिद्दी मैल

अगर कंघे पर गंदगी और जमा हुआ मैल है तो टूथपेस्ट की मदद से भी इसे क्लीन किया जा सकता है। इसके लिए बस कंघे पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाकर लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पुराने टूथब्रश से धीरे-धीरे रगड़ते हुए इसे साफ करें। आखिर में इसे पानी से अच्छी तरह धो लें। आपका कंघा एकदम चमचमाने लगेगा।

बेकिंग सोडा और नींबू से चमकाएं कंघा

गंदे कंघे को अच्छी तरह से साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले कंघे पर बेकिंग सोडा छिड़क दें। इसके बाद उस पर थोड़ा नींबू निचोड़ दें। अब टूथब्रश से अच्छी तरह रगड़ें। जब जमी हुई गंदगी साफ हो जाए तो इसे साफ पानी से धो लें। कंघा साफ होने के साथ-साथ एकदम नए जैसा चमकने लगेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सफेद कपड़े धोते हुए डिटर्जेंट में मिलाएं ये 2 चीजें, पीलेपन की होगी छुट्टी!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।