ग्लास स्किन चाहिए? फ्रिज में जमा लें ये 4 तरह की आइस क्यूब्स, डॉ शिल्पा ने बताया सीक्रेट! Want Glass Skin? Dietitian Shilpa Arora Recommends These 4 Ice Cubes for Natural Glow, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

ग्लास स्किन चाहिए? फ्रिज में जमा लें ये 4 तरह की आइस क्यूब्स, डॉ शिल्पा ने बताया सीक्रेट!

डायटिशियन शिल्पा अरोड़ा कहती हैं अगर आपको चमकती हुई ग्लास स्किन चाहिए तो घर पर ये 4 तरह के आइस क्यूब्स बना सकती हैं। ये आपके पोर्स को टाइट करने, ग्लो बूस्ट करने, इन्फ्लेमेशन को कम करने और स्किन को नेचुरली रेडिएंट बनाने में मदद करते हैं।

Fri, 16 Jan 2026 02:05 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
ग्लास स्किन चाहिए? फ्रिज में जमा लें ये 4 तरह की आइस क्यूब्स, डॉ शिल्पा ने बताया सीक्रेट!

ग्लोइंग स्किन हर किसी को चाहिए। लेकिन जरूरी नहीं कि इसके लिए आप हर बार महंगे-महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स ही लें। कई बार सस्ती होम रेमेडीज भी काफी मैजिकल साबित हो जाती हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए आपने आइस क्यूब्स के इस्तेमाल के बारे में तो सुना ही होगा? आइस क्यूब्स से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, पफीनेस कम होती है और स्किन पहले से ज्यादा हेल्दी और ग्लोइंग बनती है। डायटिशियन शिल्पा अरोड़ा कहती हैं अगर आपको चमकती हुई ग्लास स्किन चाहिए तो घर पर ये 4 तरह के आइस क्यूब्स बना सकती हैं। ये आपके पोर्स को टाइट करने, ग्लो बूस्ट करने, इन्फ्लेमेशन को कम करने और स्किन को नेचुरली रेडिएंट बनाने में मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं इन 4 तरह के आइस क्यूब्स को बनाना कैसे है।

बीटरूट आइस क्यूब्स

बीटरूट आइस क्यूब्स बनाने के लिए चुकंदर के रस को आइस ट्रे में डालकर जमा लें। न्यूट्रीशनिस्ट बताती हैं कि इन आइस क्यूब्स से फेस पर मसाज करेंगी तो एक पिंक ग्लो चेहरे पर आता है। बीटरूट पिग्मेंटेशन, अनइवेन स्किन टोन और डार्क स्पॉट्स को हल्का करने में भी मदद करता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे चेहरे की स्किन काफी ग्लोइंग बनती है।

स्टार्च आइस क्यूब्स

चावल उबालकर उसका पानी लें और आइस ट्रे में डालकर जमा लें। स्टार्च आइस क्यूब्स बनकर रेडी हैं। इन्हें फेस पर मसाज करने से स्मूद और मिल्की कॉम्प्लेक्शन मिलता है। आपके फेस पर ओपन पोर्स की समस्या है, तो ये आइस क्यूब्स उन्हें भी टाइट बनाने में मदद करती हैं।

एलोवेरा आइस क्यूब्स

फ्रेश और प्योर एलोवेरा जेल लें और उसे आइस ट्रे में डालकर जमा लें। एलोवेरा आइस क्यूब्स बनकर रेडी हैं। जिन्हें भी एक्ने और इन्फ्लेमेशन की प्रॉब्लम है, ये आइस क्यूब्स उनकी स्किन के लिए बेस्ट हैं। ये स्किन को सूद कर के उसे सेटल करने में मदद करती हैं।

मिल्क आइस क्यूब्स

गाढ़े दूध को बिना उबाले उसकी आइस क्यूब्स बनाकर रेडी कर लें। शिल्पा बताती हैं कि ये लैक्टिक एसिड से भरपूर होता है और पिगमेंटेशन को रिमूव करने में मदद करता है। अगर धूप की वजह से आपको टैनिंग हो गई है या डल स्किन की समस्या है, तो मिल्क आइस क्यूब्स आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोज ये ड्रिंक पीती हैं चित्रांगदा, ग्लोइंग स्किन और बालों के लिए बताया 'रामबाण'
ये भी पढ़ें:किस उम्र में हम सबसे ज्यादा खूबसूरत लगते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।