सर्दी में ड्राई होठों की समस्या से छुटकारा दिला देंगी किचन की 2 चीजें! इसके आगे लिप बाम भी है फेल 2 home remedies malai and ghee for cure dry lips in winter, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

सर्दी में ड्राई होठों की समस्या से छुटकारा दिला देंगी किचन की 2 चीजें! इसके आगे लिप बाम भी है फेल

सर्दी के मौसम में ज्यादातर लोगों के होंठ फटने लगते हैं और इसके लिए महंगे से महंगा लिप बाम लोग खरीद लेते हैं। इस बार आप होठों की केयर करने के लिए रसोई में मौजूद चीजों को लगाकर देखें। ये पुराने लोगों के अपनाए हुए तरीके हैं।

Wed, 7 Jan 2026 03:10 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
सर्दी में ड्राई होठों की समस्या से छुटकारा दिला देंगी किचन की 2 चीजें! इसके आगे लिप बाम भी है फेल

सर्दी के मौसम में स्किन से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं, जिसमें खासतौर पर होठों के फटने या सूखने की परेशानी से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। ड्राई लिप्स होने पर ज्यादातर लोग लिप बाम का सहारा लेते हैं लेकिन फिर भी खास राहत नहीं मिल पाती। अगर आप भी ड्राई लिप्स की समस्या से दुखी रहती हैं, तो पुराने जमाने वाले कुछ तरीके अपनाकर उन्हें मुलायम बना सकती हैं। पुराने जमाने में लिप बाम जैसी चीजें नहीं हुआ करती थीं, ऐसे में औरतें कुछ घरेलू तरीकों से ही होठों को सॉफ्ट और खूबसूरत बनाकर रखती थीं। चलिए आपको वही तरीके बताते हैं।

dry lips in winter

क्यों फटते हैं होंठ

ठंड के मौसम में सर्द हवा के कारण होठों की ऊपरी परत कमजोर होने लगती है और यही कारण है आपके होंठ ड्राई होने लगते हैं। होंठ फटने पर ये सूखे हुए दिखते हैं और फिर लिपस्टिक लगाने पर खुरदुरापन दिखता है। क्लियर फिनिश लुक नहीं मिलता। ऐसे में आप 2 किचन की चीजों को लगाकर लिप्स केयर कर सकती हैं।

1- मलाई

हर रसोई में मलाई जरूर होती है और आपने कभी न कभी इसकी चिकनाई भी देखी होगी। मलाई में काफी चिकनाई होती है, जो स्किन के लिए अच्छी होती है। पहले लोग मलाई होठों पर लगाते हैं। रात को सोने से पहले कटोरी में मलाई लें और होठों पर लगाकर मसाज करें। फिर सुबह इसे गुनगुने पानी से साफ करें। आप हफ्ते भर इसे लगाकर देखें, आपको फर्क नजर आएगा।

2- घी

पुराने जमाने की औरतें आज भी होठों को मुलामय रखे के लिए घी का इस्तेमाल करती हैं। मलाई की तरह ही घी भी स्किन को सॉफ्ट बनाने में हेल्प करता है, इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं। घी भी आप सोने से पहले होठों पर लगा सकती हैं। इसके अलावा नाभि में भी घी लगाने से लिप्स सॉफ्ट हो जाते हैं। ऐसा कई आयुर्वेदिक डॉक्टर्स का मानना है। इस नुस्खे को भी आप हफ्ते भर ट्राई करके देख सकते हैं।

नोट- दोनों ही चीजें नेचुरल हैं और असरदार भी। फिर भी अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव हो तो इन्हें लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्रीम लगाने के बाद भी रूखे हो रहे हाथों को सॉफ्ट कर देंगी ये चीजें, करें ट्राई

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।