आपकी 1 आदत से खोपड़ी में जम जाएगी पपड़ी और झड़ने लगेंगे बाल! डर्मेटोलॉजिस्ट ने महिलाओं को चेताया
आजकल की लाइफस्टाइल के कारण शरीर के साथ बालों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। कई महिलाएं 8-10 दिनों तक बालों को नहीं धोतीं और ऐसे में बालों का झड़ना, टूटना, स्कैल्प पर पपड़ी की समस्या होने लगती है।

ठंड में ज्यादातर महिलाएं बालों को धोने से घबराती हैं और कई लोगों का ऐसा भी मानना है कि बालों को ज्यादा वॉश करने से वो और टूटते हैं। इस वजह से ज्यादातर महिलाएं हफ्ते-10 दिनों तक बालों को धोने से कतराती हैं और फिर यही एक आदत बन जाती है। कुछ लोग हफ्ते में एक दिन बाल धोने का तय कर लेते हैं, तो कुछ जब सही लगे तब हेयर वॉश करते हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट का मानना है कि आपके बाल अगर साफ रहेंगे, तभी हेल्दी भी बने रहेंगे। अगर आप 10 दिन में 1 बार बाल धोते हैं, तो न सिर्फ बालों का झड़ना शुरू होगा बल्कि अन्य समस्याएं भी शुरू हो जाती है। चलिए बताते हैं आखिर ऐसा करने से क्या होता है।
लंबे समय तक बाल न धोने से क्या होता है?
अगर आप कही बाहर आती-जाती है, तो बालों का गंदा होना स्वाभाविक है। कुछ औरतों का मानना है कि घर पर रहने से बाल गंदे नहीं होते, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। घर पर रहने के दौरान भी बाल गंदे हो जाते हैं, उनमें डस्ट पार्टिकल्स जमा हो जाते हैं। यही कारण होता है कि बाल चिपचिपे हो जाते हैं या फिर ऑयली दिखने लगते हैं। ऐसे में अगर आप लंबे समय तक बाल नहीं धोती हैं, तो बालों का झड़ना, टूटना, ड्राईनेस, स्कैल्प पर पपड़ी, रूसी की समस्या हो सकती है।
क्या-क्या होता है
- खुजली की समस्या होने लगती है।
- सफेद पपड़ी बन जाती है, जो रूसी बनकर निकलती है।
- स्कैल्प पर जलन होने लगती है।
- हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो जाते हैं।
- असमय सफेद बाल होने लगते हैं। बाल अपनी मजबूती खो देते हैं।
- बाल ज्यादा मात्रा में झड़ने लगते हैं और डैमेज दिखते हैं।
कैसे धोना चाहिए
डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, हफ्ते में दो बार बाल जरूर धोना चाहिए, समय मिलने पर तीन बार भी धो सकते हैं। ऑयली स्कैल्प वालों को हफ्ते में 1 दिन छोड़कर बाल धो लेना चाहिए लेकिन ड्राई स्कैल्प वाले लोगों को 2-3 दिन का गैप देना चाहिए। ऐसा करने से आपके बाल चमकदार, सुंदर, मजबूत और घने बने रहेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन