2 साल से रोज ये देसी ड्रिंक पीती हैं चित्रांगदा सिंह, ग्लोइंग स्किन और बालों के लिए बताया 'रामबाण'! Chitrangda Singh Swears by This Simple Desi Drink for Glowing Skin, Hair Health and Immunity, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

2 साल से रोज ये देसी ड्रिंक पीती हैं चित्रांगदा सिंह, ग्लोइंग स्किन और बालों के लिए बताया 'रामबाण'!

हाल ही में कर्ली टेल्स के साथ एक इंटरव्यू में चित्रांगदा ने एक देसी ड्रिंक के बारे में बताया है, जिसे वो ग्लोइंग स्किन, बेहतर इम्यूनिटी और हेयर हेल्थ के लिए रामबाण बताती हैं। आइए जानते हैं चित्रांगदा की ये सीक्रेट ड्रिंक कौन सी है-

Tue, 13 Jan 2026 12:24 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
2 साल से रोज ये देसी ड्रिंक पीती हैं चित्रांगदा सिंह, ग्लोइंग स्किन और बालों के लिए बताया 'रामबाण'!

बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह अपनी नेचुरल ब्यूटी, ग्लोइंग स्किन और फिट बॉडी के लिए जानी जाती हैं। 40 क्रॉस करने के बाद भी उनकी स्किन पर वो निखार और फ्रेशनेस नजर आती है, जिसे देखकर हर कोई उनका ब्यूटी सीक्रेट जानना चाहता है। बता दें चित्रांगदा ज्यादा ब्यूटी ट्रेंड्स के चक्करों में नहीं पड़ती, बल्कि अपनी बॉडी को अंदर से पोषण देने में यकीन रखती हैं। इसके लिए वो कुछ होम रेमेडीज भी फॉलो करती हैं। हाल ही में कर्ली टेल्स के साथ एक इंटरव्यू में चित्रांगदा ने एक देसी ड्रिंक के बारे में बताया है, जिसे वो ग्लोइंग स्किन, बेहतर इम्यूनिटी और हेयर हेल्थ के लिए रामबाण बताती हैं। आइए जानते हैं चित्रांगदा की ये सीक्रेट ड्रिंक कौन सी है।

चित्रांगदा की ग्लोइंग स्किन का राज है ये देसी ड्रिंक

अपनी सीक्रेट ड्रिंक के बारे में बताते हुए चित्रांगदा कहती हैं कि ये किसी रामबाण से कम नहीं है। स्किन, नेल्स और यहां तक कि हेयर हेल्थ को बेहतर बनाने में भी इस ड्रिंक ने मेरी काफी मदद की है। ये ड्रिंक है जीरा वाटर यानी जीरा पानी। एक्ट्रेस हंसते हुए कहती हैं कि ये टेस्ट में काफी खराब लगता है लेकिन वाकई बहुत फायदेमंद है। वो पिछले दो सालों से रेगुलर बेसिस पर इस ड्रिंक को ले रही हैं।

इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में भी मदद करता है

चित्रांगदा आगे बताती हैं कि जीरा वाटर में विटामिन सी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसलिए ये आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। अगर आप इसे नियमित रूप से ले रहे हैं, तो बीमार पड़ना काफी कम हो जाएगा। वो बताती हैं कि उन्हें हमेशा से गले और कान का इन्फेक्शन होता रहा है, लेकिन जब से किसी के कहने पर उन्होंने जीरा वाटर लेना शुरू किया है, तब से कोई भी समस्या नहीं है। अब वो पहले से बीमार भी कम पड़ती हैं।

Jeera Water

कैसे बनाना है जीरा वाटर?

अगर आप भी चित्रांगदा सिंह की तरह जीरा वाटर अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो चलिए जान लेते हैं कि इसे बनाने का तरीका क्या है। इसके लिए रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा भिगोकर रख दें। अब अगले दिन इस पानी को गर्म करें और खाली पे चाय की तरह ड्रिंक कर लें। आप इसमें नींबू भी एड कर सकते हैं। इससे इस ड्रिंक के फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्लोइंग स्किन के लिए ये ड्रिंक्स पीती हैं एस्थेटिशियन, आप भी शुरू कर सकती हैं!
ये भी पढ़ें:किस उम्र में हम सबसे ज्यादा खूबसूरत लगते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।